08:45 AM, 09-Mar-2023
कंगना रणौत ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, आज मेरी सुबह इस भयानक खबर के साथ हुई। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक थे। सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उनको इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।