फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmal Kapoor: अनिल कपूर की मां का निधन, करण जौहर-रवीना समेत कई सेलेब्स पहुंचे; शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Anil Kapoor Mother Nirmal Kapoor Death Live: निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और एक्टर अनिल कपूर व संजय कपूर की मां निर्मल कपूर इस दुनिया में नहीं रहीं। आज शुक्रवार 02 मई को उनका निधन हो गया। निर्मल कपूर 90 वर्ष की थीं।
विज्ञापन
अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:04 AM, 03-May-2025

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी कपूर आवास पहुंची हैं।
 

12:48 AM, 03-May-2025

अभिनेत्री रवीना टंडन भी दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान बेटी राशा भी नजर आईं।
 

12:45 AM, 03-May-2025

अभिनेत्री सोनम कपूर दादी निर्मल कपूर के आखिरी दर्शन करने पहुंचीं।
 

विज्ञापन
12:01 AM, 03-May-2025
अनन्या पांडे-नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे और नीलम कोठारी भी दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार से मिलने पहुंचे।

10:37 PM, 02-May-2025
वेदांग रैना, पद्मिनी कोल्हापुरे, जावेद अख्तर और करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

वेदांग रैना, पद्मिनी कोल्हापुरे, जावेद अख्तर और करण जौहर भी निर्मल कपूर के निधन की खबर पाकर उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
10:06 PM, 02-May-2025
भावना पांडे-जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

भावना पांडे और जैकी श्रॉफ भी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं।

09:51 PM, 02-May-2025
अनीस बज्मी-रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंची हैं। उनके अलावा निर्माता-निर्देशक अनीस बज्मी भी नजर आए।

09:27 PM, 02-May-2025
अनिल कपूर-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से कपूर परिवार के आवास पर पहुंचा है। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर एंबुलेंस में बैठे नजर आए।
 

09:25 PM, 02-May-2025

अंतिम दर्शन को पहुंचे सितारे
निर्मल कपूर के निधन की खबर पाते ही तमाम फिल्मी सितारे उनकी आखिरी दर्शन को पहुंच रहे हैं। गीतकार जावेद अख्तर, रीमा जैन, महीप कपूर और अनुपम खेर पहुंचे अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। 

09:18 PM, 02-May-2025

निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार कल शनिवार 03 मई को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट, पवन हंस में होगा। 

08:35 PM, 02-May-2025
निर्मल कपूर-सुरिंदर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

1955 में हुई निर्मल की शादी
निर्मल कपूर की शादी साल 1955 में सुरिंदर कपूर के साथ हुई। इनके तीन बेटे- बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर हैं और एक बेटी रीना कपूर हैं। निर्मल कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन, जान्हवी और खुशी की दादी थीं। 
 

08:24 PM, 02-May-2025
बोनी कपूर-अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माता बोनी कपूर भी छोटे भाई अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। उनके अलावा अंशुला कपूर और शनाया कपूर भी दादी के आखिरी दर्शन करने पहुंच चुकी हैं।
 

08:20 PM, 02-May-2025

निर्मल कपूर के निधन की खबर पाते ही जान्हवी कपूर दादी के आखिरी दर्शन के लिए चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचीं। वे अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं।
 

08:05 PM, 02-May-2025

Nirmal Kapoor: अनिल कपूर की मां का निधन, करण जौहर-रवीना समेत कई सेलेब्स पहुंचे; शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

निर्मल कपूर का निधन हो गया है। वे अभिनेता अनिल कपूर-संजय कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां थीं। बीते वर्ष ही निर्मल का 90वां जन्मदिन परिवार में धूमधाम से मनाया गया था। निर्मल उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। पिछले कुछ वक्त में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज यानि शुक्रवार 02 मई को शाम करीब पौने छह बजे उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें