| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 | 23.10 | 40.26 | 55.49 | 68.04 |
| बिहार | 10.18 | 22.54 | 34.44 | 45.23 | 54.14 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 | 14.94 | 23.57 | 29.93 | 35.75 |
| झारखंड | 11.78 | 27.40 | 43.80 | 56.42 | 63.14 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 | 32.38 | 48.52 | 59.63 | 68.01 |
| महाराष्ट्र | 6.45 | 17.51 | 30.85 | 42.35 | 52.49 |
| ओडिशा | 9.23 | 23.28 | 39.30 | 52.91 | 62.96 |
| तेलंगाना | 9.51 | 24.31 | 40.38 | 52.34 | 61.16 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 | 27.12 | 39.68 | 48.41 | 56.35 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 | 32.78 | 51.87 | 66.05 | 75.66 |
देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक 62.31 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
ममता का पीएम मोदी पर वार
उत्तर 24 परगना के बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "उन्होंने(प्रधानमंत्री) एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा करेंगे क्योंकि वे(मुस्लिम) जानते हैं कि बहुसंख्यक, SC-ST-OBC और अल्पसंख्यक जातियां सभी अलग-अलग हैं। आपका आरक्षण वे(मुस्लिम) लोग कैसे ले लेंगे? यह बातें झूठी हैं, इतना झूठ कहते हैं। छोटा बच्चा भी अगर झूठ बोलता है तो उसकी मां उसे मारकर सही करती है लेकिन प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व अगर झूठ कहें तो क्या किया जाता है? तब उनके खिलाफ वोट करके, उन्हें वोट की चोट दी जाती है। ऐसे गही विचार वाले लोग ने देश बेच दिया, जाति बेच दी और मानवता बेच दी है।"
तेजस्वी ने स्वीकारी राहुल की चुनौती
लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भाजपा को खुली बहस की चुनौती देने के बाद भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने उन्हें पत्र लिखकर चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को बहस के लिए नामित किया है।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 | 23.10 | 40.26 | 55.49 |
| बिहार | 10.18 | 22.54 | 34.44 | 45.23 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 | 14.94 | 23.57 | 29.93 |
| झारखंड | 11.78 | 27.40 | 43.80 | 56.42 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 | 32.38 | 48.52 | 59.63 |
| महाराष्ट्र | 6.45 | 17.51 | 30.85 | 42.35 |
| ओडिशा | 9.23 | 23.28 | 39.30 | 52.91 |
| तेलंगाना | 9.51 | 24.31 | 40.38 | 52.34 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 | 27.12 | 39.68 | 48.41 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 | 32.78 | 51.87 | 66.05 |
देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दोपहर तीन बजे तक 52.60 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 | 23.10 | 40.26 |
| बिहार | 10.18 | 22.54 | 34.44 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 | 14.94 | 23.57 |
| झारखंड | 11.78 | 27.40 | 43.80 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 | 32.38 | 48.52 |
| महाराष्ट्र | 6.45 | 17.51 | 30.85 |
| ओडिशा | 9.23 | 23.28 | 39.30 |
| तेलंगाना | 9.51 | 24.31 | 40.38 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 | 27.12 | 39.68 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 | 32.78 | 51.87 |
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 | 23.10 |
| बिहार | 10.18 | 22.54 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 | 14.94 |
| झारखंड | 11.78 | 27.40 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 | 32.38 |
| महाराष्ट्र | 6.45 | 17.51 |
| ओडिशा | 9.23 | 23.28 |
| तेलंगाना | 9.51 | 24.31 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 | 27.12 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 | 32.78 |
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
| आंध्र प्रदेश | 9.05 |
| बिहार | 10.18 |
| जम्मू कश्मीर | 5.07 |
| झारखंड | 11.78 |
| मध्य प्रदेश | 14.97 |
| महाराष्ट्र | 6.45 |
| ओडिशा | 9.23 |
| तेलंगाना | 9.51 |
| उत्तर प्रदेश | 11.67 |
| पश्चिम बंगाल | 15.24 |
भाजपा OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने मतदान बूथ संख्या 9 पर मतदान किया।
जन सेना पार्टी(जेएसपी) के प्रमुख और पिठापुरम लोकसभा सीट से उम्मीदवार पवन कल्याण ने मतदान किया।
तेलंगाना के हैदराबाद में अभिनेता जूनियर NTR जुबली हिल्स के ओबुल रेड्डी कॉलेज(मतदान केंद्र) में मतदान करने पहुंचे।
बिहार में केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह मतदान करने पहुंचे।
सात बजने के साथ ही चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है।
बिहार की उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चकलालशाही, समस्तीपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी मॉक पोल कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू होगा। बीजेपी ने यहां से मौजूदा सांसद नित्यानंद राय को मैदान में उतारा है, उनका मुकाबला राजद के आलोक कुमार मेहता से है।
कहां-कितनी सीटों पर मतदान
| राज्य | सीटों की संख्या |
| आंध्र प्रदेश | 25 |
| बिहार | 05 |
| जम्मू-कश्मीर | 01 |
| झारखंड | 04 |
| मध्य प्रदेश | 08 |
| महाराष्ट्र | 11 |
| ओडिशा | 04 |
| तेलंगाना | 17 |
| उत्तर प्रदेश | 13 |
| पश्चिम बंगाल | 08 |
उत्तर प्रदेश की इन 13 सीटों पर होगी वोटिंग
चौथे चरण में यूपी की शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सीटों पर भी मतदान होगा।
इसमें 5 सीटें एससी आरक्षित हैं। 2.46 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे 130 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (कन्नौज) व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी (खीरी) प्रमुख हैं। शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इन राज्यों की इतनी सीटों पर होगा मतदान
चौथे चरण में तेलंगाना की सभी 17, बिहार की 5, झारखंड की 4, एमपी की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, बंगाल की 8 और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी मतदान होगा। इस चरण में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कुल 17.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 8.73 करोड़ महिलाएं हैं।