फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Premiere Live: दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुआ बिग बॉस का नया सीजन

Mon, 07 Oct 2024 12:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bigg Boss Season 18 Grand Premiere Live: आज रविवार से रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का आगाज होने जा रहा है। इस शो का आज ग्रैंड प्रीमियर है। शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। इस बार कई नई चीजें बिग बॉस के घर में देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:04 AM, 07-Oct-2024

बिग बॉस शो का हिस्सा बनीं एलिस कौशिक

एलिस कौशिक बिग बॉस के घर में इस बार नजर आने वाली हैं। शो में अपने खेल से वह दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। 

11:45 PM, 06-Oct-2024

विवियन डीसेना भी शो में हुए शामिल

बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना भी दिखने वाले हैं। वह अब तक कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। अदाकारी के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। 

 

11:31 PM, 06-Oct-2024

हेमा शर्मा भी शो में बिखेरेंगी जादू

बिग बॉस शो में हेमा शर्मा भी नजर आने वाली हैं। उन्हें वायरल भाभी के नाम से भी जाना जाता है। 

 

11:20 PM, 06-Oct-2024

अभिनेत्री ईशा सिंह का भी दिखेगा जलवा

अभिनेत्री ईशा सिंह अपने खेल दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। 

विज्ञापन
11:17 PM, 06-Oct-2024

पहले कपल की हुई एंट्री

बिग बॉस 18 में पहले कपल की एंट्री भी हो गई है। आरफीन खान और सारा आरफीन खान इस बार शो में नजर आने वाले हैं। 


 

11:01 PM, 06-Oct-2024

परिवार के साथ ग्रैंड प्रीमियर पर पहुंचीं मुस्कान बामने

10:45 PM, 06-Oct-2024

रजत दलाल भी शो में आएंगे नजर

बिग बॉस के घर में रजत दलाल भी इस बार दिखने वाले हैं। वेट लिफ्टिंग के लिए वह अब तक कई मेडल जीत चुके हैं। कई बार वह विवादों में भी घिर चुके हैं। 

10:33 PM, 06-Oct-2024

खतरों के खिलाड़ी के बाद अब बिग बॉस में दिखेंगे करणवीर

खतरों के खिलाड़ी के बाद अब बिग बॉस 18 में करणवीर नजर आने वाले हैं। शो में उनका कॉमिक अंदाज लोगों को देखने को मिल सकता है। 
 

10:31 PM, 06-Oct-2024

बिग बॉस में दिखेगा चुम दराम का जलवा

बिग बॉस 18 में इस बार चुम दरांग भी नजर आने वाली हैं। वह फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और वेब सीरीज पताल लोक में नजर आ चुकी हैं। 

10:21 PM, 06-Oct-2024

नायरा एम बनर्जी ने की शो में धांसू एंट्री

इस शो में नायरा एम बनर्जी भी नजर आने वाली हैं। खूबसूरती के साथ वह अपने अभिनय से लाखों  दिलों पर राज करती हैं। टॉलीवुड, बॉलीवुड और टीवी पर उन्हें देखा जा चुका है। 

10:12 PM, 06-Oct-2024

साउथ की एक्ट्रेस भी आएंगी नजर

दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन राज भी बिग बॉस 18 में नजर आने वाली हैं। अपने बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह चार तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जो फ्लॉप रही थीं। 

10:00 PM, 06-Oct-2024

बिग बॉस 18 में दिखेंगे तजिंदर बग्गा

बिग बॉस 18 में तजिंदर बग्गा भी नजर आने वाले हैं। ग्रैंड प्रीमियर पर उन्होंने पंजाबी गाने से एंट्री की। 

09:53 PM, 06-Oct-2024

शिल्पा शिरोडकर की हुई एंट्री

बिग बॉस 18 में इस बार नम्रता शिरोडकर की बहन शिल्पा शिरोडकर भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने शो में धांसू एंट्री ले ली है। 

09:51 PM, 06-Oct-2024

जेल नहीं गई थीं चाहत पांडे

चाहत पांडे ने बिग बॉस 18 की शुरुआत में साफ कर दिया है कि वह जेल नहीं गई थीं। उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया है। 

09:40 PM, 06-Oct-2024

शहजादा धामी ने बयां किया दर्द

शहजादा धामी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से बाहर होने को लेकर शो के ग्रैंड प्रीमियर पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 150 लोगों के सामने उन्हें भला बुरा कहा गया।

09:36 PM, 06-Oct-2024

अविनाश मिश्रा भी आएंगे नजर

बिग बॉस के नए सीजन में अविनाश मिश्रा भी नजर आएंगे। उन्होंने शहजादा धामी के साथ ग्रैंड प्रीमियर में धांसू एंट्री ली। 

09:34 PM, 06-Oct-2024

शो में हुई शहजादा धामी की एंट्री

शहजादा धामी बिग बॉस 18 के घर में प्रवेश करने वाले दूसरे प्रतियोगी बन गए हैं। 

09:23 PM, 06-Oct-2024

पहली प्रतियोगी बनीं चाहत पांडे

बिग बॉस की पहली प्रतियोगी चाहत पांडे हैं। उन्होंने शो में धमाकेदार एंट्री की। प्रेम रतन धन पायो गाने पर अपनी प्रस्तुति देकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

09:19 PM, 06-Oct-2024

ग्रैंड प्रीमियर पर दिखा सलमान का स्वैग

बिग बॉस 18 शो के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान का स्वैग देखने को मिला। ब्लैक पैंट-शर्ट औऱ ब्लू कोट में वह बेहद हैंडसम नजर आए। 

09:15 PM, 06-Oct-2024

बिग बॉस 18 शो की शानदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो का थीम भूत-वर्तमान और भविष्य की समय यात्रा है।

07:29 PM, 06-Oct-2024

समय की स्याही से लिखा जाएगा सुनहरा इतिहास

मेकर्स इस बार बिग बॉस शो को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश में हैं। नए प्रोमो में सलमान खान कहते दिखे कि समय की स्याही से सुनहरा इतिहास लिखा जाएगा...बिग बॉस में इस बार आने वाला कल लिखा जाएगा।

 

06:06 PM, 06-Oct-2024

अब बिग बॉस के कंट्रोल में होगा समय का पहिया

बिग बॉस के निर्माताओं की ओर से इस समय लगातार नए प्रोमो वीडियो जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक क्लिप में बताया गया है कि इस बार समय का पहिया बिग बॉस के कंट्रोल में होगा। 

04:52 PM, 06-Oct-2024

ऋतिक रोशन भी इस बार उठाएंगे बिग बॉस शो का लुत्फ

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में जियो सिनेमा की ओर से बिग बॉस 18 का एक प्रचार वीडियो साझा किया गया है, जिसमें ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं। इसमें ऋतिक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इस बार वह इस शो को जरूर देखेंगे। 

04:07 PM, 06-Oct-2024

जारी हुआ एक और प्रोमो
बिग बॉस 18 शुरू होने में बस चंद घंटे ही बचे हैं। इस बीच मेकर्स धड़ाधड़ प्रोमो जारी कर फैंस की बेचैनी बढ़ा रहे हैं। एक और नया प्रोमो सामने आया है।
 

03:09 PM, 06-Oct-2024

निया शर्मा नहीं हैं बिग बॉस का हिस्सा
ऐसे दावे किए जा रहे थे कि निया शर्मा बिग बॉस 18 में नजर आएंगी। लेकिन, ऐसा नहीं हैं। खुद निया ने इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने इसके लिए फैंस से माफी भी मांगी है। बिग बॉस हाउस में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, विवियन डिसेना और गुणरत्न सदावर्ते के नाम शामिल हैं।

02:13 PM, 06-Oct-2024
आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान की शादी कराएंगे आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य?
बिग बॉस 18 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के प्रीमियर में आध्यात्मिक गुरू अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सलमान खान को गीता भेंट कर आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे सलमान खान के लिए दुल्हन ढूंढेंगे। इस दौरान सलमान ने अपनी डिमांड भी रख दी।
 

02:05 PM, 06-Oct-2024

पॉपकॉर्न का कर लीजिए इंतजाम
एक के बाद एक कलर्स चैनल पर बिग बॉस 18 के नए और दिलचस्प प्रोमो जारी हुए हैं। हालिया प्रोमो में प्रतिभागियों की एक झलक दिखाई गई है।

01:47 PM, 06-Oct-2024

इस बार गधा भी आएगा मेहमान बनकर
'बिग बॉस 18' में एक गधा भी मेहमान बनकर आ रहा है। इसका नाम मैक्स बताया गया है। कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पेज से शनिवार को एक प्रोमो जारी किया गया। इसमें एक गधे को बिग बॉस के मंच पर आता दिखाया गया। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'क्या बिग बॉस 18 के नए गेस्ट के हैं चार पैर?' वीडियो में बिग बॉस के मंच पर गधा घास खाता दिखाई दे रहा है। 

01:33 PM, 06-Oct-2024

विजेता को क्या मिलेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता को इस बार 50 लाख रुपये ईनाम और एक ट्रॉफी मिलेगी। हालांकि, ईनाम की धनराशि को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है। इस बार बिग बॉस के घर में कुछ स्पेशल मनी टास्क भी देखने को मिल सकते हैं।

01:17 PM, 06-Oct-2024

कब और कहां देखें शो?
'बिग बॉस 18' का प्रसारण आज 6 अक्तूबर से हो रहा है। शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर रात नौ बजे से होगा। इसे जियो सिनेमा के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 29 रुपये का मासिक शुल्क देकर देख सकते हैं। यह शो पूरे हफ्ते आएगा। सोमवार से शुक्रवार जहां प्रतिभागी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे, वहीं शनिवार और रविवार को वीकएंड का वॉर के नाम से आएगा। इस दिन शो के होस्ट सलमान खान प्रतिभागियों के हफ्ते भर का जायजा लेंगे।
 

01:07 PM, 06-Oct-2024

नया प्रोमो हुआ जारी
बिग बॉस की इस बार की थीम है 'समय का तांडव'। कलर्स के इंस्टा पेज से नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें सलमान खान की झलक है। साथ ही लिखा है, 'टाइम का तांडव, होगा अब सब पर भारी, बिग बॉस आएंये सलमान खान के साथ'। इसके अलावा कैप्शन लिखा है, 'समय आ गया, अब छाएगा बिग बॉस का कहर जब ले आएंगे सलमान खान उनकी लहर'! 
 

01:00 PM, 06-Oct-2024

Bigg Boss 18 Premiere Live: दर्शकों का खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुआ बिग बॉस का नया सीजन

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो रहा है। 'बिग बॉस 18' का आज भव्य प्रीमियर है। बस कुछ घंटों का इंतजार और है, फिर सभी प्रतिभागी बिग बॉस हाउस में एंट्री लेंगे। कुछ नाम कंफर्म हो चुके हैं तो कुछ नाम से पर्दा हटना बाकी है। दर्शकों के बीच इस बात का भी गजब का उत्साह है कि इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। लगातार जारी हो रहे प्रोमो शो के प्रति उत्सुकता और बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें