01:01 PM, 07-Jul-2021
लता मंगेशकर ने इस तरह किया याद
सलमान खान, जान्हवी कपूर, अनुपम खेर, इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। लता मंगेशकर ने भी लिखा कि यूसुफ भाई आज अपनी छोटी सी बहन को छोड़ कर चले गए.. यूसुफ भाई क्या गए, एक युग का अंत हो गया। मुझे कुछ सूझ नहीं रहा। मैं बहुत दुखी हूँ, नि:शब्द हूं। कई बातें कई यादें हमें देकर चले गए।