फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha Movie Trailer Live: आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, दमदार अभिनय करते दिखे अभिनेता

Sun, 29 May 2022 09:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Laal Singh Chaddha Trailer Launch Live IPL 2022 : बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते कई समय से अपने रिलीज के इंतजार में अटकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी काफी क्रेज बना हुआ है। वहीं, इसकी रिलीज को लेकर भी फैंस बेहद उत्सुक है। इसी बीच दर्शकों की बेताबी को कम करते हुए फिल्म के मेकर्स आज आमिर की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं।  


 
विज्ञापन
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:17 PM, 29-May-2022

लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 

08:46 PM, 29-May-2022

हॉलीवुड फिल्म की रीमेक लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। 

08:19 PM, 29-May-2022

कुछ ही देर में आएगा ट्रेलर

 फिल्म का ट्रेलर आईपीएल के फाइनल मैच में दूसरे स्ट्रैटिजिक टाइमआउट के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
08:07 PM, 29-May-2022

इतिहास रचेंगे आमिर

यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म का विश्व टेलीविजन मंच और खेल जगत पर भव्य ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है।

07:51 PM, 29-May-2022

इस समय जारी होगा ट्रेलर

सामने आई जानकारी के मुताबिक आमिर खान और  करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर मैच के 12- 15 ओवर के बीच में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
07:45 PM, 29-May-2022

इस वजह से आज जारी होगा ट्रेलर

आईपीएल के उत्साह को देखते हुए आमिर खान अभिनीत इस फिल्म के निर्माताओं ने जानबूझकर अपनी फिल्म का ट्रेलर इस दिन लॉन्च करने का फैसला किया है। 

07:22 PM, 29-May-2022

जल्दी ही जारी होगा फिल्म का ट्रेलर

कुछ देर में मैच के शुरू होते ही आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले अभिनेता स्टूडियों में मैच का आंखों देखा हाल दर्शकों को सुना रहे हैं।

07:07 PM, 29-May-2022

जय हो से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम

भारतीय क्रिकेट के इतिहास की झलक दिखाते हुए ए आर रहमान ने अपनी दमदार आवाज में जय हो गाना गाकर सभी में जोश भर दिया। उनके साथ गायक मोहित चौहान और नीति मोहन ने भी परफॉर्म किया। 

07:02 PM, 29-May-2022

देखने को मिली भारतीय क्रिकेट इतिहास की झलक

अपने शानदार गानों  के साथ ही स्टेडियम पर भारत के क्रिकेट इतिहास की झलक भी देखने को मिल रही है। 

07:00 PM, 29-May-2022

स्टेडियम में गूंजी ए आर रहमान आवाज

रणवीर के दमदार परफॉर्मेंस के बाद ए आर रहमान अपनी शानदार आवाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 

06:56 PM, 29-May-2022
ए आर रहमान - फोटो : Social media

ए आर रहमान ने दी शानदार परफॉर्मेंस

ए आर रहमान ने अपने गाने मां तुझे सलाम से हवाओं में घोला देशभक्ति का रंग

06:50 PM, 29-May-2022

आरआरआर के गाने पर थिरके रणवीर

यश की फिल्म के बाद रणवीर सिंह रामचरण और जूनियर एनटीआर के गाने नाचो-नाचो पर डांस करते नजर आए। इसके अलावा एक्टर ने अपनी सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर भी डांस किया।  

06:46 PM, 29-May-2022

रणवीर पर चढ़ा यश का खुमार

अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 का डायलॉग बोलते नजर आए। साथ ही अपनी फिल्म पद्मावत के गाने घूमर पर झूमते भी दिखाई दिए।

06:42 PM, 29-May-2022
रणवीर सिंह - फोटो : Social media

फिल्मी गानों पर रणवीर ने दी परफॉर्मेंस

आईपीएल के फाइनल मैच में पहुंचे रणवीर सिंह ने इस दौरान एवई-एवई, भाई-भाई, तूने मारी एंट्री, गल्ला गूड़िया आदि पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। 

06:39 PM, 29-May-2022
रणवीर सिंह - फोटो : Social media

दमदार अंदाज में दिखे रणवीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने दमदार परफॉर्मेस के साथ आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी की रंगांरग शुरुआत की।

06:37 PM, 29-May-2022
अक्षय कुमार - फोटो : Social media

अक्षय कुमार पहुंचे स्टेडियम

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मैच का आनंद लेने बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार भी स्टेडियम पहुंच गए हैं।

06:35 PM, 29-May-2022

मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

आज होने वाले आईपीएल के इस फाइनल मैच में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिलेगा। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और गायक ए आर रहमान परफॉर्म करते दिखाई देंगे। 

06:32 PM, 29-May-2022

फाइनल मुकाबले में कमेंट्री करेंगे अभिनेता

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले की कमेंट्री भी करते नजर आएंगे।

06:27 PM, 29-May-2022

आईपीएल में पहुंचे आमिर खान

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले आमिर खान स्टूडियो में पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ मस्ती करते नजर आए।

06:17 PM, 29-May-2022

Laal Singh Chaddha Movie Trailer Live: आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, दमदार अभिनय करते दिखे अभिनेता

बीते दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आज शाम जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म का यह ट्रेलर अहमदाबाद में हो रहे आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान रिलीज किया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें