फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर PM ने महायुति को दी बधाई, CM शिंदे को किया फोन

Sat, 23 Nov 2024 04:20 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Maharashtra Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन 226 सीटों पर आगे है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स जानिए-
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 23-Nov-2024

महायुति में शिवसेना के सभी फैसले लेंगे सीएम शिंदे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना कार्यसमिति की बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महायुति सहयोगियों के साथ सरकार गठन पर चर्चा के बारे में निर्णय लेने के सभी अधिकार दिए गए। विधायक दल के नेता, पार्टी के मुख्य सचेतक और विधायक दल के अन्य पदाधिकारियों पर निर्णय लेने के सभी अधिकार उन्हें दिए गए, यह निर्णय सभी कार्यसमिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया। यह प्रस्ताव नरेश म्हस्के ने रखा और कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

10:37 PM, 23-Nov-2024

मिलिंद देवड़ा का आदित्य ठाकरे पर हमला
शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मैंने वर्ली में यूबीटी की सबसे मजबूत टीम का सामना किया- 1 पूर्व सीएम, 1 पूर्व कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व केंद्रीय मंत्री, 1 सांसद, 1 विधायक, 2 एमएलसी और 3 पूर्व मेयर। एनएनसी की तरफ से महायुति के 19,367 वोटों को विभाजित करने के बावजूद, हमने एक बिंदु पर बढ़त बनाई और 2019 में आदित्य ठाकरे के अंतर को 67,427 से घटाकर 8,801 कर दिया। लेकिन 'जलवायु परिवर्तन मंत्री' की तरफ से मतपत्र मांगना वास्तव में विडंबनापूर्ण है!

10:02 PM, 23-Nov-2024

अपने आवास पहुंचने पर फडणवीस का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में अपने आवास पहुंचे। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
10:01 PM, 23-Nov-2024

जनता उनको चुन रही, जिनके लिए देश पहले: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पचास साल बाद किसी पार्टी या गठबंधन को इतना बड़ा जनादेश मिला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत ऐतिहासिक है। जनता उन्हें चुन रही है, जिनके लिए देश पहले है। 

08:56 PM, 23-Nov-2024

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने ईवीएम पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब मैं ईवीएम का मुद्दा उठा रहा हूं। मैं इस मुद्दे को साल 2000 से उठा रहा हूं। मैंने लोकसभा चुनावों के दौरान भी ईवीएम पर सवाल उठा च ुका हूं। पूरा प्रशासन उनके (महायुति) हाथों में है और वे ईवीएम का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
08:49 PM, 23-Nov-2024

'एक हैं तो सेफ हैं' देश का महा मंत्र बन गया: पीएम मोदी

भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के बाद इस चुनाव का सबसे बड़ा संदेश एकता है। 'एक हैं तो सेफ हैं' देश का महामंत्र बन गया है।उन्होंने कहा, इस बार महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पिछले पचास वर्षों में महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंध की सबसे बड़ी जीत है। यह लगातार तीसरी बार है जब महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों से ज्यादा सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने लगातार तीन बार भाजपा को जनादेश दिया है। 

08:09 PM, 23-Nov-2024

पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। 

07:48 PM, 23-Nov-2024

महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित, जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे: मल्लिकार्जुन खरगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं। पार्टी इस परिणाम के तह में जाकर असली वजहों को समझने की कोशिश कर रही है। हम अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देते हैं। हम छत्रपति शिवाजी, शाहूजी, फुले और बाबासाहेब आम्बेडकर की विचारधारा के सच्चे द्योतक हैं, लड़ाई लंबी है और हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। 

07:32 PM, 23-Nov-2024

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनता और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, सभी ने मुझे बधाई दी, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं महाराष्ट्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद देता हूं। डबल इंजन सरकार यहां काम कर रही थी और यहां विकास कार्य हुए। केंद्र सरकार ने भी हमारा समर्थन किया। 

07:09 PM, 23-Nov-2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलगांव में विजय जुलूस निकाला

जलगांव की जामनेर सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरीश महाजन के विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। 

07:04 PM, 23-Nov-2024

भाजपा मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद जश्न मनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। 

07:03 PM, 23-Nov-2024

जीत में लडकी बहिन योजना जैसी पहलों ने निभाई अहम भूमिका: अजित पवार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, लडकी बहिन योजना जैसी कुछ पहलों ने हमारी जीत में प्रमुख भूमिका निभाई है। मैं एक बार फिर मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए अपने मतदाताओ को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अगले पांच वर्षों तक राज्य के विकास के लिए काम करता रहूंगा। 

06:44 PM, 23-Nov-2024

जीत का जश्न मनाने पार्टी मुख्यालय पहुंचे नड्डा

भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा महाराष्ट्र चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

06:43 PM, 23-Nov-2024

भाजपा के 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, इस नारे ने काम नहीं किया। बेरोजगारी, महंगाई जैसी कुछ चीजें धर्मनिरपेक्ष हैं। हर कोई इससे प्रभावित हैं। इसलिए यह काम नहीं किया। 

06:40 PM, 23-Nov-2024

महाराष्ट्र के नतीजों का विश्लेषण करेंगे: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, जो नतीजे आए हैं, उनका हम निश्चित रूप से विश्लेषण करेंगे। लेकिन आज हम ये कह सकते हैं कि जीतने वालों को भी अंदाजा नहीं था कि ये नतीजे आएंगे। हम मान रहे थे कि हमें जनादेश मिलेगा। महाराष्ट्र के किसान नाराज हैं, मजदूर वर्ग सरकार के खिलाफ है, चार-पांच महीने पहले जो माहौल महाराष्ट्र में था, वहीं माहौल आज भी है, ये हम मान रहे थे और सबने ये मान लिया। लेकिन जो नतीजे आए हैं, वो इसके बिल्कुल उलट हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपने एजेंडे से पीछे हट जाएंगे। कहीं न कहीं हमें हराने की साजिश हो रही है। महाराष्ट्र के नतीजे अजीब हैं, मैं इसके लिए किसी अन्य शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता।  

06:34 PM, 23-Nov-2024

महाराष्ट्र की जनता को बधाई, 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा: प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, मैं महाराष्ट्र की जनता को बधाई देता हूं। लोगों ने महाराष्ट्र में विकास के लिए वोट किया है। महाराष्ट्र की जनता ने दिखा दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है, विकसित महाराष्ट्र का सपना साकार किया जा सकता है। ।

06:32 PM, 23-Nov-2024

जीत से महायुति की जिम्मेदारियां बढ़ गईं: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, हमें भरोसा था कि हम (महायुति) बहुमत हासिल करेंगे और महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। लेकिन हमें अभूतपूर्व जीत मिली। जिस तरह महाराष्ट्र के लोगों ने महायुति पर अपना भरोसा जताया है, उससे हमारी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और हम लोगों की की सभी उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। 

06:22 PM, 23-Nov-2024

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, जनता ने महायुति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अजित पवार को कल राकांपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा और 1-2 दिन के भीतर हमारी (भाजपा, शिवसेना और रांकाप) बैठक होगी और यह स्पष्ट होगा कि महायुति का नेतृत्व कौन करेगा। 

06:06 PM, 23-Nov-2024

पीएम मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की साफ छवि का लाभ हुआ: राहुल नार्वेकर

भाजपा नेता राहुल नार्वेकर ने कहा, हमें प्रधानमंत्री मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की साफ छवि का लाभ हुआ। हमने सुशासन दिया। समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा। जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र की जनता ने महायुति पर भरोसा जताया है। महायुति के नेता तय करेंगे कि अगल मुख्यमंत्री कौन होगा। 
 

06:00 PM, 23-Nov-2024

जनता ने विकास की राजनीति को स्वीकार किया: पंकजा मुंडे

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा, यह महायुति की बहुत बड़ी जीत है। (जनता की) प्रतिक्रिया हमारी उम्मीद से कहीं अधिक है। हम बहुत खुश हैं, क्योंकि जनता ने झूठी कहानियों को खारिज कर दिया है और विकास की राजनीति को स्वीकार कर लिया है। 

05:41 PM, 23-Nov-2024

पीएम मोदी और महायुति सरकार के विकास कार्यों की जीत: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, यह पीएम मोदी और महायुति सरकार में किए गए सुशासन और विकास कार्यों की जीत है। 

05:40 PM, 23-Nov-2024

भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता ने दिया करारा जवाब: जी. किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। कांग्रेस पार्टी और उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे नेताओं ने जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा के नाम पर गलत प्रचार करके भाजपा के खिलाफ साजिश रची थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। आज कांग्रेस पार्टी केवल तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में है। आज भी अगर इन तीन राज्यों में चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार्टी तीनों राज्यों में हारने की स्थिति में है। 
 

05:26 PM, 23-Nov-2024

भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेताओं ने मुंबई में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है। 

05:22 PM, 23-Nov-2024

महाराष्ट्र चुनाव में इतने बड़े अंतर से हार की नहीं थी उम्मीद: टीएस सिंह देव

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को अप्रत्याशित अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र में मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। अजित पवार, शरद पवार से कमजोर दिख रहे थे। हम इस बात पर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि हम एक राज्य में कैसे जीते और दूसरे में हार गए। हम महाराष्ट्र चुनाव से सबक लेंगे। संसाधनों के मामले में भाजपा हमेशा आगे रहती है। हमें महाराष्ट्र विधानसभा चुना में इतने बड़े अंतर की उम्मीद नहीं थी। 

05:19 PM, 23-Nov-2024

आज का दिन ऐतिहासिक है: अमृता फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, हर कोई खुश है कि भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है। महायुति और भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है और आज का दिन ऐतिहासिक है। लड़की बहिन योजना का बहुत असर पड़ा है और इसका हमें लाभ मिला है। भाजपा ने विकास कार्य किए हैं और लोगों ने हर चीज का विश्लेषण किया है और हमारे पक्ष में मतदान किया है। 
 

05:16 PM, 23-Nov-2024

पीएम मोदी ने दी शिंदे को बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ फोन पर बात की है और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी। 

04:32 PM, 23-Nov-2024

वर्ली सीट पर 8801 मतों के अंतर से आगे चल रहे आदित्य ठाकरे

वर्ली सीट 17 दौर की गिनती के बाद शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे 8801 मतों के अंतर से शिवसेना के मिलिंद देवड़ा से आगे चल रहे हैं। 

04:11 PM, 23-Nov-2024

'लोगों ने तय कर दिया है शिवसेना किसकी है'

सीएम शिंदे ने कहा कि 'हमने विपक्ष के आरोपों पर जवाब नहीं दिए और सदा जनता के बीच रहकर काम करते रहे। इससे लोगों को पता चल गया कि हम काम करने वाले लोग हैं और जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया। 2019 में जो सरकार बननी चाहिए थी, वो चीज लोगों को पसंद नहीं आई। इसके बाद लोगों ने तय कर दिया कि शिवसेना किसकी है। जो लोग घर बैठकर सरकार चला रहे थे, उन्हें जनता ने आईना दिखाया। लोगों ने विकास को महत्व दिया है। चुनाव में हम सबने मिलकर काम किया। मोदी जी ने कहा कि विकास के लिए एक साथ आइए तो लोगों ने उसका गलत अर्थ निकालने की कोशिश की और जिन्होंने ये काम किया, उसका सबक उन्हें मिला है।'

04:00 PM, 23-Nov-2024

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जीत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक साथ आकर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम शिंदे ने जीत को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना को जनता का पूरा प्यार मिला। साथ ही किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए चलाई गई योजनाओं का भी लाभ मिला। सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि राज्य में आधारभूत ढांचे के कई मेगा प्रोजेक्ट शुरू किए गए। वहीं फडणवीस ने कहा कि जनता ने जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं नतमस्तक हूं और ये जीत हमारी जिम्मेदारी बढ़ाने वाली है। अजित पवार ने विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठाए गए सवाल पर कहा कि ईवीएम को दोष देना गलत है।
 

03:31 PM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम तीन बजे तक भाजपा 130, शिवसेना 55, एनसीपी 40, शिवसेना यूबीटी 20, कांग्रेस 19 और एनसीपी एसपी 12 सीटों पर आगे हैं। भाजपा 14 सीटों पर जीत चुकी है और 117 सीटों पर आगे है। वहीं शिवसेना को आठ पर जीत मिली है और पार्टी 46 सीटों पर आगे है।

03:10 PM, 23-Nov-2024

फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा- मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा कि 'यह महायुति के लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है। राज्य की लाडकी बहिनों ने गठबंधन को आशीर्वाद दिया, जिससे गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं। जनता ने महा विकास अघाड़ी के ध्रुवीकरण के प्रयास को विफल कर दिया है।' महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।'
 

03:05 PM, 23-Nov-2024

केंद्रीय मंत्री बोले- ये अपेक्षा से बड़ी जीत

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत पर कहा, 'बड़ी सफलता मिली है और अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिली है... महाविकास अघाड़ी को झटका लगा है। उन्होंने(MVA) जो आरोप लगाए थे, उसका उत्तर जनता ने उन्हें दे दिया है... यह हमारी बहुत बड़ी विजय है और महाराष्ट्र की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं।'
 

02:09 PM, 23-Nov-2024

सीएम शिंदे ने मनाया जीत का जश्न

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए विक्ट्री साइन दिखाया।
 

01:49 PM, 23-Nov-2024

फडणवीस को सीएम बनाने वाले पोस्टर लगे

वाशिम शहर में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर देखे गए। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे से 24,593 मतों से आगे चल रहे हैं। महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

01:10 PM, 23-Nov-2024

औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार आगे

औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार इम्तियाज जलील सईद आगे चल रहे हैं। डिंडौसी सीट पर शिवसेना के संजय निरूपम आगे चल रहे हैं। 

01:07 PM, 23-Nov-2024

अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे

अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे चल रहे हैं। वहीं एनसीपी उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि दोनों के बीच महज 162 वोटों का अंतर है और कांटे की लड़ाई जारी है। 

01:03 PM, 23-Nov-2024

एनसीपी कार्यालय पर जश्न का माहौल

NCP कार्यकर्ता मुंबई में पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आवास के बाहर ढोल बजाते, नाचते और जश्न मनाते हैं, क्योंकि चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों में महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाती दिख रही है।
 

12:58 PM, 23-Nov-2024

अंधेरी ईस्ट से शिवसेना के मुरजी पटेल 17 हजार वोटों से आगे

मुंबई अंधेरी ईस्ट सीट से शिवसेना के मुरजी पटेल करीब 17 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं शिवसेना यूबीटी की रुतुजा रमेश लाटके दूसरे नंबर पर हैं। महायुति नेताओं के आवास पर जश्न मनना शुरू हो गया है। 
 

12:30 PM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: 'महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव ठाकरे को 2019 के विश्वासघात का सबक सिखाया'

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि लोगों ने विकास और विश्वास के साथ भाजपा नीत महायुति को समर्थन दिया है। वहीं लव जिहाद, वोट जिहाद, लैंड जिहाद का समर्थन करने वाली कांग्रेस को ठुकरा दिया है। संजय राउत के नतीजों पर सवाल उठाने पर भाजपा नेता ने कहा कि साल 2019 में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भाजपा के साथ जो विश्वासघात किया, उसका जनता ने सबक उन्हें सिखा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने आज शिवसेना उद्धव ठाकरे को विसर्जित कर दिया है, ऐसे में संजय राउत को दुख तो होगा ही।

12:21 PM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। 
 

12:08 PM, 23-Nov-2024

बारामती में अजित पवार समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू किया

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बारामती विधानसभा से NCP उम्मीदवार अजीत पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं। जिसके मद्देनजर उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। 

12:02 PM, 23-Nov-2024

कांग्रेस ने स्वीकारा- परिणाम हमारे विपरीत हैं

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'महाराष्ट्र के परिणाम हमारे विपरीत गए हैं और हम शायद महाराष्ट्र में और अच्छा कर सकते थे। लेकिन इस बात की खुशी है कि झारखंड में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है और हम झारखंड में अपनी सरकार रिपीट करने जा रहे हैं।'
 

11:39 AM, 23-Nov-2024

महायुति गठबंधन की बंपर बढ़त बरकरार

सुबह 11.30 बजे तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत महायुति गठबंधन 216, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 57 और अन्य 15 सीटों पर आगे हैं। 

11:36 AM, 23-Nov-2024

भाजपा नेताओं ने जश्न मनाना शुरू किया

महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान कोथरुड से भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं, जिसके मद्देनजर जश्न मनाया गया।
 

11:16 AM, 23-Nov-2024

महायुति गठबंधन 222 सीटों पर आगे

रुझानों में महायुति गठबंधन 222 सीटों पर आगे है। वहीं महाविकास अघाड़ी 51, अन्य 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
 

10:58 AM, 23-Nov-2024

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 127 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा 127, शिवसेना 55, एनसीपी 35, कांग्रेस 20, शिवसेना यूबीटी 16 और एनसीपीएसपी 13 और अन्य 21 सीटों पर आगे हैं। 

10:55 AM, 23-Nov-2024

मुंबई भाजपा कार्यालय में लाई गईं मिठाईंयां

महाराष्ट्र में महायुति के 145 के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर मुंबई भाजपा कार्यालय में मिठाइयां लाई गई हैं।
 

10:43 AM, 23-Nov-2024

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने रुझानों पर उठाए सवाल

चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में महायुति की बढ़त पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'यह महाराष्ट्र की जनता का फ़ैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है।'

10:25 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा को 116 सीटों पर बढ़त

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह सवा दस बजे तक महाराष्ट्र में भाजपा 116, शिवसेना 56, एनसीपी 35, कांग्रेस 22, शिवसेना यूबीटी 20, एनसीपी एसपी 10 और अन्य सीटों पर 18 आगे चल रहे हैं।  

10:16 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result live: महायुति को बंपर बहुमत

सुबह 10.15 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है और गठबंधन 200 सीटों के पार हो गया है। वहीं महा विकास अघाड़ी गठबंधन 68 सीटों पर ही सिमट गया है। 

10:01 AM, 23-Nov-2024

Election Results: महायुति गठबंधन 187 सीटों पर आगे चल रहा है

महाराष्ट्र के सुबह 9.50 बजे तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 187 सीटों पर आगे है। वहीं महा विकास अघाड़ी गठबंधन 87 और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

09:48 AM, 23-Nov-2024

Election Results: मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से सपा के अबु आजमी आगे

हॉट सीट मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से सपा के अबु आजमी करीब आठ सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं चौंकाने वाली बात ये है कि दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार अतीक अहमद खान हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक बुरी तरह पिछड़ गए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 

09:33 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result live: चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा ने 50 सीटों पर बनाई बढ़त

चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे तक के शुरुआती रुझानों में भाजपा 50 सीटों पर, शिवसेना शिंदे 27 सीटों पर, एनसीपी 22 सीटों पर, एनसीपी एसपी 14 सीटों पर कांग्रेस 13 सीटों पर शिवसेना यूबीटी 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

09:19 AM, 23-Nov-2024

maharashtra chunav parinam: महाराष्ट्र में रुझानों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन को बहुमत

सुबह सवा नौ बजे तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 149, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 97 सीटों पर और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

09:15 AM, 23-Nov-2024

बारामती के रण में भारी पड़ते दिख रहे अजित पवार

बारामती सीट से अजित पवार इस बार चाचा शरद पवार पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल अभी तक के रुझानों  में अजित पवार छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अजित पवार का बारामती में मुकाबला शरद पवार गुट के नेता और अपने ही भतीजे युगेंद्र पवार से है। 

09:07 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result live: महायुति गठबंधन की बढ़त बरकरार

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत महायुति गठबंधन 97 सीटों पर, कांग्रेस नीत महा विकास अघाड़ी गठबंधन 51 सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वर्ली सीट से शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं, लेकिन उनकी वोटों का अंतर महज 300 के करीब ही है।

महायुति- 97 सीटों
महा विकास अघाड़ी- 51 सीटों पर
अन्य - 10 सीटों पर आगे

09:03 AM, 23-Nov-2024

चुनाव नतीजें लाइव यहां देखें

चुनाव नतीजों से जुड़े सारे अपडेट यहां देखें-

09:02 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में क्या है स्थिति?

चुनाव आयोग ने भी शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक महायुति गठबंधन चार सीटों पर, भाजपा एक सीट पर, शिवसेना 2 सीटों पर और एनसीपी एक सीट पर आगे चल रही है। 

 

08:48 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: छगन भुजबल पीछे

सुबह साढ़े आठ बजे तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 39 सीटों पर, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 8 सीटों पर आगे है। एनसीपी नेता छगन भुजबल पीछे चल रहे हैं। वहीं वर्ली सीट पर शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं। 
 

08:35 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result live: नासिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र पर मतगणना जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना चल रही है। वीडियो नासिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से है।
 

08:33 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: राहुल नार्वेकर का दावा- 175 सीटें जीतेगा महायुति गठबंधन

कोलाबा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, 'मेरे अनुसार, महायुति 175 सीटें जीतेगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। 

08:25 AM, 23-Nov-2024

रुझानों में जीशान सिद्दीकी आगे चल रहे

ताजा रुझानों के मुताबिक डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के आशीष शेलार, एनसीपी के जीशान सिद्दीकी, एनसीपी के ही हसन मुश्रिफ और कांग्रेस के विश्वजीत कदम आगे चल रहे हैं। 

08:18 AM, 23-Nov-2024

शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

अभी के रुझानों में महायुति 24 सीटों पर और महाविकास अघाड़ी को पांच सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं एक सीट पर अन्य आगे हैं। पार्टीवार बात करें तो भाजपा 17 सीटों पर, शिवसेना दो सीटों पर, एनसीपी भी दो सीटों पर आगे चल रही है। 

08:15 AM, 23-Nov-2024

उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार महेश सावंत ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा, 'सिद्धिविनायक हमारे आराध्य देवता है हम जो भी शुभ कार्य करने जाते हैं उससे पहले हम भगवान का आर्शीवाद लेते हैं तो आज मैं सिद्धिविनायक मंदिर आकर भगवान से कहा कि मेरे मन में जो था वह आपने मुझे दिया है। मुझे शुरू से कुछ चुनौती नहीं लगी क्योंकि मुझे पूरा विश्वास है जो यहां पर रहते हैं उन्हें पता है कि दिन-रात कौन जनता की सेवा कर रहा।'
 

08:09 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result live: शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन आगे

शुरुआती रुझानों के मुताबिक महायुति पांच सीटों पर और महाविकास अघाड़ी एक सीट पर आगे है। विभिन्न एग्जिट पोल्स में भी महायुति गठबंधन की जीत का दावा किया गया है। 

08:07 AM, 23-Nov-2024

maharashtra chunav parinam: युगेंद्र पवार ने कहा- मुझे विश्वास शरद पवार के हक में आएगा फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर बारामती विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार युगेंद्र पवार के पिता श्रीनिवास पवार ने कहा, 'अच्छे माहौल से सब कुछ हो गया। मुझे विश्वास है कि शरद पवार साहब के हक में परिणाम आएगा।'
 

07:59 AM, 23-Nov-2024

maharashtra chunav result: इन हॉट सीटों पर सभी की निगाहें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिन सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें रहेंगी, उनमें वर्ली सीट, जहां से शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे का मुकाबला शिवसेना के मिलिंद देवड़ा के बीच मुकाबला है। वहीं बारामती सीट पर भी कड़ा मुकाबला है, जहां शरद पवार गुट के युगेंद्र पवार और एनसीपी मुखिया अजित पवार के बीच मुकाबला है। नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल गुडाढे के बीच मुकाबला है। 

07:52 AM, 23-Nov-2024

maharashtra chunav parinam: नतीजों से पहले भगवान के दर पर उम्मीदवार

शिवसेना अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार मुर्जी पटेल ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और प्रार्थना की। उन्होंने कहा, 'अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में हम 20, 000 के ऊपर मतों से जीतने जा रहे हैं क्योंकि पिछले 10 साल में अंधेरी की जनता त्रस्त हुई और यहां कुछ काम नहीं हुआ। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े और परिणाम हमारे पक्ष में होगा।'

07:48 AM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: इन नेताओं पर रहेंगी नजरें

राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए 288 मतगणना निरीक्षक और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए दो मतगणना निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। सील किए गए स्ट्रांग रूम को पर्यवेक्षकों और उपस्थित उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों के सामने खोला जाएगा और ईवीएम को मतगणना केंद्र पर ले जाया जाएगा।

प्रदेश के इन बड़े नेताओं पर होगी विशेष नजर
विधानसभा चुनाव परिणाम में राज्य के कई बडे़ नेताओं के चुनाव नतीजों पर विशेष नजर होगी। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, छगन भुजबल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, अतुल सावे, सुधीर मुनगंटीवार, बाला साहेब थोरात, विजय वडेट्टीवार, मंगल प्रभात लोढ़ा, शंभुराज देसाई, उदय सामंत, हसन मुश्रीफ, अदिति तटकरे, नवाब मलिक, अबू आसिम आजमी, आशीष शेलार आदि शामिल हैं।

07:45 AM, 23-Nov-2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतगणना की तैयारियां पूरी हैं और कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। मुलुंड पूर्व के मतगणना स्थल के बाहर का दृश्य
 

07:34 AM, 23-Nov-2024

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने कहा कि मतगणना ठीक 8 बजे शुरू होगी। लेकिन ईवीएम की मतगणना 8.30 बजे शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 6 हजार 500 काउंटिंग टेबल तैयार है। 4 हजार के आसपास ईवीएम टेबल और 2500 टेबल पर डाक मत पत्रों की गिनती होगी। मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा। प्रत्येक टेबल पर केवल उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट जा सकते हैं। मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। 

07:20 AM, 23-Nov-2024

शिवसेना नेता और मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार शाइना एन.सी. ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कहा, "मां मुंबादेवी का आशीर्वाद तो हमारे साथ है ही लेकिन मुंबईकर होने के नाते हम यहां आज सिद्धिविनायक का आशीर्वाद लेने आए हैं। यही एक लक्ष्य है कि महायुति की सरकार आए और हम जनहित में सेवक और सेविका के रूप में काम करें...लोगों ने हम पर विश्वास जताया है।"

07:03 AM, 23-Nov-2024

दक्षिण पश्चिम सीट पर भी मतगणना की तैयारियां पूरी

महाराष्ट्र की नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर भी मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

06:29 AM, 23-Nov-2024
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे INDIA ब्लॉक के पक्ष में रहेंगे: अशोक गहलोत

महाराष्ट्र में मतगणना की शुरुआत से पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'अगर अभी एग्जिट पोल हमारे खिलाफ हैं, तो हरियाणा चुनाव के दौरान वे हमारे पक्ष में थे। लेकिन जब नतीजे आने शुरू होंगे तो आपको स्थिति पता चल जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता ने इंडिया अलायंस पर अपना भरोसा जताया है और हमें आशीर्वाद दिया है...हमें विश्वास है और हमारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इंडिया अलायंस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है, माहौल हमारे पक्ष में है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी...हमें उम्मीद है कि मतगणना सुचारू रूप से होगी।" राजस्थान विधानसभा उपचुनावों पर गहलोत ने कहा, "...मुझे उम्मीद है कि यहां भी नतीजे अच्छे होंगे।
 

06:05 AM, 23-Nov-2024

मुंबई के पास माहिम में भी मतगणना की तैयारियां पूरी

06:45 AM, 23-Nov-2024

महाराष्ट्र के धारावी में मतगणना केंद्र के बाहर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

05:26 AM, 23-Nov-2024

Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर PM ने महायुति को दी बधाई, CM शिंदे को किया फोन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा आज होगी। कुल 4136 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मतगणना में सबसे पहले डाक से मिले मतों की गिनती होगी और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गणना की जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) या महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना यूबीटी-एनसीपी शरद पवार खेमा) में किसकी ताजपोशी होने वाली है, इस सवाल का जवाब आज दोपहर तक मिलने की संभावना है।

आठ बजे से होगी वोटों की गिनती
आज मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर होते-होते बहुमत किसे या सबसे बड़ी पार्टी कौन? इस सवाल पर तस्वीर साफ हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 मई को कराए गए थे। इस बार के चुनाव में महाराष्ट्र में कुल मतदान में 4 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें