08:25 AM, 04-Jul-2022
Entertainment News Live Updates: सुशांत सिंह ड्रग मामले में आया अपडेट, हॉटस्टार ने की 'आर्या 3' की अनाउंसमेंट
आज, जावेद अख्तर मानहानि केस की सुनवाई के लिए कंगना मुंबई के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी। बता दें कि 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें जावेद अख्तर ने यह दावा किया है कि एक साक्षात्कार के दौरान कंगना ने उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया था, जिसकी वजह से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।