02:23 AM, 19-Jul-2022
दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद संगीत निर्देशक उत्तम सिंह की तरफ से जानकारी सामने आई थी कि रात में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गायक भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया।