या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}परी लगीं ईशा अंबानी
भाई अनंत और भाभी राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में ईशा का बेहद अलग लुक देखने को मिला है। ईशा हुस्न परी लग रही थीं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कियारा की अदा पर सब फिदा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से कियारा का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। कियारा ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। कियारा की पोस्ट में उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
दीपिका-रणवीर का जलवा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए दीपिका और रणवीर का पहला लुक सामने आ गया है। ब्लैक गाउन में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं। वही, रणवीर सिंह कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं।
प्री-वेडिंग फंक्शन से दूल्हे की पहली झलक आई सामने
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन से अनंत अंबानी का पहला लुक सामने आया है। ऑरेंज कुर्ता और सफेद पजामा में अनंत काफी डैशिंग लग रहे हैं।
जामनगर में रिहाना की परफॉर्मेंस शुरू
अनंत-राधिका की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रिहाना की परफॉर्मेंस के लिए सभी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
पोलार्ड का दिखा जलवा
क्रिकेटर किरॉन पोलार्ड भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने। इसके साथ ही लक्ष्मी मित्तल को भी उनकी पत्नी के साथ स्पॉट किया गया है।
पिता के साथ सोनम लगीं हुस्न परी
सोनम कपूर पिता अनिल कपूर के साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने। इसके साथ ही खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को भी देखा गया है।
पत्नी के साथ पहुंचे राम चरण
साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने। राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ स्पॉट हुए हैं।
जॉन अब्राहम और हार्दिक पांड्या भी पहुंचे जामनगर
आज जामनगर की धरती पर सितारों का मेला लगा हुआ है। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या शामिल हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर जॉन अब्राहम भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
माधुरी दीक्षित का चला जादू
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं । अभिनेत्री कैजुअल लुक में कहर ढा रही हैं।
परिवार के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी को भी परिवार के साथ अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत करने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। अभिनेता को उनके परिवार के साथ समारोह में स्पॉट किया गया है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे बिल गेट्स
बिल गेट्स हाल ही में, मुकेश अंबानी के गेस्ट बनकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंच गए हैं।
परिवार के साथ जामनगर पहुंचे अजय देवगन
अजय देवगन परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंच चुके हैं। अभिनेता अपनी बेटी नीसा देवगन के साथ मीडिया में स्पॉट हुए हैं।
वरुण-नताशा ने जमकर दिए पोज
वरुण धवन औऱ नताशा दलाल भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की खुशियों में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सद्गुरु भी जोड़े को अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं।
श्रद्धा कपूर और खुशी कपूर ने लूटी लाइमलाइट
श्रद्धा कपूर और खुशी कपूर भी जामनगर पहुंच गए हैं। श्रद्धा ने बेहद सादगी से पैप्स को पोज भी दिए। वहीं, खुशी कपूर भी अपने कूल अंदाज में बेहद प्यारी लग रही थीं। दोनों की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
नव्या नवेली नंदा पहुंचीं जामनगर
बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा भी जामनगर पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अभी तक बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों को स्पॉट नहीं किया गया है। उम्मीद है कि वे भी प्री-वेडिंग फंक्शन में जल्द शामिल होंगे।
आदित्य अनन्या भी हुए स्पॉट
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की के प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के लिए बॉलीवुड के क्यूट कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे जामनगर पहुंच चुके हैं । दोनों साथ में स्पॉट हुए हैं।
सिद्धार्थ कियारा ने ली धांसू एंट्री
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी पहुंच चुके हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉय किया गया है।
पटौदी परिवार भी पहुंचा जामनगर
सैफ अली खान का परिवार भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंच गया है। सैफ अली खान के अलावा, सारा अली खान, करीना कपूर और इब्राहिम अली खान, तैमूर और जेह भी नजर आए।
जामनगर के लिए रवाना प्रियंका की मां
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम के लिए जामनगर पहुंच रही हैं। ब्लैक आउटफिट में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया।