10:17 PM, 24-Jul-2022
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा इस समय सिनेमाघरों में है, लेकिन इस फिल्म को लेकर जिता बज देखने को मिला था, उसके मुताबिक इसे दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं और फिल्म कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में केआरके कहां चुप रहने वाले हैं। उन्होंने इसे लेकर कई ट्वीट किए हैं, जिनमें से एक में उनका कहना है कि ये फिल्म एक डिजास्टर बनने के लिए तैयार है।