लद्दाख से निर्वाचित पूर्व भाजपा सांसद नामग्याल ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के समर्थन को लेकर कभी ऐसा बयान जारी नहीं किया कि उनका फैसला खराब था। वे उनके नाम का इस्तेमाल कर गलतबयानी करने वाले लोगों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित और वफादार कार्यकर्ता के रूप में वे पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व के मुरीद रहे हैं।
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता शामिल हैं।
गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे / यूबीटी) का घोषणा पत्र जारी कर कहा, पार्टी कृषि ऋण माफी, नौकरियों और महाराष्ट्र की 'लूट' को रोकने पर ध्यान केंद्रित करेगी। लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को 'वचन नाम' दिया गया है। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना (UBT) और INDI गठबंधन एक साथ मिलकर, 'महाराष्ट्र का गौरव वापस लाने' का काम करेगी।
गांधीनगर में गिफ्ट सिटी का जिक्र करते हुए उद्धव ने कहा कि इस वित्तीय केंद्र को गुजरात ले जाया गया है। इसे महाराष्ट्र में बनाया जाएगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर नौकरियों के अवसर पैदा किए जाएंगे ताकि राज्य के युवाओं को पलायन न करना पड़े।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और भारत के संविधान की रक्षा के लिए हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मिलकर देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की ताक में हैं। बकौल राहुल गांधी, एक तरफ भाजपा लोकतंत्र पर हमले कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष कर रही है।
महाराष्ट्र की परभणी लोकसभा सीट से प्रत्याशी महादेव जानकर ने दावा किया है कि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार की तलाशी ली है। राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष जानकर ने कहा कि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'TRS और कांग्रेस दोनों ने यहां पर भ्रष्टाचार किया है। इतने कम समय में कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का ATM बना कर रख दिया। TRS और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं...TRS और कांग्रेस दोनों तेलंगाना विमोचन दिवस इसलिए नहीं मनाते हैं क्योंकि वे मजलिस से डरते हैं। भाजपा ने तय किया है कि हम 17 सितंबर को तेलंगाना विमोचन दिवस मनाएंगे...यहां TRS और कांग्रेस ने यहां जो मुस्लिम आरक्षण किया है, उसे समाप्त करके SC, ST और OBC को आरक्षण देने का काम भाजपा करेगी।'
इटावा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में बच्चों से आप पूछेंगे कि सपा को जानते हो? तो लड़का कहेगा, कौन सपा? समाप्त पार्टी?.... जैसे डायनासोर इस दुनिया से लुप्त हो गए, वैसे ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी लुप्त हो जाएंगे, ऐसा मुझे लगता है।'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि केंद्र के सहयोग से जम्मू-कश्मीर में महाराष्ट्र भवन बनाया जाएगा। शिंदे ने बुधवार को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक रैली में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर में महाराष्ट्र भवन के निर्माण का विरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'राज्य सरकार को महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए कश्मीर में जमीन मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारे साथ हैं। इसलिए कोई भी इसका विरोध करने की हिम्मत नहीं करेगा।' शिंदे ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से घाटी में आने वाले राज्य के पर्यटकों और अधिकारियों के लिए आवास संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र भवन के निर्माण के वास्ते भूमि देने का अनुरोध किया था।
यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में हुए शामिल। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, 'राहुल गांधी ने राजस्थान में भी अलग-अलग वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया सत्ता से बाहर हो गए। छत्तीसगढ़ में वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया वहां भी सत्ता से बाहर हो गए। कर्नाटक में भी वादा करके सत्ता में आए लेकिन अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। हर जगह भाजपा जीतने वाली है, अब जनता को राहुल गांधी पर विश्वास नहीं है।'
कन्नौज लोकसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया नामांकन। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि '2014 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाना पड़े, तो कानून भी बनाएंगे, लेकिन, 2014 में दलित, OBC और आदिवासी समाज जाग गया और उसके बाद सभी समाजों ने एक होकर कांग्रेस के सपनो को मिट्टी में मिला दिया, उनको सत्ता से बाहर कर दिया।'
पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान, मेहनत और समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो। हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की चिंता की। कांग्रेस ने जवानों के हाथ बांध रखे थे, हमने खुली छूट दी। कांग्रेस कुर्सी पाने के लिए धार्मिक तुष्टिकरण कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, इन्होंने कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं, उन सभी को ओबीसी घोषित कर दिया। ओबीसी वर्ग में इतने साले लोग डाल दिए गए, इससे ओबीसी लोगों से चोरी छिपे आरक्षण छीन लिया गया।'
मध्य प्रदेश के मुरैना में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'देश के विकास के लिए स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत होती है और ये मध्य प्रदेश के लोग अच्छी तरह जानते हैं। कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई। जिन्होंने कांग्रेस का काला दौर देखा है, वो इस बात को अच्छी तरह समझते हैं।'
केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी इन दिनों जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अमेठी में दुखदुरिया कार्यक्रम में भाग लिया।
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ ये लोग (भाजपा) खिलवाड़ कर रहे हैं... जब तिहाड़ जेल में एक नहीं कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं तो अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं... 24 घंटे CCTV से निगरानी रखी जाती है... उनके खिलाफ गहरा षडयंत्र चल रहा है... आप (भाजपा) 23 दिन तक उनके (अरविंद केजरीवाल) जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहे। आपने उन्हें इंसुलिन नहीं दिया।'
कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मुस्लिमों की सभी जातियों और समुदायों को OBC की सूची में शामिल करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस का यह वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारत के इस्लामीकरण करने और भारत को विभाजन की ओर धकेलने की एक कुचेष्टा का हिस्सा है। UPA सरकार आने के बाद कांग्रेस ने यह प्रयास किए थे...उस वक्त भी भाजपा ने बड़ा आंदोलन किया था। तो, चाहे वह जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट हो या सच्चर समिति की रिपोर्ट - वे सभी कांग्रेस द्वारा OBC, SC, ST के आरक्षण को लूटने के प्रयास थे। PM मोदी ने इन मुद्दों की ओर देश का ध्यान आकर्षित किया है...आपने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का रुख देखा जहां उन्होंने कहा कि वे राज्य में मुसलमानों को 32% आरक्षण देंगे। यह क्या है? सच सामने आ रहा है... इससे पता चलता है कि देश के प्रति इनकी मंशा अच्छी नहीं है।'
कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने नामांकन से पहले मंदिर में की पूजा। कन्नौज सीट पर सुब्रत पाठक का मुकाबला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से होगा। अखिलेश यादव भी आज नामांकन दाखिल करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कहा, 'आम जनता के प्रति कांग्रेस की मानसिकता क्या है यह UPA सरकार के दौरान और कल फिर उजागर हुआ है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भी यही सब इशारा था। सैम पित्रोदा ने जो कल कहा उसकी वकालत UPA सरकार में मंत्री रहे पी चिदंबरम कर चुके थे। उनकी नीयत आम जनता की संपत्ति पर है इसलिए वे विरासत टैक्स की बात कर रहे हैं और इसे वे उन लोगों को बांटेंगे जो घुसपैठिये हैं। कौन नहीं जानता कि देश के अंदर अलग-अलग भागों में जो करोड़ो संख्या में घुसपैठिए, रोहिंग्या आए हैं उसके पीछे कांग्रेस के वोट बैंक की नीति है... एक तरफ ये आम जनता पर टैक्स लादकर उन्हें तबाह करेंगे और उन लोगों को देंगे जिनका भारत से कोई संबंध नहीं है। सैम पित्रोदा ने इसी बात को उजागर किया है।'
बंगाल की बालुरघाट सीट से टीएमसी उम्मीदवार बिप्लब मित्रा ने कहा कि 'हमें उम्मीद है कि इस बार हम सुकांत मजूमदार को हरा देंगे। हमें उम्मीद है कि हम एक लाख से अंतर से उन्हें हराएंगे। यहां संदेशखाली का कोई प्रभाव नहीं है।'