फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav Health Live: कम हुआ राजू श्रीवास्तव का बुखार, जानिए अब कैसी है कॉमेडियन की हालत

Sun, 04 Sep 2022 12:20 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Comedian Raju Srivastava Health Update LIVE: दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि कॉमेडियन और अभिनेता को हाल ही में संक्रमण हुआ था। अभिनेता के दोस्त ने कहा, "राजू जी को कुछ दिन पहले संक्रमण हो गया था, लेकिन वह कुछ समय में ठीक हो गए थे। उन्हें बुखार हो गया था।" इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस की चिंता और बढ़ गई है। हर कोई उनकी हालत के बारे में जानना चाह रहा है। ऐसे में आप राजू के स्वास्थ्य का हर एक अपडेट जानने के लिए इस लाइव कवरेज को फॉलो कर सकते हैं। पढ़िए...
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:17 AM, 04-Sep-2022

फैंस कर रहे प्रार्थना

कॉमेडियन के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना सर, मैं वंदना करता हूं आपके लिए।'

09:36 PM, 03-Sep-2022

अभी भी है राजू को बुखार

राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार के लिए परिवार और फैंस दुआएं मांग रहे हैं। फिलहाल कॉमेडियन का बुखार 100 डिग्री तक बना हुआ है।   

05:27 PM, 03-Sep-2022

25 दिनों से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे राजू

दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
05:00 PM, 03-Sep-2022

1980 से काम कर रहे हैं राजू

राजू श्रीवास्तव 1980 से काम कर रहे हैं, हालांकि उन्हें पहचान 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद मिली। उन्होंने 'मैंने प्यार किया' 'आमदानी अठन्नी खर्चा रुपया' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' आदि जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। 

04:03 PM, 03-Sep-2022

राजू की सेहत के लिए हो रही विशेष पूजा

राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कॉमेडियन के लिए बड़े भाई जो कि दिल्ली में रहते हैं वो अपनी पत्नी के साथ उनकी सेहत के लिए विशेष पूजा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
03:00 PM, 03-Sep-2022

फैन ने कहा- मजाक छोड़ो अब उठ जाओ

02:00 PM, 03-Sep-2022

अंडरवर्ल्ड से मिल चुकी है धमकी

कॉमेडी की वजह से एक बार राजू श्रीवास्तव को अंडरवर्ल्ड से धमकी भी मिल चुकी है। साल 2010 में जब राजू श्रीवास्तव ने दाऊद इब्राहिम को लेकर जोक सुनाया था, तब पाकिस्तान से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

01:38 PM, 03-Sep-2022

हाल ही में वायरल हुआ था राजू का एक वीडियो

हाल ही में राजू श्रीवास्तव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मौत की बात कर रहे हैं। इस वीडियो में राजू कह रहे हैं- जीवन में सबको इस तरह का काम करना चाहिए कि जब भी यमराज आए तो वो भी आपको लेकर जाते समय कहे कि आप भैंस पर बैठ जाइए। जीवन ऐसा होना चाहिए कि यमराज खुद पैदल चलने लगे, लेकिन आपको भैंस पर बैठाकर ले जाए।
 

12:49 PM, 03-Sep-2022

डॉक्टर्स कर रहे हर संभव प्रयास

राजू श्रीवास्तव का इलाज कार्डियोलॉजी और न्यूरो विभाग मिलकर कर रहा है। राजू को अब तक होश नहीं आया हैं, उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया है।

12:00 PM, 03-Sep-2022

परिवार वालों ने उड़ाया सख्त कदम

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर कॉमेडियन के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि 'सोशल मीडिया पर मेरे भाई राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। इसलिए हमने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की साइबर सेल से शिकायत की है।

11:32 AM, 03-Sep-2022

अफवाहों पर न करें भरोसा

हाल ही में राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर राजू के परिवार ने फैंस से अपील की थी कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि फैंस सिर्फ एम्स या फिर राजू श्रीवास्तव के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ही भरोसा करें।

10:38 AM, 03-Sep-2022

अभी नहीं हटेगा वेंटिलेटर

राजू के भाई ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि डॉक्टर्स ने अब वेंटिलेटर हटाने से मना कर दिया है। राजू के भाई ने बताया कि कॉमेडियन के सभी ऑर्गन, बीपी, हार्ट रेट और पल्स रेट नॉर्मल काम कर रही हैं। 

10:14 AM, 03-Sep-2022

इससे पहले कब-कब आया है बुखार?

दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होने के चार दिन बाद राजू को बुखार आया था। फीवर आने के तीन दिन बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ था। वहीं अब भर्ती होने के 22 दिन बाद राजू को बुखार आया है। 

09:25 AM, 03-Sep-2022

भाई ने दी जानकारी

मीडिया हाउस से बताचीत के दौरान राजू के भाई ने इस बात की जानकारी दी थी कि कॉमेडियन को बीते दो दिनों से 100 डिग्री तक बुखार बना हुआ था। बता दें कि राजू को आज 25 दिन हो गए हैं, उन्हें अब तक होश नहीं आया है। 

08:53 AM, 03-Sep-2022

Raju Srivastav Health Live: कम हुआ राजू श्रीवास्तव का बुखार, जानिए अब कैसी है कॉमेडियन की हालत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब राजू श्रीवास्तव की हालत पहले से बेहतर है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एंटीबायोटिक दवाओं की डोज की मदद से राजू का बुखार कुछ हल्का हुआ है। हालांकि अब भी डॉक्टर्स बुखार को लेकर बेहद सतर्क हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें