11:52 AM, 10-Apr-2024
UP Board Result 2024 Live Updates: इस तारीख तक आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, पढ़िए क्या है ताजा अपडेट
UP Board Result 2024 Live Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 55 लाख से अधिक छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की आंसर शीट 31 मार्च तक चेक कर ली गई थीं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 09 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल 25 अप्रैल 2023 को परिणाम जारी हुआ था। इस बार 25 अप्रैल से पहले भी परिणाम जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।