फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Release Live: आज जेल में ही गुजरेगी आर्यन खान की रात, शाम 5.30 बजे तक नहीं मिली रिलीज ऑर्डर की कॉपी

Fri, 29 Oct 2021 05:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Is Aryan Khan Released from Jail Live Updates: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत मिल गई। हालांकि, गुरुवार को कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने की वजह से रिहाई नहीं हो पाई। उम्मीद है कि आज प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आर्यन को रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:49 PM, 29-Oct-2021

आज नहीं होगी आर्यन की रिहाई

आर्यन खान की आज की रात भी जेल में ही गुजरेगी। दरअसल शाम 5.30 बजे तक रिलीज ऑर्डर की कॉपी जेल नहीं पहुंची। ऐसे में कल सुबह 11 बजे के बाद ही आर्यन की रिहाई संभव है।
 

05:19 PM, 29-Oct-2021

सतीश मानशिंदे आर्थर रोड जेल पहुंच चुके हैं। एनडीपीएस कोर्ट से बेल ऑर्डर की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। जमानत की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बॉन्ड साइन होने के बाद आर्यन को रिहा करा लिया जाएगा।
 

05:04 PM, 29-Oct-2021

जूही चावला बनीं आर्यन की जमानती

शाहरुख खान की दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला उनकी जमानती बनी हैं। जूही चावला ने सेशन कोर्ट पहुंचकर कागजात पर दस्तखत किए।

विज्ञापन
04:36 PM, 29-Oct-2021

आर्यन को माननी होंगी ये शर्तें

आर्यन फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट जब्त कराना होगा। अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी

04:35 PM, 29-Oct-2021

लंदन से बेल दिलाने आए मुकुल रोहतगी

बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन के केस का प्रतिनिधित्व मुकुल रोहतगी ने किया था, जो सुनवाई के लिए लंदन से आए थे। हाई कोर्ट से बेल मिलने के पहले आर्यन की जमानत याचिका निछली अदालत में दो बार खारिज हो चुकी थी।

विज्ञापन
03:34 PM, 29-Oct-2021

आर्यन खान का पांच पेज का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आज शाम तक आर्यन की रिहाई हो सकती है। आर्यन खान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है।

03:15 PM, 29-Oct-2021

इन सितारों ने शाहरुख को दी बधाई

आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और कल हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी। 

03:04 PM, 29-Oct-2021

अनन्या के कजिन ने साझा की आर्यन की तस्वीरें

आर्यन की जमानत की खबर सामने आने के बाद से अनन्या पांडे के कजिन अहान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। अहान पांडे आर्यन और अरबाज के दोस्त हैं। वहीं अनन्या भी सुहाना और आर्यन की दोस्त हैं। व्हाट्सएप चैट में अनन्या पांडे का नाम सामने आने के बाद से उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

02:51 PM, 29-Oct-2021

अरबाज ने की पिता से जेल में मुलाकात

अरबाज मर्चेंट ने पिता असलम मर्चेंट से जेल में मुलाकात की। साथ ही कहा कि जब वह घर लौटकर आए तो वह उसका पसंदीदा खाना बनाकर रखें। साथ ही उसने आर्यन की सेहत की जानकारी भी पिता को दी। दोनों को आज एक ही बैरक में रखा गया है।

02:41 PM, 29-Oct-2021

मनोरंजन जगत पर भड़के शेखर सुमन

अभिनेता शेखर सुमन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को खरी खोटी सुनाई है। शेखर सुमन ने कहा कि, 'कुछ लोगों को छोड़ दें तो बहुत से ऐसे सितारे हैं जिन्होंने शाहरुख के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद नहीं की। इससे किंग खान को सबक मिलेगा कि कौन उनका अपना है और कौन अपना बनने का नाटक करता है'।

02:33 PM, 29-Oct-2021

4-30 तक मिल सकते हैं आदेश

मुनमुन धमेचा के वकील काशिफ खान देशमुख ने कहा कि, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि दोपहर 3 बजे के बाद हमें आदेश मिल जाएंगे। उम्मीद है कि साढ़े चार बजे तक हम आदेश प्राप्त कर लेंगे तो हमारे पास कागजात तैयार करने का पर्याप्त समय है। इसके बाद हम तुरंत जेल अधिकारियों के पास जाएंगे और उन्हें बाहर निकालेंगे'।

02:12 PM, 29-Oct-2021

काशिफ खान ने नवाब मलिक के आरोपों पर दिया जवाब

नवाब मलिक के आरोपों से काशिफ खान ने इनकार किया है। काशिफ का कहना है कि वह तो समीर वानखेड़े को जानते तक नहीं हैं। काशिफ ने कहा है कि उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं. उनका किसी पोर्न या ड्रग रैकेट से कोई लेना देना नहीं है।
 

01:53 PM, 29-Oct-2021

बेटे के लिए परेशान थे शाहरुख

मुकुल रोहतगी ने बताया कि बेटे आर्यन की गिरफ्तारी से शाहरुख ने फिल्म से जुड़े सभी काम बंद कर दिए थे। वह कॉफी पर कॉपी पिए जा रहे थे. वह बहुत ही ज्यादा परेशान थे।

01:45 PM, 29-Oct-2021

जेल के स्टाफ ने दी आर्यन को बेल की खबर

आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की आर्यन खबर पाकर बहुत खुश हुए। उनके चेहरे पर चमक आ गई।

01:35 PM, 29-Oct-2021

नहीं दिया मीडिया के सवालों का जवाब

फैशन टीवी के इंडिया हेड काशिफ खान के साथ नाम जुड़ने के बाद एनसीबी अधिकारी ने किसी भी प्रकार की टिप्प्णी करने से इंकार कर दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बस इतना कहा है कि नवाब मलिक के आरोप झूठे हैं और कानून इस मामले में अपनी कार्रवाई करेगा। 

01:20 PM, 29-Oct-2021

सामने आई दाढ़ी वाले शख्स की पहचान

मलिक जिस दाढ़ी वाले शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम काशिफ खान है। वह फैशन टीवी इंडिया के एमडी हैं। मलिक ने कहा कि काशिफ खान पर देश में कई मामले दर्ज हैं। मलिक ने काशिफ पर बड़े पैमाने पर पोर्न रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया। बता दें, काशिफ ने ही कॉर्डेलिया क्रूज पर ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया था।

 

01:11 PM, 29-Oct-2021

नवाब मलिक ने जारी किया वीडियो

नवाब मलिक ने क्रूज पार्टी में काशिफ खान का वीडियो जारी कर दिया है, जिसका जिक्र वह दो दिन से कर रहे थे। नवाब मलिक का दावा है कि यह वीडियो उसी क्रूज शिप का है, जिसपर छापेमारी की गई थी। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

01:00 PM, 29-Oct-2021

पूजा बेदी बोलीं- सेलिब्रिटी और उनके बच्चे भी हैं इंसान

पूजा ने कहा कि 'आर्यन को हार्ड कोर क्रिमिनल के साथ रहने पर मजबूर कर दिया, जबकि उसे दोषी ठहराने के लिए सबूत नहीं थे। ऐसे मामलों में जमानत का प्रवधान होने के बाद भी मीडिया ने उसकी छवि को नकारात्मकता के साथ दिखाया। ये इन सभी के लिए शर्म की बात है जिन्होंने भीड़ में शामिल होकर ट्रोल किया। ये नहीं भूलना चाहिए कि सेलेब्स और उनके बच्चे हर किसी की तरह इंसान ही हैं। लेकिन उन्हें हमेशा निशाना बनाकर ट्रोल किया जाता है।

 

12:50 PM, 29-Oct-2021

ऐसे होती है जमानत के बाद रिहाई

प्रक्रिया के अनुसार, यदि औपचारिकताएं (जिनमें जमानत जमा करना शामिल है) पूरी हो जाती हैं और रिहाई के कागजात जेल अधीक्षक को शाम छह बजे तक सौंप दिए जाते हैं, तो आरोपी को उसी दिन ही रिहा कर दिया जाता है।

12:40 PM, 29-Oct-2021

अभी तक नहीं मिली जमानत की प्रति

उच्च न्यायालय से आर्यन खान के जमानत के आदेश की प्रति मिलने के बाद, उनके वकीलों को उसे जमानतदारों सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) संबंधी मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत में पेश करना होगा। विशेष अदालत इसके बाद रिहाई के दस्तावेज जारी करेगी, जिसे जेल अधीक्षक के समक्ष शाम छह बजे तक पेश करना होगा, तभी आर्यन आज रिहा हो पाएंगे। 

12:26 PM, 29-Oct-2021

आर्यन की जमानत की खबर सुन रो पड़े शाहरुख

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान ने अपनी पूरी लीगल टीम और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पोज दिए। जैसे ही आर्यन की बेल की खबर शाहरुख को मिली उनकी आँखों में आंसू आ गए।

12:18 PM, 29-Oct-2021

Aryan Khan Release Live: आज जेल में ही गुजरेगी आर्यन खान की रात, शाम 5.30 बजे तक नहीं मिली रिलीज ऑर्डर की कॉपी

क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को जमानत मिल गई। हालांकि, गुरुवार को आर्यन की रिहाई नहीं हुई। इसका कारण यही है कि कोर्ट से अभी ऑर्डर की कॉपी नहीं है। ऑर्डर कॉपी आने के बाद शुक्रवार शाम कर आर्यन जेल से बाहर आ सकेंगे। कोर्ट शुक्रवार 29 अक्टूबर को अपना विस्तृत आदेश देगी, जिसके बाद आर्यन खान उसे रिहा कर दिया जाएगा आर्यन को जेल की बैरक से निकालकर संतरी जेल सुपरिनटैंडैंट के ऑफिस ले जाया जाएगा, जहां पर होगी कानूनी प्रक्रिया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आर्यन की मन्नत में वापसी होगी।


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें