केके जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने मेरे लिए यादगार गाने गाए। उन्हें कई पीढ़ियों और अलग-अलग भाषाओं वाले लोगों द्वारा प्यार किया गया था। निकट और प्रिय के लिए संवेदना। ओम शांति। #केके
केके के असामयिक जाने से स्तब्ध और दुखी हूं। वह हमेशा मेरे पसंदीदा गायक रहे हैं। आपकी कमी खलेगी। रेस्ट इन पीस 🙏🏻
प्रिय केके .. जल्दी क्या है दोस्त ..आप जैसे प्रतिभाशाली गायकों और कलाकारों ने इस जीवन को और अधिक सहने योग्य बना दिया ..#RIPKK
केके के असामयिक निधन से स्तब्ध और दुखी! हमारे बेहतरीन गायकों में से एक... उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले 🙏
भारी मन से, मैं केके के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं 🙏
आपकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।
गायक केके के परिवार ने कोलकाता के रवींद्र सदन में गायक को दी अंतिम श्रद्धांजलि दी
कोलकाता के रवींद्र सदन में गायक केके को सलामी दी गई। सीएम ममता बनर्जी और केके के परिवार के सदस्य भी यहां मौजूद हैं।
आज मेरा जन्मदिन है और इस दिन एक अच्छे दोस्त और एक प्रतिभाशाली गायक को खोना और भी निराशाजनक है। वह बहुत अच्छे और ईमानदार इंसान थे। उनके साथ बहुत सारी यादें हैं।
यह दुखद है कि एक युवक का निधन हो गया। वह इतने अच्छे गायक थे। मैं क्या कह सकती हूं? क्या ऐसे कुछ कहा जा सकता है?
बॉलीवुड के मशहूर गायक केके के निधन पर राजनीति शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने उनकी मौत के पीछे पश्चिम बंगाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्या ने कहा, कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल पर सात हजार लोग मौजूद थे। जबकि, वहां पर सिर्फ तीन हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इसके बावजूद उन्हें वहां शो करने दिया गया, इसका मतलब है कि एक वीआईपी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। KK Death: भाजपा ने टीएमसी पर लगाया सुरक्षा में चूक का आरोप, कहा- वीआईपी के लिए नहीं थे उचित बंदोबस्त
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केके की पत्नी से बात करने के बाद एलान किया कि "पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता हवाई अड्डे पर गायक केके को सलामी देगी।"
गायक केके के परिजन कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल पहुंचे हैं। यहीं पर केके के पार्थिव शरीर को रखा गया है। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा।
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने कहा कि प्रसिद्ध गायक श्री कृष्णकुमार कुन्नाथ के आकस्मिक निधन से व्यथित हूं। अपनी भावपूर्ण आवाज और मधुर गायन के लिए जाने जाने वाले श्री केके का निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शांति!
केके मेनन ने जताया दुख
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हैरान और दुखी !! ओम् शांति!
गायक का आखिरी गाना
'तड़प-तड़प' कर जब दिल से आह निकली तो उनका नाम हिंदुस्तान के हर शख्स के दिल-ओ-दिमाग में छा गया। इसके बाद पूरी दुनिया ने कहा कि 'तू जो मिला' तो 'दिल इबादत' करने लगा और हर किसी के 'लबों को' उनके नाम का तसव्वुर होने लगा। बात हो रही है मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ की, जिनके गाने न सिर्फ हर दिल अजीज हैं, बल्कि हर किसी को सुकून भी देते हैं। वही, केके अब हमें अलविदा कह गए हैं। कोलकाता में मंगलवार (31 मई) को कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉलीवुड उनकी आवाज और गानों को कभी भुला नहीं पाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी केके की आवाज का दीवाना है। यहां तक कि पाकिस्तान के एक शो में केके की आवाज भी गूंज चुकी है। इस रिपोर्ट में हम आपको केके के पाकिस्तान कनेक्शन और छोटे पर्दे से उनके रिश्ते की जानकारी दे रहे हैं। KK Death: पाकिस्तान के टीवी शो में भी गूंज चुकी केके की आवाज, ऐसा रहा छोटे पर्दे से रिश्ता