केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह जनसैलाब अभुतपूर्व है। ओडिशा में सत्ता परिवर्तन तय है। इस बार भाजपा को बहुमत मिलना तय है।
ओडिशा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अग्निवीर योजना हमारे देश के युवाओं को पसंद है। अग्निवीर बनने के लिए लाखों लोग इंटरव्यू में आ रहे हैं। देश की जनता राहुल गांधी को मौका नहीं देने वाली है। हिमाचल में उन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई है।
ओडिशा में सीएम पटनायक की जनसभा
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जुलाई से कोई बिजली बिल नहीं आएगा। बीजद सरकार मुफ्त बिजली देगी। बीजद के सांसद और विधायक उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें और शंख का बटन दबाएं। कार्यक्रम को पांडियन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीएसकेवाई योजना के तहत लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी। 9 जून को नवीन बाबू सीएम पद की शपथ लेंगे।
असम के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के पटकुरा में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं 10 जून को ओडिशा में शपथ भाजपा सरकार शपथ लेगी। 11 जून को हम पांडियन को वापस तमिलनाडु भेजेंगे। अगर राज्य को अच्छी सरकार मिलती है तो ओडिशा देश का नंबर एक राज्य बन सकता है। आज के युवा बेरोजगारी के कारण ओडिशा से पलायन कर रहे हैं। एक लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, नवीन बाबू चाहते एक लाख लोगों को नौकरी दे सकते थे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया, '2022 में हिमाचल की जनता ने अपने विवेक से एक अच्छी ईमानदार सरकार चुनी। हमारी सरकार तमाम मुश्किलों के बावजूद जनता के लिए काम कर रही है। मोदी जी की सरकार और केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं दी।'
कांग्रेस ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था, लेकिन...: साध्वी ज्योति
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आगे कहा, 'कांग्रेस ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था लेकिन वो इसमें असफल हो गए। 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम ने दिखाया है कि यह कैसे किया जा सकता है। गरीबों को घर, अच्छी सेहत और भोजन की जरूरत होती है। विपक्ष कहता था 'रामलला हम आएंगे तारिख नहीं बताएंगे', लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भगवान की कृपा से अपना फैसला सुनाया और शानदार मंदिर बनाया गया और ट्रस्ट ने विपक्ष को निमंत्रण दिया लेकिन उन्होंने इसे वापस कर दिया।'