| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % | 9 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 | 63.08 | 74.86 | 75.83 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 | 46.69 | 56.01 | 57.23 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 | 58.19 | 66.87 | 68.15 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 | 52.43 | 65.23 | 65.23 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 | 61.39 | 72.52 | 74.50 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 | 47.03 | 55.22 | 57.00 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 | 54.20 | 66.05 | 69.03 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 | 54.09 | 62.28 | 64.57 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 | 42.63 | 53.40 | 56.37 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 | 46.78 | 55.13 | 57.34 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 | 63.11 | 79.93 | 73.93 |
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 | 63.08 | 74.86 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 | 46.69 | 56.01 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 | 58.19 | 66.87 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 | 52.43 | 65.23 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 | 61.39 | 72.52 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 | 47.03 | 55.22 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 | 54.20 | 66.05 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 | 54.09 | 62.28 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 | 42.63 | 53.40 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 | 46.78 | 55.13 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 | 63.11 | 79.93 |
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % | 3 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 | 63.08 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 | 46.69 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 | 58.19 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 | 52.43 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 | 61.39 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 | 47.03 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 | 54.20 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 | 54.09 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 | 42.63 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 | 46.78 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 | 63.11 |
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ एनडीए ने असम गण परिषद (एजेपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है। सरमा ने वोट डालने के बाद कहा कि असम में हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। पिछले 10 साल में असम के लोगों ने अभूतपूर्व विकास देखा है। हम उसे जारी रखना चाहते हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा, "मैं परसों तक कांग्रेस में रही और न्याय मांगती रही, लेकिन जो अपनी पार्टी की बेटी को न्याय नहीं दे सके। जिसने अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिया उसे न्याय नहीं दे पाए तो जनता भी देख रही है कि वो उन्हें क्या न्याय दे पाएंगे। मैं देश की जनता को कहना चाहूंगी कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं, वो जो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात कर रहे हैं वह वो पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वह किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।"
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जो लोग 'वोट जिहाद' के नारे लगा रहे हैं, उनका समर्थन पाकिस्तान से 'जिहाद' करने वाले लोग कर रहे हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ 'वोट जिहाद' की बात करते हैं। मैं देश की जनता से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें अपने वोट के जरिए जवाब दें।''
पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ये महिलाएं मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, "हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।"
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % | 1 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 | 45.88 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 | 36.69 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 | 46.14 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 | 39.94 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 | 49.04 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 | 37.83 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 | 41.59 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 | 44.67 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 | 31.55 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 | 38.12 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 | 49.27 |
गुजरात: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में नडियाद में विकलांग मतदाता अंकित सोनी ने अपने पैर से मतदान किया।
गुजरात: कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने भरूच में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद मनसुखभाई वसावा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा से है।
पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए। मो. सलीम ने कहा, "यहां पर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और आश्चर्य की बात है कि पुलिस खुद यह सब कर रही है। लोगों को वोट डालने के लिए धमकी दी जा रही। बूथ के सामने लोग खड़े होकर नारे लगा रहे हैं, पुलिस को उन्हें हटाने को कहा गया।"
गुजरात: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अपने परिवार के साथ वोट कर के गर्व महसूस कर रहा हूं। वोटिंग एक अधिकार है, एक जिम्मेदारी है, जिसके इस महान देश में हम सभी भागीदार हैं। हर वोट एक ताकतवर आवाज है।"
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है क्योंकि मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।"
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 | 27.34 |
| बिहार | 10.41 | 24.41 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 | 29.90 |
| दादरा नगर हवेली | 10.13 | 24.69 |
| गोवा | 13.02 | 30.94 |
| गुजरात | 9.87 | 24.35 |
| कर्नाटक | 9.45 | 24.48 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 | 30.21 |
| महाराष्ट्र | 6.64 | 18.18 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 | 26.12 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 | 32.82 |
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में वोट देने के बाद कहा, "कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा। ऐसी रिपोर्ट हमें आज हमारे कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने दिया है। हैदराबाद में भी अच्छी स्थिति है और बंगलूरू में भी देखा जा रहा है। फाइनल डाटा मिलेगा तब हम बता पाएंगे। बीजेपी को रोकने के लिए जितना नंबर होगा वो नंबर हम देंगे।"
कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, " पहले दो चरण के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि निर्णायक जनादेश INDIA गठबंधन को मिलेगा। तीसरे चरण के मतदान के बाद भी यही देखने को मिलेगा। हमने 1984 के बाद गुजरात में सूरत सीट कभी नहीं जीती। वहां हमारे उम्मीदवार को बलपूर्वक और धमकी देकर नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया। निर्दलीय उम्मीदवारों को भी अपना नामांकन वापस लेने के लिए कहा गया। बीजेपी इतनी घबराई हुई है। यहां तक कि उस सीट पर भी जहां हम 1984 के बाद कभी नहीं जीते। यह जमीनी हकीकत दिखाता है। हर कोई 10 साल के 'अन्याय काल' से परेशान है।''
गुजरात: वोट डालने के बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा, "मैं दिल्ली से यहां वोट डालने आया हूं। देश के अनेक भाव में एक पर्व जैसा माहौल है। वोटिंग हमारा अधिकार है और जब हम वोट नहीं करते हैं तब उस वक्त ऐसे लोग चुन कर आ जाते हैं जो देश को कमज़ोर भी कर सकते हैं। इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए।"
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में आकर मैंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान किया है। विकसित भारत के लिए लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। लोग निकलकर आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के पक्ष में है। अबकी बार 400 पार होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है।"
महाराष्ट्र: बारामती से राकांपा-शरद पवार उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने परिवार के साथ मतदान किया। NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है। वोट डालने के बाद सुप्रिया सुले ने कहा, "देश में एक सशक्त लोकतंत्र में संवधान को केंद्र में रखकर पारदर्शी तरीके से, सच को सामने रखकर चुनाव होने चाहिए। तीसरे चरण का मतदान जारी है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने चाहिए यह हमारी मांग है।"
कर्नाटक: गडग-हावेरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई अपना वोट डालने के लिए मतदान बूथ संख्या 112 पर पहुंचे।
केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने कहा, "मैं देश और गुजरात के सभी मतदाताओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में हिस्सा लें। आप ऐसी सरकार चुनिए जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो, आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहती हो, विकसित भारत बनाना चाहती हो, विश्व में और हर क्षेत्र में भारत को नंबर 1 बनाना चाहती हो...गुजरात में ढाई घंटे में ही करीब 20% वोट डाल गए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग एक ऐसी सरकार चुनेंगे जो सुरक्षा और समृद्ध भी देगी एवं गरीबी से मुक्त भारत बनाएगी।"
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
| असम | 10.12 |
| बिहार | 10.41 |
| छत्तीसगढ़ | 13.24 |
| दादर नगर हवेली | 10.13 |
| गोवा | 13.02 |
| गुजरात | 9.87 |
| कर्नाटक | 9.45 |
| मध्य प्रदेश | 14.43 |
| महाराष्ट्र | 6.64 |
| उत्तर प्रदेश | 12.94 |
| पश्चिम बंगाल | 15.85 |
महाराष्ट्र: बारामती से राकांपा (शरद पवार) से उम्मीदवार सुप्रिया सुले और पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मतदान किया। एनडीए की तरफ से राकांपा की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने वोट डालने के बाद नारणपुरा स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जमानगर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने जामनगर के एक मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे के लिए वोट डाला। कांग्रेस ने जामनगर लोकसभा सीट से जेपी मराविया को और भाजपा ने पूनमबेन मादम को मैदान में उतारा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर कतार में लगकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। वोटिंग के बाद उन्होंने पत्नी के साथ फोटो भी खिंचाई।
केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपनी पार्टी सचिव सोनल पटेल को गांधीनगर से मैदान में उतारा है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर तीसरे चरण में मतदान किया। इस सीट से भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मैदान में उतारा है। CM भूपेंद्र पटेल ने कहा, "लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मैंने मतदान कर दिया है। लोकतंत्र में मतदान करना हमारा फर्ज है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समृद्ध भारत, समर्थ भारत के निर्माण के लिए मतदान करें।"
महाराष्ट्र: अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। NDA ने मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे और INDIA गठबंधन के कलगे शिवाजी बंदप्पा के खिलाफ मैदान में उतारा है।
गुजरात: तीसरे चरण में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने कहा, "जब मैं मतदान कर रहा था मेरे मन में भारत माता की सफलता विकसित भारत और जनता के जीवन की सरलता सुनिश्चित हुई है। मेरी कामना है कि 400+ से फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बने।"
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जंगीपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प हुई। भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष ने कहा, "मैं भाजपा उम्मीदवार हूं और मुझे तृणमूल के बूथ एजेंट द्वारा धमकाया गया है.। एक उम्मीदवार के साथ अगर ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम लोगों के साथ क्या-क्या हो सकता है। हम चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत करेंगे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद लोगों का अभिवादन किया।
महाराष्ट्र: तीसरे चरण में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने अपनी पत्नी और बारामती लोकसभा सीट से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा अजित पवार के साथ वोट डाला।
पीएम मोदी ने तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य काम नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा। मतदान के चार दौर आगे भी हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण के चुनाव में अहमदाबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीएम ने वोट करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ दिखे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीसरे चरण के चुनाव में वोट डालने पहुंचे। वे निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में राजभवन से निकले। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे।
केंद्रीय मंत्री रुपाला ने मतदान से पहले गुजरात के अमरेली में मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग कराई गई। इस प्रक्रिया के तहत मशीनों की जांच की जाती है।
गुजरात के अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में भी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां के स्थानीय लोगों के अलावा पीएम मोदी भी अपना वोट डालेंगे। मतदान की तैयारियों के साथ भाजपा का उत्साह चरम पर है। बैंड बजाने वाले लोगों को देखा गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बड़ी संख्या में मतदान करने से चुनाव प्रक्रिया और जीवंत बनेगी। पीएम मोदी ने लिखा, 'मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।'
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दिखा मतदान का उत्साह। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर कतार में दिखे स्थानीय लोग। मतदान करने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल।
उत्तर प्रदेश के सैफई में थोड़ी ही देर में शुरू होगा मतदान। मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए यहां वोट डाले जाएंगे। दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव से जुड़े होने के कारण ये सीट बहुचर्चित लोकसभा क्षेत्रों में शुमार है। मंगलवार तड़के आई तस्वीरों में मतदानकर्मी ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट इंस्टॉल कर उसकी जांच करते दिखे।
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 120 महिलाओं समेत 1,300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 17.24 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। इस चरण में गुजरात की शेष 25 सीटों, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की शेष 14, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, मध्य प्रदेश की नौ, असम व पश्चिम बंगाल की चार-चार व गोवा की दो सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली एवं दमन व दीव की दो सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी राज्यों में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह गुजरात में डालेंगे वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मतदान के लिए अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। दोनों सोमवार रात गुजरात पहुंचे। मोदी अहमदाबाद के रानीप इलाके में 'निशान हायर सेकेंडरी स्कूल' के परिसर में स्थित एक मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले अमित शाह भी मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे।
उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटें; गुजरात में 25 सीटों पर मतदान
18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के ब्रज और रुहेलखंड की 10 सीटों पर मतदान होगा। संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला व बरेली लोकसभा सीट पर वोटिंग कराई जाएगी। किस राज्य में कितनी सीटों पर मतदान; देखिए सूची: