बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी आईफा 2022 के दौरान अपनी परफॉर्म देकर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनका बेटी आराध्या अभिनेता को प्रोत्साहित करते दिखे। यह पहली बार था जब अभिषेक ने अपनी बेटी के सामने स्टेज पर परफॉर्म किया।
बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को स्टेज पर बुलाया गया।
इस साल का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए जीता। इस अवॉर्ड को उन्हें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिया। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित करते हैं, जो मूल रूप से इस भूमिका को करने वाले थे
परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब अभिनेत्री सई ताम्हणकर ने फिल्म मिमी के लिए जीता। इस पुरस्कार को देने के लिए जेनेलिया देशमुख, अर्जुन रामपाल और हर्ष जैन साथ में मंच पर आए।
सहायक भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म लूडो के लिए जीता। पुरस्कार देने के लिए कृति सेनन और नरेंद्र केसर को बुलाया गया।
दो साल बाद आयोजित हो रहे इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा रहे हैं। इसी बीच कम समय में ही अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी अपनी पहली परफॉर्मेंस से आईफा के मंच पर अपना डेब्यू कर लिया है।
इस साल का आईफा बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु ने अपनी फिल्म लूडो के लिए अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को देने स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और शाहिद कपूर पहुंचे।
बेस्ट स्टोरी (अडेप्टेड) के लिए इस साल का आईफा अवॉर्ड कबीर खान और संजय पूरन सिंह चौहान ने अपनी फिल्म 83 के लिए जीता। इस अवॉर्ड देने मंच पर विक्की कौशल और अनीस बज्मी आए।
वहीं, अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब जीत लिया है।
भावुक माहौल के बाद बारी आई बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड की। इस पुरस्कार को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के लिए अपने नाम किया। खास बात यह थी कि इस अवॉर्ड को खुद सुनील शेट्टी ने अपने बेटे को दिया।
मस्ती- मजाक के बीच अपने पुराने दिनों को याद कर सलमान की आंखे भर आईं। उन्होंने बताया कि जब उनके पास पैसे नहीं होते तो वह सुनील शेट्टी की कपड़ों की दुकान पर गए, वहां से अभिनेता बहुत कुछ लेना चाहते थे पर पैसे नहीं थे। उन्हें एक पर्स चाहिए था, तब सुनील शेट्टी सलमान को लेकर घर गए और अपना पर्स उन्हें दे दिया। यह याद कर सलमान भावुक हो गए और दर्शकों में बैठे सुनील के बेटे अहान को गले लगा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनके कोई फिल्म नहीं थी तो रमेश तौरानी ने उन्हें फिल्म पत्थर के फूल दी। सलमान ने कहा कि जब मेरा वक्त खराब चल रहा था तो बोनी कपूर ने मुझे फिल्म वांटेड दी। चंकी पांडे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह सुपरस्टार नहीं बने क्योंकि यह उनकी बेटी की किस्मत में था।
अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक बेहद गंभीर और चर्चित मुद्दे पर बातचीत की गई। दरअसल, रितेश और मनीष ने विवेक कोटियान और गौहर खान एक ऐसा सवाल किया जिसका जवाब जानने के लिए हर कोई बेताब है। रितेश- मनीष ने पूछा सलमान शादी कब करेंगे? इस पर विवेक ने कहा कभी नहीं करनी चाहिए, तो वहीं गौहर ने कहा इसका जवाब कोई नहीं दे सकता।
आईफा अवॉर्ड के दौरान ग्रीम कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं।
शानदार परफॉर्मेंस के बाद बारी आई बेस्ट लिरिक्स के अवॉर्ड की और इसे देने के लिए मंच पर पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी। इस अवॉर्ड को कौसर मुनीर ने फिल्म 83 के गाने लहरा दो के लिए जीता।
अवॉर्ड और कुछ मस्ती के बाद एक बार फिर मनोरंजन की पेशकश की जा रही हैं। एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने अपने गानों पर परफॉर्म कर रही हैं। इसके बाद सिंगर यो यो हनी सिंह और गुरु रंधावा साथ में परफॉर्म करते नजर आए।
सारा के बाद मंच पर पहुंचे एंकर मनीष पॉल ने सलमान और रितेश के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जीयो' के गाने पर एक रील बनाई।
कार्यक्रम के दौरान सारा अली खान भी स्टेज पर सलमान का साथ देने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सलमान को भाई कहा, जिस पर अभिनेता ने उन्हें याद दिलाया कि वह उनके माता-पिता के बराबर है। इस पर वह उन्हें अंकल कहती हैं तो सलमान बोलते हैं अब वह कभी उनकी हिरोइन नहीं हो सकतीं। फिर सारा उन्हें सलमान बॉस कहती हैं, जिस पर सलमान कहते हैं कि अब उनके साथ उनकी फिल्म पक्की हो गई है।
अलगी श्रेणी संगीत निर्देशन के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का खिताब फिल्म शेरशाह के लिए तनिष्क, जसलीन, जावेद मोहसिन, विक्रम, बी प्राक और जानी अपने नाम किया। इस पुरस्कार को भूषण कुमार और चंकी पांडे ने विजेताओं को दिया।
पहले अवॉर्ड के बाद अब अभिनेता टाइगर श्रॉफ इस शानदार शाम के पहले लाइव परफॉर्मेंस के लिए स्टेज पर पहुंच गए हैं।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का खिताब गायिका असीस कौर ने रतन लम्बियां (शेरशाह) के लिए अपने नाम किया। इसे देने के लिए स्टेज पर जैकलीन फर्नांडीज और विकास पिट्टी पहुंचे।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड गायक जुबिन नौटियाल ने रतन लम्बियां (शेरशाह) के लिए जीता। इस पुरस्कार क्रिटिकेयर हॉस्पिटल से डॉ. नामजोशी और एक्ट्रेस लारा दत्ता ने विजेता को पेश किया। जुबिन नौटियाल ने अपना ये अवॉर्ड अपने माता-पिता को डेडिकेट किया।
आईफा अवॉर्ड्स के इस रंगारंग कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाने के लिए सलमान खान के साथ अब अभिनेता रितेश देशमुख भी एंकरिंग में उनका साथ देने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं।
फिल्मी दुनिया के बड़े पुरस्कार समारोह में से एक आईफा अवॉर्ड्स के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अभी भी फंक्शन में शामिल होने के लिए सितारों का ग्रीन कार्पेट पर आने का सिलसिला जारी है।
सलमान खान ने शो की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सवाल किया कि किसने भारत देखी है। इस दौरान अभिनेता ने अपने पिता सलीम खान के बारे में भी बात की और फिल्म शोले में पानी की टंकी पर धर्मेंद्र के मोनोलॉग के लिए उनके लेखन को याद किया।
आईफा अवॉर्ड सेरेमनी में शिरकत करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आईफा ट्रॉफी के साथ बाइक पर की ग्रैंड एंट्री ली।
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देते हुए सभी दर्शकों के साथ एक मिनट का मौन रख शो की शुरुआत की।
कैबिनेट सदस्य एच.ई. शेख नाहयान मबारक अल नाहयान भी आईफा अवॉर्ड 2022 में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए समारोह में पहुंच चुके हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ग्रे रंग के आउटफिट में आईफा अवॉर्ड्स 2022 के ग्रीन कार्पेट पर नजर आईं।
एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला सफेद रंग के आउटिट में नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2022 के ग्रीन कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरान वह बेहद गॉर्जियस दिखाई दीं।
आईफा अवॉर्ड एक खास शो है जिसमें साल के बेस्ट फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, गायिका, म्यूजिशियन, डायरेक्टर आदि को फैंस के ग्लोबल वोट्स के आधार पर अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।
आईफा में शामिल होने के लिए कई सितारे अबू धाबी पहुंच चुके हैं। इस दौरान मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर एआर रहमान का पैर छूकर अभिवादन किया।
अबू धाबी स्थित यस आईलैंड में आज यानी शनिवार शाम आईफा के 22वां संस्करण का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवॉर्ड समारोह में मनोरंजन जगत के कई कलाकार शिरकत करेंगे। दो साल बाद आयोजित हो रहे इस अवॉर्ड समारोह की सलमान खान और रितेश देशमुख इसकी मेजबानी करेंगे।