फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav Health LIVE: अफवाह फैलाने वालों को राजू श्रीवास्तव के भाई ने सुनाई खरी-खरी, कहा- बेहद शर्मनाक

Fri, 19 Aug 2022 09:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Raju Srivastav Health Update Live News in Hindi: राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। बता दें कि नौ दिन पहले यानी 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नौ दिन बीत गए हैं, लेकिन राजू की हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। गुरुवार की रात जब कॉमेडियन की मौत की अफवाह उड़ने लगी तब उनकी पत्नी ने राजू के प्रशंसकों से कहा...
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव,शेखर सुमन - फोटो : Social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:48 PM, 19-Aug-2022

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव के भाई ने कॉमेडियन से जुड़ा एक हेल्थ अपडेट जारी किया है। दीपू श्रीवास्तव ने गजोधर भइया के बारे में अफवाहें फैलाने वाले को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि लोग क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है। 


09:39 PM, 19-Aug-2022

फैंस राजू श्रीवास्तव के ठीक होने के लिए जमकर प्रार्थना कर रहे हैं। 
 

07:43 PM, 19-Aug-2022

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। शेखर सुमन ने बताया है कि इस समय राजू श्रीवास्तव गंभीर स्थिति से बाहर हैं। सबसे अच्छे डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और चीजें बेहतर लग रही हैं। मुझे लगता है कि राजू में अभी भी लड़ने की इच्छा है और भगवान सभी की प्रार्थनाएं सुन रहे हैं। हर हर महादेव
 

विज्ञापन
07:17 PM, 19-Aug-2022

फैंस राजू श्रीवास्तव के सही होने की कामना कर रहे हैं। एक और फैन ने लिखा- कृष्ण जन्माष्मटमी के अवसर पर हम सब राजू श्रीवास्तव के लिए कामना करते हैं।
 

06:13 PM, 19-Aug-2022

एक फैन ने कहा, सर आप जल्दी सही हो जाएंगे हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
05:21 PM, 19-Aug-2022

उठ जाओ राजू भाई

फैन ने लिखा, अब उठ जाओ राजू भाई प्लीज। 

04:08 PM, 19-Aug-2022

बेटी ने क्या कहा?

एक सूत्र ने बताया था कि "राजू श्रीवास्तव अब भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। उनका ब्रेन डैमेज हुआ है। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है।" इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गईं और कुछ ने अनुमान लगाया कि वह ब्रेन डेड हैं, उनकी बेटी अंतरा ने पीटीआई को बताया कि "डॉक्टर अभी भी उनका इलाज कर रहे हैं"। उसने कहा कि वह आगे कोई टिप्पणी नहीं कर पाएगी।
 

03:39 PM, 19-Aug-2022

वीडियो देख हैरान हुए फैंस

गजोधर भइया के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजू यमराज और मौत का जिक्र कर रहे हैं। यहां पढ़िए इस वीडियाे में राजू ने क्या कहा..

03:20 PM, 19-Aug-2022

आपको ठीक होना ही होगा

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'राजू भैया , अपने हम सबको सिखाया की एक मध्यम वर्गीय परिवार से और उन्नाव कानपुर जैसे छोटे जगहों से आकार भी कैसे अपना नाम बनाया जाए , आप हम सबके सूत्रधार है ,आपको ठीक होना ही होगा , हर वक्त आपकी सेहत के लिए हम और पूरा देश प्रार्थना कर रहा है।'

02:42 PM, 19-Aug-2022

फैंस कर रहे हैं राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना

एक यूजर ने लिखा, हम इस गोकुलाष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण से राजू श्रीवास्तव सर के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। जल्दी ठीक हो जाओ।

01:55 PM, 19-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव के पीए का बयान

राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि रात में उन्हें कुछ इजेंक्शन दिए गए थे। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी काफी परेशान हैं। वह लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

01:19 PM, 19-Aug-2022

अमिताभ बच्चन ने कहा- राजू उठो, बस बहुत हुआ

हर कोई राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा 'राजू उठो, बस बहुत हुआ', अभी बहुत काम करना है। 

12:39 PM, 19-Aug-2022

जल्दी ठीक हो जाओ राजू मेरे भाई

अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ राजू मेरे भाई … आपकी याद आ रही है।" वीडियो में राजपाल कहते हैं, “भाई राजू श्रीवास्तव, जल्दी ठीक हो जाओ। हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं। आपका परिवार, आपका 'संसार' और आपके शुभचिंतक, सभी आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जल्दी आओ, ताकि हम सब एक दूसरे को गले लगा सकें, और आप खुश रहें और दुनिया का मनोरंजन करते रहें। लव यू भाई, भगवान आपका भला करे, जल्दी ठीक हो जाए।"
 

12:08 PM, 19-Aug-2022

एहसान कुरैशी ने कहा...

इस बीच, कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, “डॉक्टरों ने हार मान ली है। उन्होंने परिवार से कहा है कि वह उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर चुके हैं, और अब केवल एक चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है। उनकी मौत की खबर असत्य है, डॉक्टरों ने कहा है कि उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। हम सभी दोस्त प्रार्थना कर रहे हैं और कुछ मिनट पहले हनुमान चालीसा का जाप किया है। 

11:49 AM, 19-Aug-2022

विवेक अग्निहोत्री ने राजू से कहा - वापस आओ

वहीं विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, भारत के बेहतरीन स्टैंड अप कॉमेडियन और भाई राजू श्रीवास्तव के लिए मेरी प्रार्थना। वापस आओ, इस दुनिया में एक मुस्कान वापस लाओ।

11:47 AM, 19-Aug-2022

मनोज मुंतशिर ने कॉमेडियन को सीधे संबोधित करते हुए लिखा..

लेखक मनोज मुंतशिर ने भी राजू के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक पोस्ट साझा की है। कॉमेडियन को सीधे संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदी में लिखा, “हार मत मानो, बस थोड़ा और प्रयास करो। हमारे हाथ प्रार्थना में जुड़े हुए हैं।" 
 

11:44 AM, 19-Aug-2022

अफवाहों पर विश्वास न करें

बता दें कि गुरुवार को खबरें आई थीं कि राजू के 'दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है'। हालांकि, इन खबरों के सामने आने के बाद कॉमेडियन के परिवार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने को कहा और बताया कि डॉक्टर राजू के इलाज के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

11:02 AM, 19-Aug-2022

Raju Srivastav Health LIVE: अफवाह फैलाने वालों को राजू श्रीवास्तव के भाई ने सुनाई खरी-खरी, कहा- बेहद शर्मनाक

गुरुवार को अचानक राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने लगी थी। हालांकि सामने आ रहे लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अब कॉमेडियन की हालत स्थिर है। उनके परिवार के सदस्यों ने सभी प्रशंसकों से नकारात्मक खबरें न फैलाने का अनुरोध किया है। वहीं कॉमेडियन के दोस्त उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें