फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन की तस्वीरें आईं सामने, इन सितारों से सजी महफिल

Sat, 02 Mar 2024 11:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Live News in Hindi: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में चल रहे हैं। इसमें देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल हैं। आज कार्यक्रम का दूसरा दिन है।
 
विज्ञापन
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:44 PM, 02-Mar-2024
बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग ने भी की शिरकत
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। जामनगर में बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग की मौजूदगी ने शाम में चार-चांद लगा दी है। प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

11:40 PM, 02-Mar-2024
सान्या नेहवाल , सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों से सजी शाम
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में सान्या नेहवाल अपने पति के साथ शामिल हुईं। एथनिक अवतार में सान्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वही, सचिन तेंदुलकर ने भी पार्टी में अपनी पत्नी के साथ शिरकत की है। 

11:37 PM, 02-Mar-2024
रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे ने पार्टी में लगाया चार-चांद
रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे काफी रॉयल लुक में नजर आईं। दोनों की तस्वीरों से फैंस अपना ध्यान नहीं हटा पा रहे हैं। रानी ने रेड कलर की साड़ी में कहर ढाया है। वही, सोनाली ने ब्लैक आउटफिट में सारी लाइमलाइट लूटी है।

विज्ञापन
11:27 PM, 02-Mar-2024

भावुक हुईं मुकेश अंबानी की बहू
प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान राधिका मर्चेंट ने सभी को अपनी और अनंत की प्रेम कहानी के बारे में बताया। इस दौरान उन्हें इमोशनल होते हुए भी देखा गया। राधिका ने बताया कि दोनों की लव स्टोरी जामनगर में शुरू हुई थी।
 

10:51 PM, 02-Mar-2024
सचिन तेंदुलकर-नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

जंगल थीम पार्टी में जंचे सचिन
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फोटो में वह और नीता अंबानी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। प्रिंटेड व्हाइट शर्ट के साथ गॉगल्स लगाए तेंदुलकर काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं, नीता अंबानी ऑलिव ग्रीन शर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
10:41 PM, 02-Mar-2024
ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा अंबानी का नया कॉक्टेल लुक हुआ वायरल
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में ईशा अंबानी का नया कॉक्टेल लुक काफी वायरल हो रहा है। यही नहीं, ईशा के फोटोशूट को भी लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। 

10:39 PM, 02-Mar-2024
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का कूल लुक आया नजर
अनंत-राधिका के तीन दिवसीय प्री वेडिंग समारोह का आज दूसरा दिन है, देखिए प्री वेडिंग बैश के दूसरे दिन जल्द माता-पिता बनने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेहद अलग खास अंदाज में नजर आए हैं। फैंस को कपल का लुक काफी भा रहा है।

09:53 PM, 02-Mar-2024
मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

बहू राधिका के साथ मुकेश अंबानी ने दिए पोज
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में मुकेश अंबानी ने बहू राधिका के साथ कई तस्वीरों में जमकर पोज दिए हैं। दोनों की इन तस्वीरों को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

09:05 PM, 02-Mar-2024
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

कूल अंदाज में नजर आए माही
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का कूल अंदाज में नजर आए है। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

08:36 PM, 02-Mar-2024
करीना कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ननद-भाभी का दिखा जलवा
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में करीना कपूर और आलिया भट्ट का जलवा देखने को मिला है। दोनों की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है और इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

07:22 PM, 02-Mar-2024
विक्की -कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की-कटरीना ने की शिरकत
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन से विक्की कौशल और कटरीना कैफ की एक चस्वीर सामने आई है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रही है। इस तस्वीर में सान्या नेहवाल भी नजर आ रही है।

06:54 PM, 02-Mar-2024
ईशा अंबानी और उनके दोनों बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा अंबानी ने दिखाई बच्चों की झलक
ईशा अंबानी ने अपने दोनों बच्चों की झलक दिखाई है। अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और लोगों ने जमकर सराहना भी की थी।
 

06:46 PM, 02-Mar-2024
मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी से मिले अंबानी
मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन जामनगर पहुंचे हैं। आज कलाकारों से सजी शाम में कई सिंगर्स लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

06:05 PM, 02-Mar-2024
हर्षदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया

सूफी सुल्ताना की परफॉर्मेंस शुरू
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन हर्षदीप कौर की लाइव परफॉर्मेंस शुरू हो गई है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

06:00 PM, 02-Mar-2024
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ पहुंचे जामनगर
बर्थडे बॉय टाइगर श्रॉफ भी जामनगर पहुंचे हैं। आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का दूसरा दिन है और टाइगर भी इसी सेलिब्रेशन में एंजॉय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 

05:35 PM, 02-Mar-2024
गायक स्टेबिन बेन - फोटो : सोशल मीडिया

गायक स्टेबिन बेन ने दीं शुभकामनाएं
प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन गायक स्टेबिन बेन भी शामिल हुए थे और अपनी परफॉर्मेंस भी दी थी। अब सिंगर ने कपल के लिए एक नोट लिखकर उन्हें आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
 

04:56 PM, 02-Mar-2024

जामनगर में होगी बारिश?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। जामनगर को बादलों ने घेर लिया है और बारिश होने के आसार लग रहे हें।
 

03:33 PM, 02-Mar-2024

शुरू हुए आज के कार्यक्रम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के आज के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इसका पहला वीडियो सामने आ गया है। विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे साझा किया है।

02:58 PM, 02-Mar-2024
टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जामनगर में मिले 'बागी'
गुजरात के जामनगर में इन दिनों बॉलीवुड सितारों का मेला जुड़ा है। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में शिरकत करने तमाम फिल्मी हस्तियां पहुंची हैं। इस दौरान श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की मुलाकात हुई। 'बागी' के स्टार्स एक-दूसरे से काफी गर्मजोशी के साथ मिले।

02:24 PM, 02-Mar-2024

अनंत-राधिका ने की खास अपील
आज प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन खास प्रोग्राम रखा गया है- 'वाइल्डसाइड वॉक' यानी जंगल की सैर। इसके लिए अनंत और राधिका ने अपने मेहमानों से एक खास अपील की है। ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ में मेहमानों का ड्रेस कोड जंगल फीवर है। इस आउटडोर एक्टिविटी को जामनगर स्थित अंबानियों के एनिमल रेसक्यु सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इसी के लिए अनंत और राधिका ने मेहमानों से एक खास अपील की है। उन्होंने मेहमानों से कहा है कि वह यहां के जानवरों की तस्वीरें या वीडियो न लें। एक नोट के जरिए अनंत और राधिका ने यह अपील की है। वहीं, उन्होंने इस समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का आभार भी व्यक्त किया। 

01:47 PM, 02-Mar-2024
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर पहुंचे जामनगर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अभिनेता शाहिद कपूर भी पहुंच चुके हैं। जामनगर पहुंचकर शाहिद ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। वे काफी मस्तीभरे मूड में नजर आए।

12:36 PM, 02-Mar-2024
मुकेश-नीता अंबानी, अनंत-राधिका - फोटो : अमर उजाला

शुरु हुआ आज का कार्यक्रम
अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। अंबानी परिवार के सदस्यों की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी काफी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

11:19 AM, 02-Mar-2024
रिहाना - फोटो : अमर उजाला

अपने वतन वापस लौटीं रिहाना
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद हॉलीवुड पॉप स्टार और सिंगर रिहाना वापस लौट गई हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रिहाना लाइट पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। रिहाना ने भारत आने का अपना अनुभव शानदार बताया।

09:42 AM, 02-Mar-2024
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी सितारों ने लगाए चार चांद
प्री-वेडिंग फंक्शन में साउथ और बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए हैं। फंक्शन के पहले दिन फिल्मी हस्तियों ने अपने अंदाज से इस महफिल में चार चांद लगा दिए। सभी की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।

09:38 AM, 02-Mar-2024
अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला

सामने आईं पहले दिन की तस्वीरें
प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें अंबानी परिवार का हर सदस्य बेहद शानदार अंदाज में नजर आ रहा है। राधिका और अनंत की प्यारी जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया है। नीता अंबानी वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। मुकेश अंबानी काले सूट में दिखे। बड़े बेटे-बहू आकाश और श्लोका का अंदाज भी खूब जंचा।

09:34 AM, 02-Mar-2024

क्या है आज के इवेंट की थीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन सभी मेहमानों को जामनगर में स्थित अंबानी एनिमल रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। 2 मार्च को होने वाले इस इवेंट की थीम ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ है। इस इवेंट का ड्रेस कोड ‘जंगल फीवर’ तय किया गया है। इसके अलावा शाम को ‘मेला रूज’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें फंक्शन में शामिल सभी मेहमान एक्टीविटीज करते नजर आएंगे। इसके बाद रात में डांस का इंतजाम किया गया है, जिसमें सभी मेहमान डांस और म्यूजिक का लुत्फ उठाएंगे।

09:08 AM, 02-Mar-2024

Anant Radhika Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन की तस्वीरें आईं सामने, इन सितारों से सजी महफिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार 1 मार्च से हुआ और यह जश्न 3 मार्च तक चलेगा। पहले दिन सभी मेहमानों का स्वागत शाही अंदाज में हुआ। इसके बाद रात कॉकटेल पार्टी के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। पॉप स्टार रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम को और खास बना दिया। आज इस फंक्शन का दूसरा दिन है। आज भी काफी खास इंतजाम रखे गए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें