फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls Live: आंध्र की लोकसभा-विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार तय; ओडिशा में बीजद को झटका

Mon, 01 Apr 2024 11:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक हुई। इस बैठक में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। यह बैठक दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हुई। बैठक के बाद कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला ने बताया कि उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:32 PM, 01-Apr-2024

कर्नाटक के सात जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक के सात जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।  

09:30 PM, 01-Apr-2024

गुजरात के शिक्षक के चुनाव ड्यूटी में शामिल न होने पर वारंट जारी
गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और चुनाव अधिकारी के सामने पेश किया, जिन्होंने अपने घर और आवंटित क्षेत्र के बीच की दूरी का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी में शामिल नहीं होने के लिए उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी है। उनके स्पष्टीकरण पर विचार करने और उनके अनुरोध का पालन करने के बाद, डिप्टी कलेक्टर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी उमंग पटेल ने चेनपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हिनल प्रजापति को यहां गोटा में उनके आवास के पास चुनाव ड्यूटी आवंटित की। गौरतलब है कि गुजरात की सभी 26 सीटों पर एक ही चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे।

07:12 PM, 01-Apr-2024

सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी 4 अप्रैल को दिल्ली में पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

विज्ञापन
06:25 PM, 01-Apr-2024

लोकसभा चुनाव के सिलसिले में प्रधानमंत्री आवास पर बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद हैं। 

05:39 PM, 01-Apr-2024

कर्नाटक के भाजपा के साथ संयुक्त अभियान को गति मिलने के बीच अमित शाह जद(एस) नेताओं से बातचीत करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कई निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की स्थिति पर प्रतिक्रिया साझा करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुताबिक, भाजपा 25 निर्वाचन क्षेत्रों में और जद(एस) शेष तीन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि चुनाव की तैयारी अच्छी चल रही है। हम नहीं चाहते कि छोटे-मोटे मुद्दे से दोनों पक्षों के बीच खलल पड़े। अपने लक्ष्य तक पहुंचने में छोटी सी भी गलती न हो, इसे हम ध्यान में रख रहे हैं। हम भाजपा के साथ सभी मामलों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
03:42 PM, 01-Apr-2024

महुआ मोइत्रा को जेल जाना होगा

पश्चिम बंगाल की मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि '4 जून को हार होगी या जीत, लेकिन महुआ मोइत्रा ने जो किया है, उसके लिए उन्हें जेल जाना होगा। उन्होंने संसद में सवाल पूछने के लिए उद्योगपति से रिश्वत ली।' ममता बनर्जी के सीएए को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि 'सीएए कानून बन चुका है और अन्य राज्यों की तरह इसे बंगाल में भी लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे बयान देती हैं। क्या वह उन लोगों के लिए नागरिकता नहीं चाहती हैं, जिन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी।'

03:20 PM, 01-Apr-2024

ओडिशा में केंद्रपाड़ा से लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बीजद से इस्तीफा दिया था।
 

02:38 PM, 01-Apr-2024

आंध्र प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने सोमवार को बताया कि राज्य की पांच लोकसभा सीटों और 114 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो गए हैं। शर्मिला ने बताया कि कल तक इन उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। बता दें कि उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई, जिसमें इन नामों पर सहमति बनी। वाईएस शर्मिला ने बताया कि जल्द ही अन्य नामों को भी फाइनल कर दिया जाएगा। 175 सदस्यों वाली आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव और राज्य की 25 लोकसभा सीटों के चुनाव 13 मई को होने हैं और 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। 

12:20 PM, 01-Apr-2024

तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए बैठक

दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में तेलंगाना में पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो रही है। 

12:16 PM, 01-Apr-2024

दिल्ली पहुंचे गुजरात सीएम

चुनावी घोषणा पत्र पर चर्चा के लिए भाजपा की दिल्ली में बैठक होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज दिल्ली पहुंच गए। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इस बैठक के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच गई हैं। 
 
 

11:48 AM, 01-Apr-2024

ओवैसी बोले- एनडीए और INDIA दोनों से मुकाबला करेंगे

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'हम दोनों(NDA और INDIA) से मुकाबला करेंगे... पिछले निकाय चुनाव में AIMIM का प्रदर्शन अच्छा रहा था।'
 

11:18 AM, 01-Apr-2024

सीपीआई ने झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर किया उम्मीदवारों के नामों का एलान

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) ने झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। सीपीआई झारखंड के सचिव ने बताया कि अभय भुइयां, पलामू से चुनाव लड़ेंगे। महेंद्र ओरांव लोहरदगा से, अर्जुन कुमार चतरा और राजेश कुमार किस्कु दुमका लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। सीपीआई ने बताया कि वे झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से आठ पर चुनाव लड़ेगी। जल्द ही हजारीबाग, कोडरमा, रांची, गोड्डा या जमशेदपुर पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। 

10:11 AM, 01-Apr-2024

Lok Sabha Polls Live: आंध्र की लोकसभा-विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार तय; ओडिशा में बीजद को झटका

बीजद छोड़कर भाजपा में आने वाले सिद्धांत मोहापात्रा ने बीजद नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'पहली और सबसे जरूरी चीज ओडिशा की अस्मिता है। बीजद को लगता है कि हम सभी उनके गुलाम हैं...। हम किसी के गुलाम नहीं बनना चाहते। हमारी अपनी आजादी है। इस बार लोगों की नाराजगी दिखेगी। भाजपा बेशक राज्य में सरकार बनाएगी और केंद्र में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री ने जो सबका साथ, सबका विकास और डबल इंजन वाली बात कही है, वह इस बार ओडिशा में होगा।'
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें