आर्यन खान की जमानत अर्जी पर कल भी जारी रहेगी सुनवाई। कल लंच के बाद 2.30PM पर सुनवाई होगी। मुकुल रोहतगी ने अपनी सारी दलीलें पेश कर दी हैं।
क्रूज ड्रग्स मामले में 11 नंबर के आरोपी मनीष राजगरिया को 2॰4 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन अब उनके वकील अजय दुबे ने कहा कि मनीष को 50 हजार के बॉन्ड पर जमानत मिल गई है।
मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील में आगे कहा कि अरबाज उनके क्लाइंट आर्यन खान के कंट्रोल में नहीं थे। इसे कैसे कॉन्शियश पजेशन कहा जा सकता है। कॉन्शियश पजेशन को लेकर भी मुकुल रोहतगी ने कुछ जजमेंट कॉपी भी कोर्ट में सौपी है।
अपनी दलील पेश करते हुए मुकुल रोहतगी ने आर्यन और अचित के बीच हुई चैट का भी जिक्र क्रिया। मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि आर्यन और अचित के बीच कुछ महीने पहले चैट हुई थी लेकिन किसी गेम को लेकर। इसे बिलकुल अलग तरह से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा ये चैट 12 महीने पुराने हैं। सभी बच्चे पोकर गेम खेल रहे थे।
अपनी पैरवी में मुकुल रोहतगी ने आगे कहा कि आर्यन किसी भी ड्रग रैकेट में शामिल नहीं है। एनसीबी के पास कोई सबूत नहीं है कि आर्यन ने ड्रग्स रैकेट के लिए फायनांस किया।
आर्यन के वकील का कहना है कि व्हाट्सऐप चैट का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। एनसीबी ये कह रही है कि आर्यन ड्रग्स का सेवन करता था, विदेश के लोगों से उसके संपर्क थे। ये तमाम बातें ट्रायल की हैं, इन बातों को कोर्ट में साबित करना होगा।
मुकुल रोहतगी कहते हैं, आर्यन खान का अन्य 20 आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। अरबाज के अलावा मेरे क्लायंट और अन्य 20 आरोपियों में कोई संबंध नहीं था।
समीर वानखेड़े पर उठाए सवाल
कोर्ट रूम में मुकुल रोहतगी ने समीर वानखेड़े पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'समीर वानखेडे ने कल कहा था की एक राजनीतिक व्यक्ति से दुश्मनी की वजह से ऐसा हो रहा है लेकिन आज वे कह रहें है आर्यन भी उसमें शामिल हैं। आर्यन के पास से कोई रिकवरी नहीं हुई है। यहां तक कि अरबाज ने भी कहा है कि उनके पास ड्रग्स नहीं था।
मुकुल रोहतगी कहते हैं कि आर्यन के खिलाफ ना तो कंजंप्शन, पजेशन या सेल का केस है। गवाहों ने साफ कहा कि उनका इस केस कोई लेना देना नहीं है।
आर्यन के वकील ने कहा कि किसी भी पार्टी के होने से पहले उन्हें पकड़ लिया गया था, अरबाज ने पहले ही कह दिया है कि उसके खिलाफ ड्रग्स प्लांट किया गया है।
व्हाट्सएप चैट्स का जिक्र करते हुए आर्यन के वकील ने कहा कि क्रूज पार्टी से जुड़ा कोई भी चैट एनसीबी को नहीं मिला है। गाबा ने आर्यन को बुलाया था, इसलिए वह अपने दोस्त अरबाज साथ गया। रिकवर किए गए व्हाट्सएप चैट का इस केस से कोई लेना देना नहीं है।
मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में कहा कि एनसीबी ने आर्यन का बयान एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किया था, जिसे अगले दिन वापस ले लिया गया। आर्यन को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। हमने इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाया है।
मुकुल रोहतगी ने कहा कि-अरबाज के पास ड्रग्स था या नहीं, इसका मतलब ये नहीं होता है की वो कॉन्शियश पजेशन है। ये केस सिर्फ 6 ग्राम का था मतलब स्मॉल क्वांटिटी का है। मुकुल रोहतगी ने आगे कहा कि आर्यन खान को गलत तरह से फंसाया गया है।
आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट के जूते से 6 ग्राम की ड्रग्स जरूर मिली थी। लेकिन आर्यन के पास से कोई ड्रग बरामद नहीं हुई।
आर्यन को क्रूज पर चढ़ने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया।
आर्यन को प्रतीक गाबा ने बतौर विशेष मेहमान बुलाया था।
बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन खान की जमानत को लेकर सुनवाई हई शुरू
पैरवी शुरू करते हुए मुकुल रोहतगी ने कहा आर्यन खान की तरफ से कोई रिकवरी नहीं हुई है और न ही कोई मेडीकल टेस्ट हुआ। जिन गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं वह उससे पलट गए हैं।
आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा - आर्यन वहां केवल एक मेहमान के रूप में गया था।
कोर्ट में अभी केस नंबर 55 की सुनवाई चल रही है। आर्यन खान के केस का 57 वां नंबर है।
एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार छापे के दौरान आरोपियों से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपए नकद जब्त किए। एनसीबी ने अब तक इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आर्यन के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी।
कोर्टरूम पहुंचे एनसीबी के वकील
आर्यन खान ड्रग्स केस में एनसीबी की तरफ से वकील एएसजी अनिल सिंह पैरवी करने कोर्टरूम में पहुंच गए हैं।
कोर्ट रूम में रहेंगे सीमित लोग
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि कोर्ट रूम में केवल सीमित लोगों को रहने की अनुमति होगी। पुलिस कर्मियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोर्ट रूम में भीड़भाड़ जमा न हो।
आर्यन खान के दोस्त और आरोपी अरबाज मर्चेंट के पिता बॉम्बे हाईकोर्ट के बाहर नजर आए।
आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। वह अमित देसाई और सतीश मानशिंदे के बाद आर्यन खान ड्रग केस से जुड़े हैं।
आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे HC में जवाबी हलफनामा दायर किया है और कोर्ट को बताया कि आर्यन का प्रभाकर सेल या उसके नियोक्ता किरण गोसावी से कोई संबंध नहीं है। हलफनामे में कहा गया है कि आवेदक का एनसीबी, जेडडी और अन्य के बीच चल रहे आरोपों से कोई लेना देना नहीं है।
वहीं, इस मामले में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र की तलाश करने वाला नवाब मलिक कौन होता है? हमें मौत, धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। मुझे लगता है कि मुझे भी हर रोज झूठे सबूत पेश करने चाहिए।
एनसीबी का आरोप है कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की है।
बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका का क्रमांक 57 है। वहीं उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका का क्रमांक 64 है। जबकि अभी कोर्ट में क्रमांक 35 की सुनवाई चल रही है।
लंच के बाद होगी आर्यन खान ड्रग केस की सुनवाई।
एनसीबी दफ्तर से बाहर आए समीर वानखेड़े। मीडिया से बिना बात किए रवाना हुए।
पूर्व अटॉर्नी जनरल (AGI) मुकुल रोहतगी सोमवार देर शाम मुंबई पहुंचे थे और आर्यन खान की जमानत याचिका के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में बहस करेंगे।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा है कि अब तक की जांच में उनके "एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ है"। इसकी जांच की जा रही है और प्रोटोकॉल के मुताबिक हमें पर्याप्त समय की आवश्यकता है ताकि ठीक से पता लगाया जा सके।
एनसीबी डीडीजी मुथा अशोक जैन ने नवाब मलिक के आरोपों पर कहा कि एजेंसी और समीर वानखेड़े पर लगाए आरोपों के खिलाफ एक्शन लेंगे।
भेजा कास्ट सर्टिफिकेट
नवाब मालिक ने आज समीर वानखेड़े से उनका कास्ट सर्टिफिकेट मांगा था, समीर वानखेड़े ने पलटवार करते हुए अपना कास्ट सर्टिफिकेट भेजा है, जिसमें उनके पिता का नाम ज्ञानदेव लिखा है।
समीर वानखेड़े की पत्नी का आरोपों पर पलटवार
क्रांति रेडकर ने कहा- हमें लटकाने, जलाकर मार देने की धमकियां मिल रही हैं।
सबूतों से छेड़छाड़ करने की जा रही कोशिश: एनसीबी
गवाह प्रभाकर साईल के हलफनामे का हवाला देते हुए एनसीबी ने यह भी कहा कि मामले में सबूतों से छेड़छाड़ और चल रही जांच को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है।
एनसीबी ने याचिका खारिज करने के पक्ष में रखा मत
एनसीबी ने कहा कि आर्यन खान की जमानत याचिका "जारी चल रही जांच के बीच गवाहों को प्रभावित करने, छेड़छाड़ के स्पष्ट उदाहरणों" के एकमात्र आधार पर खारिज किए जाने के लिए काफी है।
आर्यन के खिलाफ सबूत नहीं कहना जल्दबाजी- एनसीबी
एनसीबी का कहना है कि आर्यन खान के अंतरराष्ट्रीय संबंध बताते हैं कि वह "मात्र उपभोक्ता नहीं है।" यह कहना जल्दबाजी होगी कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
एनसीबी ने दाखिल किया जवाब
एनसीबी ने आर्यन खान की जमानत के विरोध में कोर्ट में जवाब दाखिल किया।
आर्यन और अनन्या के बीच हुई तीसरी बातचीत– 18.04.2021
आर्यन – चलो कल कोकीन करते हैं
आर्यन – I am getting you guys f**ked.
आर्यन – By NCB
यहां आर्यन अपने दोस्तों के साथ NCB का मजाक उड़ा रहा था।
आर्यन और अनन्या के बीच हुई दूसरी बातचीत – 6/07/2019
अनन्या – नाऊ आई एम इन बिजनेस
आर्यन – तुमने गांजा खरीदा?
आर्यन – अनन्या?
अनन्या – मुझे जल्द मिल जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आर्यन खान केस से सबक लेते हुए बॉलीवुड सेलेब्स अपने चैट और फोन का डेटा पूरी तरह खत्म कराने में जुट गए हैं।
एनसीबी मुख्यालय पहुंचे समीर वानखेड़े
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े दिल्ली के एनसीबी मुख्यालय पहुंच गए हैं। समीर यहां एक समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
आज अनन्या पांडे से भी पूछताछ करेगी एनसीबी। अब तक दो बार एक्ट्रेस हो चुकी पूछताछ।
आर्यन खान और अनन्या के बीच हुई चैट
आर्यन- मैं तुमसे चुपके से ले लूंगा
अनन्या- ठीक है
आर्यन- Weed
अनन्या- ये डिमांड में है
आर्यन- मैं तुमसे ले लूंगा सीक्रेटली
अनन्या- ठीक है
आर्यन ने मंगाई 80 हजार की ड्रग्स
एनसीबी लगातार एक के बाद एक खुलासे कर रही है। आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच हुई चैट में कई खुलासे हुए हैं। एनसीबी के मुताबिक, आर्यन खान ने 80 हजार रुपये की ड्रग्स मंगाई थी।
मुनमुन धमेचा के वकील काशिफ खान देशमुख ने कहा कि 'मामले को सुनवाई के लिए रखा गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाए। फर्स्ट हाफ में इसकी संभावना कम हैं, सेकेंड हाफ में उल्लेख किया जाएगा।'
दीपावली की छुट्टियां
अगर 29 अक्तूबर तक हाईकोर्ट आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई करता है और जमानत याचिका को मंजूर कर लेता है, तो आर्यन 29 से 30 अक्तूबर को जेल से बाहर आ सकता है। वहीं अगर ऐसा नहीं होता तो फिर 30 अक्तूबर को शनिवार और 31 को रविवार है। इसके बाद 1 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टियां हैं। ऐसे में आर्यन को जेल में और समय बिताना पड़ सकता है।
18 दिन से जेल में बंद
आर्यन खान 18 दिन से जेल की हवा खा रहा है। इस मामले में आर्यन 8 अक्तूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उस पर NDPS कानून के तहत ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने का आरोप है।
समीर वानखेड़े दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके समर्थन में हिन्दू सेना ने आकेपुरम के एनसीबी हेडक्वार्टर के बाहर पोस्टर लगाए हैं।
कल हो सकती है वानखेड़े से पूछताछ
आर्यन खान ड्रग्स केस में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। मामले की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर वसूली के आरोप लगाए गए हैं। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक समीर वानखेड़े से संभवत: कल पूछताछ की जाएगी।
बॉम्बे हाईकोर्ट में एनसीबी की टीम आज अपनी दलीलों और सबूतों से आर्यन खान समेत अन्य सभी आरोपियों की जमानत अर्जी का विरोध करेगी।
मैं आज बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत मामले में पेश होऊंगा: मुकुल रोहतगी, भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल
आज कोर्ट में आर्यन खान के लिए पेश होंगे वकील मुकुल रोहतगी। जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान मुकुल रोहतगी के साथ सतीश मानशिंदे भी कोर्ट में होंगे पेश।
3 अक्तूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था। इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद 20 अक्टूबर को बेल रिजेक्ट कर दी थी। जिसके बाद आर्यन खान की जमानत की अर्जी बॉम्बे हाई कोर्ट में लगाई गई है, जिसपर आज सुनवाई होनी है।