फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phase Six Voting Live: वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो; कुल्लू में कंगना ने दिखाई ताकत

Sat, 25 May 2024 09:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग भी हो गई। आठ प्रदेशों में मतदान हुए। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:36 PM, 25-May-2024

कुल्लू में कंगना का रोड शो

कंगना रनौत ने कुल्लू में रोड शो किया। मंडी लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होगा। 

09:33 PM, 25-May-2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, 'बहुत ही शांतिपूर्वक और बड़े ही व्यवस्थित ढंग से हमारे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुआ... कुछ लोगों के वोट कटे हैं... चुनाव आयोग को इस पर जरूर संज्ञान लेना चाहिए... मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है... बहुत सकारात्मक माहौल है... पीएम मोदी को जिताने के लिए वोटिंग की गई है।'

08:32 PM, 25-May-2024

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव मंदिर में की पूजा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव ने काल भैरव मंदिर में आरती की।

विज्ञापन
08:31 PM, 25-May-2024

झारखंडः वोट देने जा रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला

 झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को वोट देने जा रहे एक बुजुर्ग पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा, यह हादसा बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गोबरबानी गांव के पास तब हुआ, जब सुरेंद्र नाथ हंसदा (71) एक जंगल की सीमा पार कर रहे थे। वह गोबरबानी गांव के प्रधान थे। एक अधिकारी ने कहा, हंसदा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह करीब 6.30 बजे घर से निकले थे। उनके बेटे ने बताया कि हाथी दिखने के बाद उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन मतदान केंद्र से मात्र 100 मीटर दूर उसने उन्हें कुचल दिया।

08:30 PM, 25-May-2024

कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'उन्हें मां गंगा ने बुलाया है और उन्होंने 2047 की योजना तैयार की है। क्या वे 2047 रहेंगे भी? कभी वह समुद्र के अंदर चला जाते हैं, कभी वह गंगा के अंदर चले जाते हैं, कभी वह गुफाओं में चले जाते हैं, और कभी वह ध्यान करने के लिए अकेले बैठ जाते हैं। मैं नहीं जानता कि उन्हें साधना का फल मिलेगा या नहीं। मेरा मानना है कि कोई अपना पेट तभी भर सकता है जब वह काम करेगा। अगर आप अच्छे काम करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। बुरे काम करोगे तो बुरा फल पाओगे... अगर तुम्हें जहर दिख जाए और मैं तुम्हें उससे दूर रहने को कहूंगा, लेकिन तुम उसे चाटने की जिद करो तो नतीजा क्या होगा? मोदी ऐसे ही हैं।'

विज्ञापन
07:58 PM, 25-May-2024

पीएम मोदी ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने छठे चरण के मतदान के बाद मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'एनडीए के आंकड़े लगातार बेहतर हो रहे हैं। लोगों को अब अहसास हो गया है कि INDI गठबंधन सत्ता के आसपास भी नहीं है, ऐसे में उन्हें वोट करना बेकार है।'

07:24 PM, 25-May-2024

अब तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %  3 बजे तक मतदान %  5 बजे तक मतदान % अब तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48 45.21 52.24 52.80
हरियाणा 8.31 22.09 36.48 46.26 55.93 58.15
जम्मू-कश्मीर  8.89 23.11 35.22 44.41 51.35 51.97
झारखंड 11.74 27.80 42.54 54.34 61.41 62.39
दिल्ली 8.94 21.69 34.37 44.58 53.73 54.37
ओडिशा 7.43 21.30 35.69 48.44 59.60 59.92
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23 43.95 52.02 54.02
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80 70.19 77.99 78.19

07:07 PM, 25-May-2024

'बिहारी किसी से डरता नहीं है'

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने PM मोदी की टिप्पणी पर कहा, 'बिहारी गुजराती से डरता नहीं है। यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, एक बार हाथ लगाकर तो दिखाइए। बिहारी किसी से डरता नहीं है, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है। एक 75 साल के बुजुर्ग एक 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं कि हमें चुनाव हराओगे तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे...जनता फैसला करेगी।'


06:52 PM, 25-May-2024

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार पर हमला

बंगाल की झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडु पर हमला हुआ। भाजपा उम्मीदवार मोंगलापोटा के बूथ नंबर 200 पर पहुंचे थे, इसी दौरान उपद्रवियों ने उन पर हमला कर दिया और पथराव किया। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा उम्मीदवार को बचाया। हालांकि हमले में भाजपा उम्मीदवार घायल हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार ने हमले के बाद कहा 'हमें कल ही सूचना मिली थी कि मोंगलापोटा में भाजपा के मतदाताओं को वोट देने नहीं दिया जाएगा। इस वजह से हम यहां ये चेक करने आए थे कि क्या समस्या है। यहां 200 के करीब लोगों ने हम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और हम पर पथराव किया। अगर केंद्रीय बलों ने नहीं बचाया होता तो यहां हमारी हत्या हो सकती थी। हमें स्थानीय पुलिस से कोई सुरक्षा नहीं मिली। दीदी सीएए लागू नहीं करना चाहतीं और देश को पाकिस्तान बनाना चाहती हैं।'
 

06:47 PM, 25-May-2024

छठे चरण का मतदान समाप्त

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया। वीडियो दिल्ली के निर्माण भवन स्थित एक मतदान केंद्र से है।

बिहार में भी लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद पूर्वी चंपारण सीट पर मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।
 
 

06:42 PM, 25-May-2024

चिराग पासवान का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, 'जो प्रधानमंत्री 3 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जो संविधान के आधार पर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हों उन्हें संविधान का ज्ञान नहीं होगा और इन्हें(तेजस्वी यादव) ज्ञान होगा?... जिस व्यक्ति ने पिछले 25 साल से प्रदेश और देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनकी वजह से देश ही नहीं दुनिया में भारत का डंका बजता है... जिन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि देश संविधान के आधार पर चलेगा उन्हें संविधान का ज्ञान नहीं होगा और जो लोग(RJD) जाति, धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास करते हों, नौकरी के बदले जमीन हथियाने का काम करते हों उन्हें संविधान का ज्ञान होगा।'
 

06:08 PM, 25-May-2024

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने परिवार समेत डाला वोट

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान किया।
 

06:05 PM, 25-May-2024

पवन खेड़ा ने किया बड़ा दावा

बिहार के पटना में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, 'उन्हें दावा करने दीजिए, सच्चाई वे अच्छी तरह जानते हैं। उनकी एजेंसियों ने उन्हें बहुत स्पष्ट रूप से बताया है कि उन्हें 180 या उससे भी कम सीटें मिलेंगी और यही कारण है कि प्रधानमंत्री एक ऐसी भाषा में बात कर रहे हैं जिसका उपयोग किसी अन्य प्रधानमंत्री ने कभी नहीं किया।'
 

05:32 PM, 25-May-2024

शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %  3 बजे तक मतदान %  5 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48 45.21 52.24
हरियाणा 8.31 22.09 36.48 46.26 55.93
जम्मू-कश्मीर  8.89 23.11 35.22 44.41 51.35
झारखंड 11.74 27.80 42.54 54.34 61.41
दिल्ली 8.94 21.69 34.37 44.58 53.73
ओडिशा 7.43 21.30 35.69 48.44 59.60
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23 43.95 52.02
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80 70.19 77.99

05:11 PM, 25-May-2024

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में किया मतदान

ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने मतदान किया।
 

05:09 PM, 25-May-2024

'गाजीपुर का सामर्थ्य इतिहासकार जानते हैं'

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारे गाजीपुर का सामर्थ्य क्या है यह इतिहासकारों से ज्यादा देश की सीमाओं को पता है। यह सब पराक्रम और शौर्य की गाथाएं बताती है।'
 

04:28 PM, 25-May-2024

राजद नेता बोले- मुझे प्रधानमंत्री की चिंता होती है

राजद नेता मनोज झा ने कहा, 'मैं पहले प्रधानमंत्री से असहमत होता था... अब मुझे प्रधानमंत्री की चिंता हो रही है। वे मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं, दुनिया में क्या सोचा जा रहा होगा कि मेरे देश के प्रधानमंत्री की राजनीतिक जुबान कैसी है... कौन सी फिल्में देख देख कर ये डायलॉग लिखे जा रहे हैं?... अगर कोई ये कहने लगे कि मैं दैव्य रास्ते से आया हूं, मेरा जन्म बायोलॉजिकल तरीके से नहीं हुआ है, अगर हम और आप ये बात कहें तो लोग कहेंगे कि इसे डॉक्टर के पास ले चलो।'
 

04:25 PM, 25-May-2024

'देश की जनता इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी'

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,  '10 सालों में इनकी(भाजपा) हर बात झूठी निकली और हर वादा झूठा निकला है... ये लोग 400 पार का नारा दे रहे थे। इस बार 400 पार नहीं होगा बल्कि 400 हार जाएंगे... दिल्ली वालों ने अपने मन की  बात 400 पार में कह दी... इस बार देश की जनता इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी।'
 
 

04:20 PM, 25-May-2024

दिल्ली में कांग्रेस नेता अजय माकन ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया। अजय माकन ने कहा, 'माहौल बहुत ही अच्छा है। सब लोग INDIA गठबंधन के हक में मतदान कर रहे हैं... लोगों से बात करके पता चलता है कि यहां INDIA गठबंधन की बहुत अच्छी स्थिति है।'
 

04:19 PM, 25-May-2024

वरुण गांधी ने दिल्ली में किया मतदान

दिल्ली में भाजपा नेता वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।
 

04:16 PM, 25-May-2024

काराकाट में पीएम मोदी का लालू परिवार पर हमला

बिहार के काराकाट में रैली के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं आज बिहार के लोगों को एक और गारंटी दे रहा हूं जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूट कर नौकरी के बदले ज़मीन लिखवाई है। कान खोल कर सुन लो उनका भी जेल जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है।'
 

03:35 PM, 25-May-2024

दोपहर तीन बजे तक मतदान के अनुमानित आंकड़े

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %  3 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48 45.21
हरियाणा 8.31 22.09 36.48 46.26
जम्मू-कश्मीर  8.89 23.11 35.22 44.41
झारखंड 11.74 27.80 42.54 54.34
दिल्ली 8.94 21.69 34.37 44.58
ओडिशा 7.43 21.30 35.69 48.44
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23 43.95
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80 70.19

02:56 PM, 25-May-2024

विकास करना कांग्रेस का काम नहीं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'विकास करना कांग्रेस का काम नहीं है, विकास करना भाजपा की आदत है। कांग्रेस के नेता हमें डराते हैं कि PoK की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज कांगड़ा की भूमि से कहता हूं - राहुल बाबा, हम मोदी जी के कार्यकर्ता हैं, एटम बम से नहीं डरते। PoK भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।'

02:21 PM, 25-May-2024

हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा: शैलजा

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी (भाजपा) हकीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।"

02:21 PM, 25-May-2024

पहलवान योगेश्वर दत्त ने बैंसवाल गांव में वोट डाला। 

01:53 PM, 25-May-2024

5 चरण में मोदी 310 पार कर गए: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा, '5 चरण का चुनाव हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान जारी है। 5 चरण में मोदी 310 पार कर गए हैं। छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।'

01:53 PM, 25-May-2024

भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया।

01:33 PM, 25-May-2024

दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अब तक 39.13 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा 54.80 फीसदी मतदान बंगाल में हुआ है, जबकि दिल्ली में सबसे कम 34.37 फीसदी वोटिंग हुई है।
 

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48
हरियाणा 8.31 22.09 36.48
जम्मू-कश्मीर  8.89 23.11 35.22
झारखंड 11.74 27.80 42.54
दिल्ली 8.94 21.69 34.37
ओडिशा 7.43 21.30 35.69
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80

01:20 PM, 25-May-2024

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान किया।

12:56 PM, 25-May-2024

महेंद्र सिंह धोनी डालेंगे वोट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

12:24 PM, 25-May-2024

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने वोट डाला

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

12:23 PM, 25-May-2024

इनकी दोस्ती फिर से खंड-खंड हो जाएगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन कहता है मिलकर लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे और चुनाव हारेंगे तो 4 जून को फिर से टूटेंगे। 4 जून को इनकी दोस्ती फिर से खंड-खंड हो जाएगी।'

12:17 PM, 25-May-2024

बिहार एक लालटेन लेकर घूम रहे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "LED के बल्ब का जमाना चल रहा है और बिहार एक लालटेन लेकर घूम रहे हैं। ये ऐसा लालटेन है जो सिर्फ एक ही घर में रौशनी कर रहा है। बिहार में इस लालटेन ने अंधेरा ही अंधेरा फैलाया है।"

12:16 PM, 25-May-2024

कांग्रेस और भाजपा की गलतफहमी लोग दूर कर देंगे: अभय सिंह चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने पी.एम.श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और भाजपा की गलतफहमी लोग दूर कर देंगे। लोगों का विश्वास INLD पार्टी के प्रति काफी बढ़ा है। नतीजे बहुत चौकाने वाले होंगे।"

12:16 PM, 25-May-2024

अनिल चौहान ने वोट डाला

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और उनकी पत्नी अनुपमा चौहान ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
 

11:31 AM, 25-May-2024

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67
हरियाणा 8.31 22.09
जम्मू-कश्मीर  8.89 23.11
झारखंड 11.74 27.80
दिल्ली 8.94 21.69
ओडिशा 7.43 21.30
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88

11:29 AM, 25-May-2024

अरविंद केजरीवाल ने डाला वोट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के छठे चरण में मतदान किया।
 

11:29 AM, 25-May-2024

सुरजेवाला और सुवेंदु अधिकारी ने मतदान किया
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपना मतदान किया।

11:29 AM, 25-May-2024

चुनाव लोकतंत्र का त्योहार: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करें। आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है तो सब कुछ संसद और विधान सभाओं के माध्यम से संचालित होता है। अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी के लिए काम करेंगे...INDIA गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।"

11:28 AM, 25-May-2024

फिर हमारी सरकार बनने वाली: मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा, "मैं सबसे आग्रह करना चाहती हूं कि वोट जरूर करें। फिर एक बार हमारी सरकार बनने वाली है।"

11:28 AM, 25-May-2024

अपने वोट का इस्तेमाल करें: अरविंद शर्मा 
रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल छावनी बूथ नंबर-71 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अपने वोट का इस्तेमाल करें।"
 

10:56 AM, 25-May-2024

राजीव कुमार ने वोट डाला
सीईसी राजीव कुमार ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहली बार मतदान किया था, तब मैं अपने पिता के साथ गया था और आज वह 95 साल के हैं। उन्होंने आज मेरे साथ मतदान किया। यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है और हर मतदाता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। पूरे देश में बहुत अच्छा मतदान हो रहा है। आप जम्मू-कश्मीर में देखिए कि वहां कितना अच्छा मतदान हो रहा है।'
 

10:56 AM, 25-May-2024

इन लोगों ने भी किया मतदान
उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

10:56 AM, 25-May-2024

यूथ का मानना है कि बदलाव होना चाहिए: रॉबर्ट वाड्रा
मतदान करने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'यूथ का यह मानना है कि बदलाव होना चाहिए। सबको मतदान करना चाहिए और इंडी गठबंधन को एक मौका दें।'

10:55 AM, 25-May-2024

हमारे मूवमेंट को धीमा करने का प्रयास: अग्निमित्रा पॉल
खड़गपुर के बोनपुरा गांव के किस्मत अंगुआ में भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार रोक दी गई। अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'हमारे मूवमेंट को धीमा करने का प्रयास किया जा रहा है। ये टीएमसी के समर्थक हैं। यहां हमें जानबूझकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग को शिकायत कर रहे हैं।'
 

10:19 AM, 25-May-2024

हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करे: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

मतदान करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए, विकसित भारत के लिए, हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करें।'

10:18 AM, 25-May-2024

'इंडी गठबंधन ही जीतेगा: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद वाड्रा ने कहा, 'इंडी गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं...हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।'
 

10:12 AM, 25-May-2024

हम लोकतंत्र में हैं: कपिल देव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।'

10:11 AM, 25-May-2024

नवीन पटनायक ने मतदान किया

ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

10:08 AM, 25-May-2024

राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे: सीएम पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक मताधिकार को व्यक्त करें। मुझे उम्मीद है कि BJD को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी। हम जनता की सेवा के लिए राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे।'

10:08 AM, 25-May-2024

आरिफ मोहम्मद खान ने डाला वोट

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपना वोट डालने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
 
 

10:06 AM, 25-May-2024

मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी: धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी है। भारत विश्व का सबसे ज्वलंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है।'

09:41 AM, 25-May-2024

सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66
हरियाणा 8.31
जम्मू-कश्मीर  8.89
झारखंड 11.74
दिल्ली 8.94
ओडिशा 7.43
उत्तर प्रदेश 12.33
पश्चिम बंगाल 16.54
 

09:38 AM, 25-May-2024

मां सोनिया के साथ वोट डालने पहुंचे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। 
 

09:38 AM, 25-May-2024

ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में 'मां समलेश्वरी' मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "देश में छठे चरण का लोकसभा मतदान आज संपन्न होगा। ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान भी आज संपन्न होगा। ओडिशा में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। मैं मतदातों से निवेदन करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।"

09:35 AM, 25-May-2024

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

09:35 AM, 25-May-2024

आज लोकतंत्र का बहुत महत्वपूर्ण दिवस: स्वाति मालीवाल

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का बहुत महत्वपूर्ण दिवस है मैं सबसे अपील करती हूं बाहर आकर अपना मतदान करें। खासकर मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वो अपना बहुकिमती वोट जरूर डालें। इस देश में महिलाओं की भागिदारी राजनीति में बहुत जरूरी है।"

09:34 AM, 25-May-2024

इन लोगों ने भी किया वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पति के साथ बॉयज हाई स्कूल पहुंचकर वोट डाला। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने मतदान किया। 

09:33 AM, 25-May-2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

09:33 AM, 25-May-2024

सिरसा से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर ने वोट डालने के बाद कहा, "यह लोकतंत्र का महा पर्व है। 4 जून को 400 पार होगा और विपक्ष कहेगा कि मशीनें खराब हैं। वो ये नहीं देखेंगे कि उनका संगठन का ढांचा खराब है, उनका नेतृत्व खराब है। बेईमान लोगों को जनता ने नकार दिया है।"

09:32 AM, 25-May-2024

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वहीं, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। 

08:45 AM, 25-May-2024

भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा, 'हमने कोशिश की है कि जन-जन तक हम अपने संदेश को पहुंचाएं...लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है। भाजपा बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि बढ़ चढ़कर मतदान करें।'

08:44 AM, 25-May-2024

मतदान करने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, 'मैं अभी वोट डालकर आई हूं। मैं दिल्ली के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आएं और अपना वोट डालें।'

08:44 AM, 25-May-2024

पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा,'ईवीएम काम नहीं कर रही है मैं इसपर रिटर्निंग ऑफिसर से बात कर रहा हूं और उनसे समय बढ़ाने का भी अनुरोध करूंगा।'

08:43 AM, 25-May-2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं समझता हूं कि कांग्रेस ने जिस प्रत्याशी का चयन किया उसमें कांग्रेस ने अपना बड़ा ही वीभत्स रूप दिखाया है। मुझे लगता है कि जो कांग्रेस के पारंपरिक वोटर होंगे वे भी आज उनको वोट नहीं देंगे।'

08:41 AM, 25-May-2024

कल रात से PDP कार्यकर्ताओं को थाने में बंद किया जा रहा: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "कल रात से जगह-जगह PDP के कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के थाने में बंद किया जा रहा है...इसमें डीजी, एलजी और सभी अधिकारी शामिल हैं...उन्होंने पीडीपी के पोलिंग एजेंटों को थाने में बंद कर दिया है...आपने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे लेकिन आप ये सब कर रहे हैं...जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि मशीनों (EVM) से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है..."

08:41 AM, 25-May-2024

वीके पांडियन ने अपना मतदान किया

लोकसभा चुनाव के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5टी अध्यक्ष और BJD नेता वीके पांडियन ने अपना मतदान किया। पांडियन ने कहा, 'सभी को लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेना चाहिए और अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। आपको एक जीवंत लोकतंत्र का हिस्सा बनना है...बड़ी संख्या में आएं और अपना वोट डालें।'

08:01 AM, 25-May-2024

लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण: गंभीर

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है..."

08:00 AM, 25-May-2024

गौतम गंभीर ने मतदान किया

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर से अपना मतदान किया।

07:59 AM, 25-May-2024

कौसर जहां ने वोट डाला

दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, "मैंने अपने देश की विकास यात्रा में सहभागिता के लिए और विकसित राष्ट्र के स्वपन्न के संकल्प को पूरा करने के लिए मतदान कर दिया है। मेरी सभी से अपील है कि मतदान जरूर करें। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है...।"

07:59 AM, 25-May-2024

पुरी ने मतदान किया

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने छठे चरण में मतदान केंद्र माउंट कार्मेल स्कूल, मोती बाग में अपना वोट डाला।

07:58 AM, 25-May-2024

बांसुरी स्वराज ने मतदान किया

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान किया।

07:58 AM, 25-May-2024

दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब अपना वोट डालने के लिए सीवान के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। RJD ने यहां से अवध बिहारी चौधरी और जदयू ने विजयलक्ष्मी देवी को मैदान में उतारा है।

07:57 AM, 25-May-2024

भारी संख्या में आज मतदान हो जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने छठे चरण में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, 'हमने अभी वोट किया है। हम चाहते हैं कि भारी संख्या में आज मतदान हो क्योंकि यह देश के लिए एक बहुत बड़े निर्णय का समय है।'

07:56 AM, 25-May-2024

कृष्णपाल गुर्जर ने वोट डाला

केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद सेक्टर-29 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में अपने परिवार के साथ वोट डाला।

07:31 AM, 25-May-2024

अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।'

07:07 AM, 25-May-2024
मतदान करने पत्नी के साथ पहुंचे विदेश मंत्री, झारखंड में भाजपा प्रत्याशी मंदिर पहुंचे - फोटो : एएनआई

विदेश मंत्री जयशंकर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे, रांची में मतदान से पहले प्रार्थना

विदेश मंत्री जयशंकर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे, रांची में मतदान से पहले प्रार्थना। झारखंड की राजधानी रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने मतदान से पहले पहाड़ी मंदिर में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर जीत की प्रार्थना की।

07:00 AM, 25-May-2024

लोकसभा चुनाव छठा चरण: आठ प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

आठ प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

06:40 AM, 25-May-2024

झारखंड की राजधानी रांची में मतदान की तैयारियां

पूर्वी भारतीय राज्य झारखंड की राजधानी रांची में भी मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां आज चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। शनिवार सुबह मतदानकर्मियों को रांची के एक पोलिंग बूथ पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां करते देखा गया।

06:20 AM, 25-May-2024

आज पश्चिम बंगाल के केशपुर में भी मतदान कराए जाने हैं। राज्य की कुल आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। शनिवार सुबह केशपुर से आए वीडियो में मतदान कर्मियों को निर्बाध तरीके से मतदान कराने की तैयारियां करते देखा गया।

06:00 AM, 25-May-2024

Phase Six Voting Live: वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो; कुल्लू में कंगना ने दिखाई ताकत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कुल छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर आज वोट डाले गए। दिल्ली के डेढ़ करोड़ मतदाताओं समेत देशभर के करोड़ों मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था। दिल्ली की सियासी चौसर पर कुल 162 प्रत्याशी हैं। हरियाणा में भी सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। छठे चरण की वोटिंग के साथ देश की 484 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। इसके बाद सातवें और अंतिम चरण में एक जून को केवल 57 सीटों पर चुनाव होगा। सभी चरणों की मतगणना एकसाथ चार जून को होगी और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।

आज इन राज्यों में कितनी सीटों पर मतदान
  • उत्तर प्रदेश- 14
  • हरियाणा- 10
  • बिहार- आठ
  • पश्चिम बंगाल- आठ
  • दिल्ली- सात
  • ओडिशा- छह
  • झारखंड- चार
  • जम्मू-कश्मीर- एक सीट

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें