लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स के लिए पढ़ें...
Exit Poll 2024 Live:: चार एग्जिट पोल्स में एनडीए को भारी बहुमत, 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि हमारी 295 से अधिक सीटें आएंगी। बीजेपी को 220 और NDA मिलकार 235 सीटे मिलेंगी। ये विश्वास हमें हिंदुस्तान की जनता दे रही है।
पश्चिम बहंगाल के बशीरहाट में मतदान के बाद अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ EVM में 8360 उम्मीदवारों की किस्मत कैद हो गई।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 10.58 | 24.25 | 35.65 | 42.95 | 48.86 |
| चडीगढ़ | 11.64 | 25.03 | 40.14 | 52.61 | 62.80 |
| हिमाचल | 14.38 | 31.92 | 48.63 | 58.41 | 66.56 |
| झारखंड | 12.15 | 29.55 | 46.80 | 60.14 | 67.95 |
| ओडिशा | 7.69 | 22.46 | 37.64 | 49.77 | 62.46 |
| पंजाब | 9.64 | 23.91 | 37.80 | 46.38 | 55.20 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 28.02 | 39.31 | 46.83 | 54.00 |
| पश्चिम बंगाल | 12.63 | 28.10 | 45.07 | 58.46 | 69.89 |
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 5 बजे तक 58.34% मतदान हुआ। बंगाल में सबसे ज्यादा तो बिहार सबसे कम वोटिंग हुई।
खरगे का एलान- 295 सीटें जीतेगा विपक्षी गठबंधन
इंडी गठबंधन की बैठक में कांग्रेस ने फैसला किया है कि टीवी चैनलों पर होने वाली एग्जिट पोल की बहस में अब कांग्रेस भी शामिल होगा। इससे पहले कांग्रेस ने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था। वहीं इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एलान किया कि विपक्षी गठबंधन देश में 295 सीटें जीतेगा।
पांच जून को राष्ट्रपति भवन में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के लिए विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान, राष्ट्रपति कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गठबंधन की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे।
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ। इस दौरान झारखंड में रफ्तार सबसे तेज तो बिहार सबसे सुस्त है।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 10.58 | 24.25 | 35.65 | 42.95 |
| चडीगढ़ | 11.64 | 25.03 | 40.14 | 52.61 |
| हिमाचल | 14.38 | 31.92 | 48.63 | 58.41 |
| झारखंड | 12.15 | 29.55 | 46.80 | 60.14 |
| ओडिशा | 7.69 | 22.46 | 37.64 | 49.77 |
| पंजाब | 9.64 | 23.91 | 37.80 | 46.38 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 28.02 | 39.31 | 46.83 |
| पश्चिम बंगाल | 12.63 | 28.10 | 45.07 | 58.46 |
वरिष्ठ अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "INDIA गठबंधन जीतने जा रहा है। अब, यह 'मुद्दा' बनाम 'मोदी' है। पीएम मोदी की कोई गारंटी वास्तविकता नहीं बन पाई है...पीएम मोदी की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। अपने अनुभव से, मैं कह सकता हूं कि भाजपा और उसके सहयोगी 150-200 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।"
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 10.58 | 24.25 | 35.65 |
| चडीगढ़ | 11.64 | 25.03 | 40.14 |
| हिमाचल | 14.38 | 31.92 | 48.63 |
| झारखंड | 12.15 | 29.55 | 46.80 |
| ओडिशा | 7.69 | 22.46 | 37.64 |
| पंजाब | 9.64 | 23.91 | 37.80 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 28.02 | 39.31 |
| पश्चिम बंगाल | 12.63 | 28.10 | 45.07 |
तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता नुसरत जहां ने मतदान किया।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 10.58 | 24.25 |
| चडीगढ़ | 11.64 | 25.03 |
| हिमाचल | 14.38 | 31.92 |
| झारखंड | 12.15 | 29.55 |
| ओडिशा | 7.69 | 22.46 |
| पंजाब | 9.64 | 23.91 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 28.02 |
| पश्चिम बंगाल | 12.63 | 28.10 |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांव पंजकोसी में अपना वोट डाला।
मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "आज बहुत अच्छा दिन है पूरे क्षेत्र से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। केवल विक्रमादित्य सिंह नहीं बल्कि पूरे मंडी क्षेत्र के 14 लाख लोगों की जीत होगी। मिलकर हम विकास कार्यों को आगे लेकर जाएंगे। मेरा निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने आएं।"
शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 10.58 |
| चडीगढ़ | 11.64 |
| हिमाचल | 14.38 |
| झारखंड | 12.15 |
| ओडिशा | 7.69 |
| पंजाब | 9.64 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 |
| पश्चिम बंगाल | 12.63 |
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "मेरी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। मोदी जी की लहर पूरे हिमाचल प्रदेश में है। पीएम मोदी ने इस बार करीब 200 रैलियां की हैं। उनका लोहा पूरा देश और प्रदेश मानता है। मुझे अवश्य यहां से आशीर्वाद मिलेगा... 400 पार में हिमाचल की भी 4 सीटें रहेंगी।"
कोलकाता: दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से CPI(M) उम्मीदवार सायरा शाह हलीम ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी यहां हिंसा को बढ़ावा दे रही है। जनता इसका जवाब देगी। हम तुरंत चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे। जनता हमारे साथ है, जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।"
पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील
पश्चिम बंगाल में बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने कहा, "हम 2011 से मतदान नहीं कर पाए हैं लेकिन आज हम पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि हम मतदान कर पाएंगे... हमारे साथ भगवान है... संदेशखाली के लोग एक साथ हैं, सिर्फ संदेशखाली ही नहीं बल्कि बशीरघाट का हर परिवार हमारा परिवार है और हम उनके साथ हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि वे भी हमारा साथ देंगे।"
यूपी : वाराणसी समेत इन क्षेत्रों में वोटिंग
वाराणसी समेत यूपी के 11 जिलों की 13 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। सभी सीटें पूर्वी यूपी में आती हैं। इनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बासगांव (सु), घोसी, बलिया, सलेमपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सु) सीट शामिल हैं। मिर्जापुर से अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, गोरखपुर से भोजपुरी कलाकार रवि किशन व बलिया से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मैदान में हैं।
हिमाचल की 6 सीटों पर उपचुनाव
आखिरी चरण के मतदान में ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के अलावा हिमाचल विधानसभा की छह सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। हिमाचल की जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट व कुटलेहड़ शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने से ये सीटें खाली हुई थीं।
आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अभिनेत्री कंगना रणौत और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की किस्मत का फैसला होना है। इस चरण में कुल 10.06 करोड़ मतदाता 904 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कुल 1.09 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 समेत आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे खत्म होगा। इसके साथ ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।