फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls Live: रेवन्ना केस में BJP पर भड़के तेजस्वी; राहुल बोले- हमारे रहते कोई संविधान नहीं बदल सकता

Tue, 30 Apr 2024 11:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री और हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से बीजद उम्मीदवार नवीन पटनायक ने छत्रपुर उप कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजद के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ रहे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 30-Apr-2024

गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।

09:52 PM, 30-Apr-2024

ओवैसी ने हैदराबाद में चुनाव प्रचार किया
एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

08:13 PM, 30-Apr-2024

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीरभूम आए। वे इसे बीरभूमि कह रहे हैं। उन्हें इलाके का नाम तक नहीं पता है। अमित शाह बालुरघाट को बेलुरघाट बोलते हैं। हम क्यों इन्हें बंगाल विरोधी न कहें? जो लोग यहां हर रोज आकर बंगाल का अपमान करते हैं, उन्हें हमें जवाब देना होगा।
 

 

विज्ञापन
08:10 PM, 30-Apr-2024

कांग्रेस उम्मीदवारों की सची
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में गुड़गांव लोकसभा सीट से राजबब्बर को मैदान में उतारा गया है। वहीं, कांग्रेस ने आनंद शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें हिमाचल के कांगड़ा से मैदान में उतारा है। 

कंगना रनौत में काली मंदिर में की पूजा पाठ
मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने आज रामपुर में मां भीमा काली मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने सराहां में चुनाव प्रचार भी किया।

07:19 PM, 30-Apr-2024

प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में भाजपा पर भड़के तेजस्वी यादव
सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं सुबह से कह रहा हूं कि भाजपा के लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रहे हैं लेकिन काम वे इसके उलट कर रहे हैं। वे दुष्कर्मियों को बचा रहे हैं। 2.5 हजार महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है, यह मामूली घटना नहीं है। भाजपा नेता लगातार रेवन्ना के लिए वोट मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
07:18 PM, 30-Apr-2024

पीयूष गोयल का रोड शो
मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने दहिसर क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उपस्थित रही।
 

07:18 PM, 30-Apr-2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में रोड शो किया।

 

 


 

06:40 PM, 30-Apr-2024

राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे नामांकन, सार्वजनिक बैठकों सहित सभी कार्यक्रमों के दौरान संविधान की एक प्रति अपने साथ रखें। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे जनता को बताएं कि जब तक कांग्रेस है तब तक भाजपा क्या दुनिया की कोई ताकत संविधान नहीं छीन सकती। राहुल गांधी खुद सोमवार को गुजरात के पाटन और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऐसा किया। साथ ही मंगलवार को एमपी के भिंड में भी वे संविधान की प्रति लेकर गए। 



 

06:00 PM, 30-Apr-2024

टीएमसी के कारण हो रही है हिंसा: केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक
कूच बिहार से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि टीएमसी जब तक रहेगी तब तक हिंसा होगी। टीएमसी को पता है कि वे कई जगहों से हारने वाले हैं। इसलिए उन जगहों पर टीएमसी के गुंडे हिंसा पर उतर आए हैं। चुनाव के बाद जहां-जहां हिंसा हो सकती है, उन जगहों को चुनाव आयोग को चिह्नित करना चाहिए। उन जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स को पेट्रोलिंग करना चाहिए। 
 

05:54 PM, 30-Apr-2024

मुझे लगता है कि सबकी आस्था कांग्रेस से है: दिल्ली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा। हम कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। मेरा यह कर्तव्य है कि मैं लोगों से उनकी परेशानी जानूं। मुझे लगता है कि सबकी आस्था कांग्रेस से है। कोई कांग्रेस से नाराज नहीं हो सकता।
 

05:17 PM, 30-Apr-2024

पीएम मोदी पर एनसीपी सुप्रीमो को तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को भटकती आत्मा कहा था। पीएम की इस टिप्पणी पर पवार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मोदी आजकल मुझ पर काफी गुस्सा हो रहे हैं। एक वक्त उन्होंने कहा था कि वे मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में आए हैं। अब मुझे भटकती आत्मा कह रहे हैं। हां मैं किसानों का दर्द बताने के लिए भटकता हूं। मैं महंगाई से परेशान आम आदमी का दर्द बताने के लिए भटकता हूं।  

04:15 PM, 30-Apr-2024

राहुल गांधी पर नड्डा का निशाना
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का ज्ञान हमेशा सीमित रहा है। उनको जिनता पढ़ा दिया जाता है, वो बोलते रहते हैं। मैं इसके बारे में क्या कह सकता हूं।
 

04:13 PM, 30-Apr-2024

विपक्षी नेता गहरे अवसाद में: नड्डा
कर्नाटक के शिवमोगा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार कर रही है। भाजपा और एनडीए को मिल रहे समर्थन से विपक्ष परेशान है। वे गहरे अवसाद में हैं। इसी वजह से वे समाज को विभाजित करने वाली राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में क्या किया? बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि संविधान धार्मिक आधार पर आरक्षण प्रदान नहीं कर सकता। विपक्ष अलगाववादी रवैये और विभाजनकारी ताकतों के साथ, तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। वे अब निराश हैं। वे डीपफेक वीडियो ला रहे हैं। इंडी गठबंधन के नेताओं और उनकी पार्टियों को कोई शर्म नहीं आती।
 

04:06 PM, 30-Apr-2024

आंध्र विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए घोषणापत्र जारी
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने मंगलवार को संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। पत्र में एनडीए ने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया। गठबंधन ने बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का भी वादा किया। टीडीपी ने इससे पहले "सुपर सिक्स" की घोषणा की थी, जिसमें महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, प्रति वर्ष हर घर तीन मुफ्त सिलेंडर और प्रति वर्ष स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे को 15,000 रुपये देना शामिल है। आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी, जन सेना और भाजपा गठबंधन में हैं।

02:02 PM, 30-Apr-2024

'विपक्षी गठबंधन मोदी को बदलने के लिए ताकत लगा रहा'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मोदी आपका जीवन बदलने के लिए दिन-रात काम करता है। वहीं INDI गठबंधन वाले मोदी को बदलने के लिए पूरी ताकत लगा रहें हैं। मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं लेकिन वे मुझे बदलना चाहते हैं।' पीएम मोदी ने कहा 'इनकी हालत यह है कि झूठ नहीं चलता है तो AI के द्वारा हमारे चेहरे का उपयोग करके उनकी 'मोहब्बत की दुकान' में फेक वीडियो बिकने लगे हैं। मोदी की आवाज को और मोदी के भाषण का उपयोग करके नई-नई चीजें गढ़ रहे हैं।'
 

02:00 PM, 30-Apr-2024

'यह चुनाव भारत के स्वाभिमान का चुनाव है'

उस्मानाबाद में आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'यह चुनाव भारत के स्वाभिमान का है। आपने 10 साल पहले का समय देखा है, आप आज का समय भी देख रहे हैं। आज दुनिया उस भारत को जानती है जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है। कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों के हिस्से की खाद भी लूट जाती थी...किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ती थी, लेकिन 10 वर्षों में किसानों को हमने यूरिया की कमी नहीं आने दी। पिछले साल ही हमने खाद पर किसानों को 2.5 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी दी है।'
 

01:34 PM, 30-Apr-2024

मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना ने रविंद्र वाईकर को दिया टिकट

शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। रविंद्र वाईकर शिवसेना के उम्मीदवार होंगे। वाईकर मुंबई की जोगेश्वरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वाईकर का मुकाबला शिवसेना यूबीटी के अमोल कीर्तिकर से होगा। 

01:20 PM, 30-Apr-2024

पंजाब पुलिस के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

पंजाब पुलिस के पूर्व एडिश्नल डायरेक्टर जनरल गुरिंदर सिंह ढिल्लन मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में ढिल्लन ने कांग्रेस की सदस्यता ली। ढिल्लन ने हाल ही में पंजाब पुलिस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। गुरिंदर सिंह के साथ उनकी पत्नी भी कांग्रेस में शामिल हुईं। ढिल्लन ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। 

01:14 PM, 30-Apr-2024

लॉकेट चटर्जी के नामांकन में पहुंचे उत्तराखंड सीएम

पश्चिम बंगाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हुगली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की नामांकन रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है...पश्चिम बंगाल से 35 से ज्यादा सीटें हम मोदी जी को उपहार में देंगे...पश्चिम बंगाल के नतीजे बहुत अच्छे होंगे...जनता ने TMC का भ्रष्टाचार देखा है और वो उसके खिलाफ वोट करेंगे।'
 

01:12 PM, 30-Apr-2024

बांसुरी स्वराज ने भरा नामांकन

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, 'आज मैंने नामांकन भरा है। जनता के आशीर्वाद से अभिभूत हूं, कार्यकर्ताओं के उत्साह से भावूक हूं, एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित हूं और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, इस मूल मंत्र को आत्मसात करके मोदी जी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'

12:36 PM, 30-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। एक वो दिन था और एक आज का दिन है वो यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।'
 

12:34 PM, 30-Apr-2024

पीएम मोदी का विपक्षियों पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है।'
 

12:32 PM, 30-Apr-2024

ओडिशा के सीएम आज करेंगे नामांकन

ओडिशा के मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले तारा तारिणी मंदिर पहुंचे।
 

12:08 PM, 30-Apr-2024

पीएम मोदी बोले- 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

महाराष्ट्र के माढा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले 60 साल में आपने कई बार कांग्रेस के कई पीएम और नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी होगी कि गरीबी हटाएंगे...लेकिन गरीबी हटाया नहीं और आपके आर्शीवाद से हमने 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इस पुण्य के हकदार सिर्फ आप लोग हैं।'
 

11:44 AM, 30-Apr-2024

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो वायरल होने पर क्या बोले अमित शाह

जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के 'अश्लील वीडियो' मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'प्रज्वल रेवन्ना का जो समाचार पत्रों और चैनल पर चल रहा है वो बिलकुल आघातजनक है और बीजेपी का स्टैंड बहुत स्पष्ट है कि हम देश की 'मातृ शक्ति' के साथ खड़े हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वहां पर सरकार किसकी है? सरकार कांग्रेस पार्टी की है। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कार्रवाई हमें नहीं करनी। यह राज्य की कानून व्यवस्था का मुद्दा है, राज्य सरकार को इस पर कार्रवाई करनी होगी। हम जांच के पक्ष में हैं और हमारे सहयोगी जद (एस) ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने की घोषणा की है। आज उनकी कोर कमेटी की बैठक है और कदम उठाए जाएंगे।'
 

11:30 AM, 30-Apr-2024

'लोगों की छवि बदनाम करने का काम वो लोग करते हैं, हम नहीं'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह के फर्जी वीडियो पर कहा, 'उन्हें (भाजपा) वीडियो बनाने में महारत हासिल है और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम करने के आइडिया उनके पास होते हैं...लोगों की छवि को बदनाम करने का काम वो लोग करते हैं, हम कभी नहीं करते। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा नफरत फैलाने वाले भाषण देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को कम से कम चुनाव में इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं।'
 

11:27 AM, 30-Apr-2024

नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज ने किया नामांकन

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहें।
 

10:29 AM, 30-Apr-2024

'तीसरी बार पीएम बनेंगे पीएम मोदी'- अजित पवार

INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, 'देश के 65% से ज्यादा लोग कहते हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं...2019 में सब नीतीश कुमार का नाम ले रहे थे लेकिन नीतीश कुमार अभी प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं...अभी ऐसा तो कोई नाम नहीं है...आप राहुल गांधी की तुलना प्रधानमंत्री मोदी से नहीं कर सकते।' उन्होंने कहा, 'लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लोग सुन भी रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आत्मविश्वास से बता रहे हैं कि तीसरी बार लोगों को उन्हें क्यों मौका देना चाहिए...तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश के लोगों ने तैयारी कर ली है।'
 

10:22 AM, 30-Apr-2024

'हम 400 पार की तरफ बढ़ रहे हैं'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि पहले दो चरणों में भाजपा 100 से ज्यादा सीटें जीत रही है। एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि 'पहले दो चरण के चुनाव के बाद हमारे आंतरिक सर्वेक्षण के आधार पर हम कह सकते हैं हम और हमारी सहयोगी पार्टियां 100 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगी और हमें विश्वास है कि हम 400 पार की तरफ बढ़ रहे हैं। अमित शाह ने ये भी कहा कि दक्षिण भारत में पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।'
 

10:14 AM, 30-Apr-2024

Lok Sabha Polls Live: रेवन्ना केस में BJP पर भड़के तेजस्वी; राहुल बोले- हमारे रहते कोई संविधान नहीं बदल सकता

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि राहुल गांधी, पीएम मोदी की लोकप्रियता से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों में डर फैलाकर वोट लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हारे और वहां से भाग गए। अब वे वायनाड से भागने की क्यों सोच रहे हैं? उनके दिमाग में डर है और ये डर पीएम मोदी की लोकप्रियता की वजह से है।' आरक्षण के मुद्दे पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि 'कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उन्होंने लोगों में डर फैलाकर उनके वोट लिए हैं। आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस वैसा ही कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने ही संविधान में संशोधन किए। भाजपा और पीएम मोदी ने लोगों को आरक्षण दिया है न कि उनसे छीना है।' 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें