11:48 AM, 15-Apr-2024
UP Board Result 2024: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले साल 2023 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किए गए थे। कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 25,721,002 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, इसमें 19,41,717 छात्र पास हुए थे। वहीं पास पर्सेंटेंज की बाते करें तो वो 75.52 फीसदी रहा था। जबकि कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 28,54,879 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 25,65,176 पास हुए थे। वहीं इसका पास पर्सेंटाइल 89.78% था।