12:26 PM, 16-May-2024
'कोई सीएए खत्म नहीं कर सकता'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने का काम शुरू हो गया... यह वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, यह वो लोग हैं जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे। ये(कांग्रेस) महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं लेकिन महात्मा गांधी के बातों को याद नहीं रखते, महात्मा गांधी ने ही उन्हें भरोसा दिया था कि वे भारत कभी भी आ सकते हैं... 70 वर्षों में हजारों परिवार मजबूरन मुसीबत में भारत आए लेकिन कांग्रेस ने कभी इनकी सुध नहीं ली क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं हैं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज तक ये INDI गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी जो CAA लाया है, वह जब मोदी जाएगा तब CAA भी जाएगा। क्या इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA को खत्म कर सके। यह देश जान गया है कि इन लोगों ने वोटबैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि इनकी सच्चाई सामने नहीं आती थी, यह मोदी है जिसने आपका यह नकाब उतारा है।' पीएम मोदी ने कहा 'मैं साफ-साफ कहता हूं कि यह मोदी की गारंटी है कि 'देश-विदेश, कहीं से भी जो भी ताकत एकत्रित करनी है कर लो, मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो, आप CAA नहीं मिटा पाओगे।'