फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Election Reaction: लोकसभा चुनाव के लिए यूएन प्रमुख ने दी बधाई, पाकिस्तानी नेता बोले- भारत से सीखना चाहिए

Tue, 04 Jun 2024 07:24 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके बाद से देश के विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं की प्रतिक्रियांए आनी शुरू हो गई हैं। भाजपा नेता जहां जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि भाजपा इस बार चुनाव हारेगी।
विज्ञापन
मतगणना पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:47 PM, 04-Jun-2024

पाकिस्तान की मंत्री ने भी दीं भारत को शुभकामनाएं

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की एक प्रांतीय मंत्री ने मंगलवार को भारत में आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये नतीजे क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि ला सकते हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने चुनाव परिणामो के बाद कहा, पाकिस्तान भारत के लोगों और चुनाव के विजेताओं को बधाई देता है और उम्मीद करता है कि नतीजे उपमहाद्वीप में शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, पाकिस्तान भारत के लोगों के लिए शुभकामनाएं देता है और नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्रालय बयान जारी करेगा। वहीं, पूर्व संघीय मंत्री हम्माद अजहर ने अपने लंबे सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान को भारत से सीखना चाहिए। 

11:35 PM, 04-Jun-2024

यूएन प्रमुख ने दी भारत के लोगों को बधाई

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लोकतंत्र के बड़े अभ्यास में शामिल होने के लिए भारत के लोगों को बधाई दी है। उनके प्रवक्ता फ्लोरेंसिया सोटो नीनो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

प्रवक्ता ने अपनी दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय आम चुनाव के परिणामों पर एक सवाल के जवाब में कहा, हम आधिकारिक तौर पर तब तक टिप्पणी नहीं कर सकते जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती। हम समझते हैं कि मतगणना अभी भी हो रही है। हमें उम्मीद है सबकुछ हो जाने के बाद आधिकारिक बयान आएगा। उन्होंने कहा, हम निश्चित तौर पर बड़े लोकतांत्रिक अभ्यास में शामिल होने के लिए भारत के लोगों को बधाई देना चाहते हैं, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव था। 

07:21 PM, 04-Jun-2024

डिंपल यादव ने जनता को किया धन्यवाद, कहा- भाजपा को यूपी ने सिखाया सबक

मैनपुरी में लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को ठीक से सबक सिखाया है। लगभग सभी लोग भारतीय जनता पार्टी से त्रस्त हो चुके हैं। लेकिन फिर भी मौजूदा सरकार इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है। परेशान जनता की यह जीत है। उन्होंने कहा कि मैं मैनपुरी की जनता का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने समाजवादी विचारधारा का समर्थन किया।

विज्ञापन
07:16 PM, 04-Jun-2024

ममता ने किया भाजपा पर तीखा वार, कहा- अहंकार कभी स्वीकार नहीं, 


पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अहंकार कभी स्वीकार नहीं होता। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी की हार पर कहा कि जनता ने उनको परास्त किया है। उन्होंने युसूफ पठान को जीत की बधाई दी।

07:16 PM, 04-Jun-2024

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का भाजपा पर तंज, कहा- 400 पार के दावे थे, 260 तक नहीं पहुंचे

पटना में आरजेडी के नेता ने भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जगह 400 पार, 400 पार के नारे लगाती घूम रही थी। लेकिन हकीकत में तो 260 भी नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि मीसा दीदी की जीत तया थी। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता ने उन्होंने बहुत प्यार दिया। ये उनकी जीत है।

विज्ञापन
07:01 PM, 04-Jun-2024

बारामती सीट पर सुप्रिया आगे, बोलीं, महाराष्ट्र के गौरव बनाने की कोशिश

बारामती लोकसभा सीट की एनसीपी सपा नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी पार्टी और विपक्ष की महा विकास अघाड़ी ने चुनावों में महाराष्ट्र के गौरव को बनाए रखने की कोशिश की है। बता दें कि इस सीट पर आठवें दौर की मतगणना में सुप्रिया सुले अपनी प्रतिद्वंद्वी और एनसीपी की सुनेत्रा पवार से 50,000 वोटों से आगे चल रही थीं।

उन्होंने कहा कि हमने इन चुनावों में महाराष्ट्र के गौरव और संस्कृति को बनाए रखने की कोशिश की। उन्होंने बारामती के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता से अपील की कि बीती बातें भूल जाइए। प्रचार के दौरान जो कुछ हुआ, वह महाराष्ट्र की राजनीति की परंपरा के अनुकूल नहीं था। भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।

06:45 PM, 04-Jun-2024

असम कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा पर वार, बोले- इंडी गठबंधन की नैतिक जीत

असम में कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत नैतिक जीत है। इंडी गठबंधन की जीत ने साबित कर दिया कि लोगों यहां धार्मिक ध्रुवीकरण पर लोग अब आकर्षित नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और एआईयूडीएफ के बीच दोस्ती है, जो कि गुप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी ब्लॉक की जीत नैतिक जी साबित हुई है। यह लोगों के प्रेम का प्रमाण है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा और एग्जिट पोल और उनकी धर्म की  राजनीति को लोगों ने नकार दिया है।

06:34 PM, 04-Jun-2024

केरल में लोकसभा चुनाव में करारी हार का विश्लेषण करेगी माकपा, बोले- गोविंदन

केरल में लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद माकपा अपनी हार पर विश्लेषण करेगी। माकपा के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि एलडीएफ 2019 में लोकसभा चुनाव में हारी थी, लेकिन बाद में उसने स्थानीय स्वशासन चुनाव और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

गोविंदन ने कहा, "हम उम्मीदवारों के चयन, सरकार से जुड़े मामलों आदि सहित सभी कारकों की जांच करेंगे। इसके बार जो भी सुधार की जरूरत होगी हम करेंगे। केरल में भाजपा के लिए चुनावी सूखे को समाप्त करते हुए, भगवा पार्टी के उम्मीदवार अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी ने एलडीएफ और यूडीएफ के अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मध्य केरल निर्वाचन क्षेत्र में 75,079 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।


 

05:26 PM, 04-Jun-2024

मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट की लहर, बोले- जेडपीएम उम्मीदवार रिचर्ड

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उम्मीदवार रिर्चड वनलालहमंगईहा ने कहा कि मिजोरम में उनकी पार्टी की लहर है। लागों ने दिल खोलकर उनको वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब से मिजोरम में जेडपीएम आई हैं, तब से पार्टी की ओर लोगों का रुझान बहुत ज्यादा है। वह भी सिर्फ पार्टी के राजनीतिक मुद्दों के कारण। उन्होंने कहा कि लोगों न हमें बहुत समर्थन कया है।
वहीं भाजपा या इंडी ब्लॉक को ज्वाइन करने की बात पर उन्होंने कहा कि यदि वे जीतते हैं तो किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं करेंगे। 
 

05:17 PM, 04-Jun-2024

इस चुनाव में सबसे बड़ी विजेता बनीं ईवीएम- भाजपा नेता नकवी

वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मतगणना के दौरान कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) लोकसभा चुनावों में ‘सबसे बड़ी विजेता’ बनकर सामने आईं हैं। ये ईवीएम वंशवादियों के हाथों ‘हार’ से बच गईं हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लगातार खलनायक के रूप में दिखाया जा रहा था। लेकिन ये तो नायक बनकर सामने आईं हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईवीएम 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘सबसे बड़ी विजेता’ बनकर उभरी हैं।

04:58 PM, 04-Jun-2024

कांग्रेस ने अपनी विचारधारा के लिए किया प्रयास- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंन राहुल गांधी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में बहुत मेहनत की। उनका प्रयास,  उनकी मेहनत ही उनको जीत दिला रही है।

04:06 PM, 04-Jun-2024

दिल्ली की जनता से पीएम मोदी को मिला आशीर्वाद- भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमें जीत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को दिल्ली की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली की सातों सीटों पर जनता भाजपा को विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। उसी का परिणाम हैं कि दिल्ली में हम सातों सीटें जीतने की कगार पर हैं।

04:01 PM, 04-Jun-2024

शशि थरूर ने कहा- सांप्रदायिक दाव केरल में नहीं चलेगा

केरल में भाजपा की सीटों को देखकर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि यहां सांप्रदायिक दांव-पेंच काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव से भाजपा को स्पष्ट संदेश मिल चुका है कि केरल में किसी प्रकार के सांप्रदायिक कैंपेन का असर नहीं होने वाला। उन्होंने बताया कि मैंने पूरे देश में प्रचार के दौरान जमीनी हकीकत देखी। यह हकीकत एग्जिट पोल के अनुसार कहीं नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि नतीजे लगभग वही हैं, जितना हमने अनुमान लगाया था।

03:00 PM, 04-Jun-2024

लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा- कंगना रनौत

मंडी लोकसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीएम मोदी की जीत पर दिखाया भरोसा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा गया है। 
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा दिखाया है, इसलिए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी। आप सबका साथ इसके लिए हमें चाहिए रहेगा। 

02:22 PM, 04-Jun-2024

जेडी(यू) ने दिया एनडीए का समर्थन, बोले- पार्टी ने दिखाई अपनी निष्ठा

जेडी प्रवक्ता केसी त्यागी ने मतगणना ने कहा कि हम पिछले रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडी(यू) एक बार फिर एनडीए को समर्थन दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं। हम एनडीए के साथ बने रहेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि हम एक बार फिर एनडीए के साथ अपने समर्थन का इजहार करना चाहता हूं। बता दें कि आधिकारिक ईसीआई रुझानों के अनुसार जेडी(यू) आगे चल रही है।

01:33 PM, 04-Jun-2024

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- अब तक 1.25 वोट से आगे, जनता का धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने जनता को दिया धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर मुंबई के मतदाताओं को हमें आशीर्वाद देना चाहता हूं। 
रुझानों के अनुसार भाजपा अभी तक 1.25 वोट से आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि यही रहा तो मैं निश्चित ही रूप से जीतूंगा।

01:02 PM, 04-Jun-2024

गोरखपुर सीट के उम्मीदवार बोले- पीएम मोदी और योगी ने की देश की सेवा, जनता ने सराहा

गोरखपुर में लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने जनता को दिया धन्यवाद। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हमने जनता की बहुत सेवा की। 

उन्होंने कहा कि अब जनता इसका जवाब दे रही है। जनता को धन्यवार देते हुए उन्होंने कहा कि सभी का दिल से धन्यवाद। चुनाव नतीजे अभी बाकी हैं। 

12:52 PM, 04-Jun-2024

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा, बोले- हिमाचल में चारों सीटों पर भाजपा आगे

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर भाजपा की जीत की उम्मीद बताई है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर आगे चल रही है। इस बार चारों लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में दिख रही हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए तीसरी बार भी सत्ता में आएगी। पीएम मोदी एक बार फिर देश को संभालेंगे।

12:45 PM, 04-Jun-2024

देहरादून के कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एग्जिट पोल को बताया गलत, बोले- नतीजे बिल्कुल विपरीत

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत नतीजे आ रहे हैं। उनका दावा है कि जहां-जहां एग्जिट पोल ने एनडीए को आगे दिखाया था, वहां भाजपा बहुत कम वोट से आगे है। लोगों ने उनकी अपेक्षाओं के विपरीत वोट दिए हैं।
उन्होंने कहा कि 400 पार का दावा, इस माहौल को देखते हुए सच साबित होता नजर नहीं आ रहा।

12:21 PM, 04-Jun-2024

भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा- रूझान हमारे पक्ष में, नतीजे भी होंगे हमारे पक्ष में

मध्यप्रदेश के भोपाल से नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हम तीसरी बार भी सत्ता बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि रुझान हमारे पक्ष में है। तो नतीजे भी हमारे पक्ष में ही होंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के पिछले 10 साल के शासन के आधार पर फिर से भाजपा को ही चुना है।

12:10 PM, 04-Jun-2024

कांग्रेस ने एग्जिट पोल को बताया मोदी पाेल, कांग्रेस नेता बोले- जमीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत

असम से कांग्रेस सांसद और जोरहाट लोकसभा सीट के उम्मीदवार गौरव गोगोई कहा कि जमीनी हकीकत एग्जिट पोल से विपरीत है। उन्होंने कहा कि राहुत गांधी ने कुछ समय पहले घोषित एग्जिट पोल को मोदी पोल बताया है। यह बात सच साबित हो रही है। एग्जिट पोल की जमीनी हकीकत दिख रही है। मतगणना चल रही है लेकिन अभी तक इस सीट पर गौरव गोगोई 44,837 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:58 AM, 04-Jun-2024

रोहतक के कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा- अभी तक उम्मीद के अनुसार ही आ रहे हैं रुझान

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंदर सिंह कहते हैं  कि शुरुआती रुझान हमारी उम्मीदों के अनुसार ही हैं। उन्होंने कहा कि अभी मतगणना चल रही है। हरियाणा के लोगों का बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें अपना पूरा आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने कहा कि बाकी मतगणना पूरा होने का इंतजार करते हैं। बता दें कि अब तक रोहतक में कांग्रेस उम्मीदवार 1,17,616 वोट से आगे चल रहे हैं। मतगणना अभी चल रही है। 

11:32 AM, 04-Jun-2024

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- पीएम मोदी बन जाएंगे, पूर्व पीमए, यह उनकी राजैतिक और नैतिक हार

वहीं कांग्रेस के सचिव जयराम रमेश भाजपा के सभी दावों को खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश का रुझान बता रहा है कि वर्तमान प्रधानमंत्री अब पूर्व प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है। इंडिया गठबंधन इस बार जीतेगी। लोगों ने अपना मन बदला है।

11:05 AM, 04-Jun-2024

भाजपा उम्मीदवारों का दावा, बोले- पीएम मोदी ही बनेंगे पीएम, भाजपा के हाथ फिर होगी सत्ता

छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साओ ने मतगणना के दौरान कहा कि यह सब हालिया माहौल का है। पहले चरण की की मतगणना ही हुई है। अभी आगे मतगणना होने दीजिए, यह स्पष्ट हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्ष की तैयारी फेल हो जाएगी। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट जीतेगी।

वहीं कोरबा लोकसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडेय कहती हैं कि मुझे पता है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इस देश के लोग उन्हें समर्थन कर रहे हैं। इस देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने वाली है।

मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी का कहना है कि वो बहुत उत्साहित हैं, पूरा भरोसा है कि इस बार फिर हम ही सत्ता बनाएंगे। मैं भी मथुरा में आगे चल रही हूं। 

10:53 AM, 04-Jun-2024

LS Election Reaction: लोकसभा चुनाव के लिए यूएन प्रमुख ने दी बधाई, पाकिस्तानी नेता बोले- भारत से सीखना चाहिए

देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। जहां एक ओर भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए एक बार फिर सत्ता में आने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को गिराने में लगा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस बार पीएम मोदी पूर्व पीएम हो जाएंगे। वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि तीसरी बार सत्ता में भाजपा ही आएगी। पीएम मोदी ही इस बार फिर से पीएम बनेंगे।

यही नहीं अलग-अलग स्थानों से उम्मीदवार और नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि विपक्ष ने भी इस बार पूरा जोर लगाकर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हों या सपा नेता अखिलेश यादव, या फिर तेजस्वी यादव, टीएमसी की ममता बनर्जी या आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल। सबसे पूरा जोर लगाकर भाजपा की लहर का सामना किया। वहीं भाजपा नेता भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें