फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll 2024: 11 एग्जिट पोल्स में भाजपा+ को बहुमत का अनुमान, विपक्षी गठबंधन के 150 के आसपास सिमटने के आसार

Sat, 01 Jun 2024 10:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Exit Poll Results 2024 Live Lok Sabha Chunav News Updates in Hindi: सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके लिए किस पोल में क्या अनुमान लगाए गए? विस्तार से जानिए...
विज्ञापन
LS Polls - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:28 PM, 01-Jun-2024

पीएम मोदी का पोस्ट- अवसरवादी विपक्षी गठबंधन को जनता ने नकारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उम्मीद जताई कि लोगों ने एक बार फिर एनडीए सरकार को चुनने के लिए रिकॉर्ड मतों से मतदान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अवसरवादी विपक्षी गठबंधन मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा और लोगों ने उनकी प्रतिगामी राजनीति को नकार दिया। 

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार जिस तरह से गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों, दलितों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाई है, उसे लोगों ने देखा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि मैं नारी शक्ति और युवा शक्ति की खास तौर पर तारीफ करना चाहूंगा क्योंकि इनकी मजबूत उपस्थिति उत्साहजनक संकेत है। 

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'अवसरवादी इंडी गठबंधन मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहा। वे जातिवादी, सांप्रदायिक और भ्रष्ट हैं। मुट्ठी भर परिवारों की रक्षा करने के उद्देश्य से बनाया गया विपक्षी गठबंधन राष्ट्र के लिए भविष्य की दृष्टि प्रस्तुत करने में विफल रहा।' 

09:15 PM, 01-Jun-2024

News 24 Today Chanakya exit poll: हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 4 0 0

09:13 PM, 01-Jun-2024

News 24 Today Chanakya exit poll: हरियाणा के एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 6 4 0

विज्ञापन
08:51 PM, 01-Jun-2024

News 24 Today Chanakya exit poll: दिल्ली का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस+ अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 6 1 0

08:48 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: पंजाब का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस आप अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 4 4 2 3

विज्ञापन
08:28 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: आंध्र प्रदेश एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा+ वाईएसआरसीपी अन्य 
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 22 3 0

08:27 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: तेलंगाना एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य 
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 12 5 0

08:23 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य 
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 33 15 0

08:22 PM, 01-Jun-2024

Exit Polls 2024: राजस्थान का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा INDIA अन्य 
एबीपी न्यूज-सी वोटर 21-23 2-4 0
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 22 2 1


 

08:11 PM, 01-Jun-2024

News24-today's chanakya exit poll: तमिलनाडु का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ एआईएडीएमके
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 10 29 0

08:09 PM, 01-Jun-2024

आंध्र प्रदेश एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ वाईएसआरसीपी
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 42 0 3

08:07 PM, 01-Jun-2024

तेलंगाना एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस बीआरएस
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 12 5 0

08:06 PM, 01-Jun-2024

News24-today's chanakya exit poll: पंजाब का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस आप अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 4 4 2 3

08:04 PM, 01-Jun-2024

India today-axis my india exit poll: राजस्थान का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया 16-18 5-7 1-2

08:03 PM, 01-Jun-2024

India today-axis my india exit poll: दिल्ली का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया 6-7 0-1

08:01 PM, 01-Jun-2024

India today-axis my india exit poll: गोवा का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया 1 1

07:51 PM, 01-Jun-2024

Jan Ki Baat Exit Poll: देशभर में पार्टीवार एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा/वोट% कांग्रेस/ वोट%
जन की बात 327/42% 52/18%

07:48 PM, 01-Jun-2024

Jan Ki Baat Exit Poll: पूरे देश का एग्जिट पोल वोट प्रतिशत के साथ

सर्वे एजेंसी एनडीए/वोट% INDI/ वोट% अन्य/ वोट%
जन की बात 377/50% 151/35% 15/15%

07:46 PM, 01-Jun-2024

Jan Ki Baat Exit Poll: केंद्र शासित प्रदेशों का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 11 1

07:45 PM, 01-Jun-2024

Jan Ki Baat Exit Poll: उत्तर भारत का जन की बात का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 88 10

07:44 PM, 01-Jun-2024

Jan Ki Baat Exit Poll: मध्य भारत का जन की बात का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 39-40 0-1

07:44 PM, 01-Jun-2024

Jan Ki Baat Exit Poll: उत्तरपूर्व भारत का जन की बात का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 14 4

07:43 PM, 01-Jun-2024

Jan Ki Baat Exit Poll: पश्चिमी भारत का जन की बात का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 75 6

07:42 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll India: पूर्वी भारत का जन की बात का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 66 3

07:39 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: दक्षिणी भारत में जन की बात का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस
जन की बात 34 33

07:36 PM, 01-Jun-2024

News24-today's chanakya exit poll: न्यूज24-टुडेज चाणक्य का ओडिशा का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा बीजद कांग्रेस अन्य
न्यूज24-टुडेज चाणक्य 16 4 1 0

07:34 PM, 01-Jun-2024

इंडिया टुडे के बिहार के एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस राजद जदयू लोजपा
इंडिया टुडे 13-15 1-2 6-7 9-11 5

07:31 PM, 01-Jun-2024

India today-axis my india exit poll: इंडिया टुडे के झारखंड एग्जिट पोल के नतीजे

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
इंडिया टुडे 8-10 2-3 2-4

07:24 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: राजस्थान के एग्जिट पोल

 

सर्वे एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
टाइम्स नाउ 18 7 0
इंडिया टीवी 21-23 2-4 0

07:22 PM, 01-Jun-2024

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मध्य प्रदेश के नतीजे

एबीपी सी वोटर के मुताबिक मध्य प्रदेश में एनडीए 26-28, इंडी गठबंधन 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं। 

07:20 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll India: महाराष्ट्र में एनडीए को 30 के करीब सीटें मिल सकती हैं

रिपब्लिक पीएमएआरक्यूवाई के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए -29, इंडी- 17 सीटें जीत सकती है। वहीं रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन को 13-19 सीटें मिल सकती हैं। 

07:18 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: राजस्थान में कांग्रेस को हो सकता है फायदा

टाइम्स नाउ के अनुसार, भाजपा राजस्थान में 18 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर जीत सकती है। 

07:16 PM, 01-Jun-2024

India today-axis my india exit poll: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एमपी में भाजपा को 28-29 सीटें

इंडिया टीवी के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस सिर्फ 0-1 सीटों पर जीत सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ सकता है। 

07:14 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: एमपी में भाजपा कर सकती है सूपड़ा साफ

न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। 

07:13 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll results: यूपी में एनडीए को बहुमत

रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69-74 सीटें, इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है। 
 

07:10 PM, 01-Jun-2024

बिहार में ऐसा रह सकता है सीटों का हाल

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बिहार में भाजपा को 13-15 सीटें, जेडीयू 9-11, लोजपा 5, राजद 6-7, कांग्रेस 1-2, अन्य 0-2 सीटें जीत सकते हैं। बिहार में इंडी गठबंधन 7-10, एनडीए 29-33 सीटें जीत सकता है। 

07:07 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के राज्यों के नतीजे

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 21-25 सीटें एनडीए जीत सकती है। तेलंगाना में भाजपा 7-9 सीटें, कांग्रेस 7-9, एआईएमआईएम 0-1 सीटें जीत सकती है। वहीं कर्नाटक में एनडीए 23-25, इंडी गठबंधन 3-5, अन्य शून्य सीटें जीत सकते हैं। 

07:05 PM, 01-Jun-2024

news24-today's chanakya csds exit poll: न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे

न्यूज24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। उत्तराखंड में सभी पांचों सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। गुजरात में भी 26 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। 
 

06:59 PM, 01-Jun-2024

ok Sabha Exit Poll: तमिलनाडु में डीएमके तो कर्नाटक में एनडीए को ज्यादा सीटें

टीवी9 के अनुसार, तमिलनाडु में भाजपा-2, डीएमके-21 और अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कर्नाटक में एनडीए-20, कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं। 
 

06:57 PM, 01-Jun-2024

Lok Sabha Exit Poll: रिपब्लिक टीवी मैट्रिज में एनडीए को बहुमत

रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन 13-19, वहीं अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं। 

06:54 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को दिया बहुमत

एबीपी सी वोटर में, तमिलनाडु में एनडीए को 0-2 सीटें, इंडी गठबंधन 37-39 सीटें, अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 

06:50 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll India: रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू में एनडीए को बहुमत

रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं। 

06:47 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll results: केरल में यूडीएफ को 16 सीटों का अनुमान

टीवी9 के अनुसार केरल में एनडीए एक सीट, यूडीएफ -16, एलडीएफ-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं। 
 

06:44 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll results: एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल

एबीपी सी वोटर ने आंध्र प्रदेश के लिए एनडीए को 21-25, वाईएसआरसीपी को 4, कांग्रेस- 0, अन्य को भी जीरो सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 

06:42 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll results: रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें

रिपब्लिक टीवी मैट्रिज और पीमारक्यू के एग्जिट पोल में  एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें दी हैं। अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती हैं। 

06:36 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll Election: टीवी9 के एग्जिट पोल जारी

टीवी9 के तमिलनाडु के एग्जिट पोल में एनडीए को 22.43 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन को 42 प्रतिशत और एआईएडीएमके को 12 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है। 

06:23 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न, एग्जिट पोल के नतीजों का इंतजार

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। चार जून को मतगणना होगी।
 

06:02 PM, 01-Jun-2024

Lok Sabha Exit Poll: शिवराज चौहान का खरगे पर तंज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।'
 

05:51 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll results: तेजस्वी यादव का दावा- 295 से ज्यादा सीटें जीत रहा INDIA गठबंधन

दिल्ली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और INDIA गठबंधन जीत रहा है, देश की जनता जीत रही है।'
 

05:36 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024 India: 2019 में सबसे सटीक भविष्यवाणी किसने की?

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जो सबसे सटीक एग्जिट पोल किया गया था, उसके मुताबिक एनडीए के लिए 336 और यूपीए के लिए 82 सीटों का पूर्वानुमान लगाया था। जब नतीजे घोषित किए गए, तो एनडीए ने लोकसभा में 353 सीटें हासिल कीं, जबकि यूपीए को केवल 91 सीटें मिलीं।
 

05:17 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: 2019 में कैसे थे एग्जिट पोल के नतीजे?

लोकसभा चुनाव 2019 के अधिकतर एग्जिट पोल ने भाजपा को सत्ता में आते हुए दिखाया था। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखया गया था। वहीं खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक थे। दो एग्जिट पोल को छोड़ दें तो अमूमन हर एग्जिट पोल में भाजपा और सहयोगियों को 300 पार दिखाया गया था। कांग्रेस तीन अंकों तक पहुंचने में भी नहीं दिखाई गई थी। हर एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से ज्यादा सीटों तक पहुंचते दिखाया गया था। 2019 के सभी एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। 

05:07 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024 Live: कांग्रेस ने बदला फैसला, एग्जिट पोल्स की चर्चाओं में हिस्सा लेंगे गठबंधन के नेता

कांग्रेस पार्टी ने एलान किया था कि उनके या गठबंधन के नेता एग्जिट पोल्स की चर्चाओं से दूर रहेंगे और चुनाव नतीजों के बाद ही अपना पक्ष रखेंगे, लेकिन अब कांग्रेस ने अपने फैसले से पलटी मार ली है। दरअसल कांग्रेस की मीडिया शाखा के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'इंडिया गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एग्जिट पोल्स से संबंधित भाजपा व उसके तंत्र को बेनक़ाब करना आवश्यक है। एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में भाग लेने के पक्ष और विरोध के तमाम पहलुओं पर चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इंडिया गठबन्धन के तमाम सदस्य दल एग्जिट पोल्स की डिबेट्स में हिस्सा लेंगे।'
 
 

04:47 PM, 01-Jun-2024

lok Sabha Exit Poll: एग्जिट पोल के बारे में रोचक जानकारी

एग्जिट पोल की शुरुआत नीदरलैंड के समाजशास्त्री और पूर्व राजनेता मार्सेल वॉन डैम ने की थी।

वॉन डैम ने पहली बार 15 फरवरी 1967 को इसका इस्तेमाल किया था। उस समय नीदरलैंड में हुए चुनाव में उनका आकलन बिल्कुल सटीक रहा था। 

भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (आईआईपीयू) के प्रमुख एरिक डी कोस्टा ने की थी।

1996 में एग्जिट पोल सबसे अधिक चर्चा आए। उस समय दूरदर्शन ने सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) को देशभर में एग्जिट पोल कराने के लिए अनुमति दी थी।

1998 में पहली बार टीवी पर एग्जिट पोल का प्रसारण किया गया।

04:28 PM, 01-Jun-2024

exit poll 2024: एग्जिट पोल से पहले INDIA गठबंधन की दिल्ली में बैठक

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक चल रही है। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खरगे, संजय सिंह, राघव चड्ढा, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत गठबंधन के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। 
 

04:17 PM, 01-Jun-2024

lok sabha exit poll: ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या होता है अंतर?

ओपिनियन पोल: एजेंसियां ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराती हैं और इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाता है। भले ही वो मतदाता है या नहीं। ओपिनियन पोल के नतीजे के लिए चुनावी दृष्टि से अलग-अलग क्षेत्रों के अहम मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने की कोशिश की जाती है।

एग्जिट पोल: एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

03:58 PM, 01-Jun-2024

exit poll today: लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी 

लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के एग्जिट पोल भी 1 जून को आएंगे। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को आ जाएंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ आएंगे।  

03:47 PM, 01-Jun-2024

exit poll 2024: एग्जिट पोल कौन जारी करता है?

सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराती हैं। एग्जिट पोल वोटिंग के तुरंत बाद जारी किया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है। 

ये एजेंसी और चैनल कराते हैं सर्वे

  • टुडे चाणक्य

  • एबीपी-सी वोटर

  • न्यूजएक्स-नेता

  • रिपब्लिक-जन की बात

  • सीएसडीएस

  • न्यूज18-आईपीएसओएस

  • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 

  • टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 

  • सीएसडीएस

03:35 PM, 01-Jun-2024

exit poll kya hota hai: एग्जिट पोल क्या है?

दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

03:09 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll 2024: 11 एग्जिट पोल्स में भाजपा+ को बहुमत का अनुमान, विपक्षी गठबंधन के 150 के आसपास सिमटने के आसार

दिल्ली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है... जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।'
 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें