फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023 Live Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट, यहां पढ़ें कब-कहां होगा जारी

Thu, 20 Apr 2023 11:05 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

 UP Board 10th, 12th Result Date, UP Sarkari Result 2023 LIVE Updates: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर मीडिएट का रिजल्ट कब जारी होगा। इस बात के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षाफल इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
UP Board Result Date Class 10th and 12th - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 AM, 20-Apr-2023

UP Board result 2023 kab aayega

साल 2022 में भी 18 जून को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की थी। हालांकि इससे पूर्व 2018 और 19 में क्रमश: 29 व 27 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे।

10:15 AM, 20-Apr-2023

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों को जारी करने के लिए तैयारी कर रहा है। छात्र भी नतीजों को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

09:21 AM, 20-Apr-2023

UP Board 10th, 12th Result Date

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण 10वीं-12वीं नतीजे 27 जून को घोषित किए गए थे। वहीं 2021 में सत्र के डिले हो जाने के कारण ये नतीजे 31 जुलाई को घोषित किए गए।

विज्ञापन
09:02 AM, 20-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live Update 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपीएमएसपी) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3 करोड़ 19 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 59 लाख छात्र छात्राओं का रिजल्ट जारी कर सकता है। 
 

03:08 PM, 19-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live Update

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हो चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य भी पूूर्ण हो चुका है। छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जा चुकी हैं। अब परीक्षार्थीयों को रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षार्थी रिजल्ट को लेकर एक दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। कुछ परीक्षार्थी आश्वस्त हैं कि परीक्षा अच्छी गई है इसलिए उनका रिजल्ट अच्छा आएगा। 
 

विज्ञापन
02:27 PM, 19-Apr-2023

UPMSP 10th result 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपीएमएसपी) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3 करोड़ 19 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 59 लाख छात्र छात्राओं का रिजल्ट जारी कर सकता है।



 

01:27 PM, 19-Apr-2023

UP High School Result परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या

हाईस्कूल में कुल छात्रों की संख्या- 31,16,487
इंटरमीडिएट में कुल छात्रों की संख्या- 27,69,258
छात्रों की कुल संख्या- 58,85,745

12:37 PM, 19-Apr-2023

UP Board Sarkari Result

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बिना पुनर्परीक्षा कराए संपन्न कराकर करीब 30 वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुका है। 

10:56 AM, 19-Apr-2023

UP Board 10th, 12th Result Date

18 मार्च से प्रदेश भर में 258 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया था। कुल 3.19 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अप्रैल तक कराया जाना था, लेकिन बोर्ड ने पहली बार परीक्षकों को प्रशिक्षण देकर मूल्यांकन शुरू कराया, जिसके चलते यह कार्य तय समय से एक दिन पहले यानी 31 मार्च को ही संपन्न हो गया। मूल्यांकन के लिए 1,43,933 परीक्षक लगाए थे।

10:34 AM, 19-Apr-2023

UP Board result 2023 kab aayega

हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार प्रत्येक विषय में 20 अंक की परीक्षा OMR शीट पर कराई गई है। इस शीट का मूल्यांकन यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान ही शुरू करा दिया था। इसकी निगरानी का कार्य सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों को सौंपा गया था इसके पूर्व हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च और इंटरमीडिएट की चार मार्च को संपन्न हुई।

11:05 PM, 18-Apr-2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट इन हिंदी

यूपीएमएसपी (UPMSP) के कार्यालय में पदस्थ विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानी 10वीं और इंटर मीडिएट (UP Board Inter) यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया जा सकता है। 

10:14 PM, 18-Apr-2023

UP Board Exam Result: ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

09:33 PM, 18-Apr-2023

UPMSP UP Board 2023 यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड परिणाम 2023 के जारी होने के बाद कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। 



 

08:32 PM, 18-Apr-2023

UP Board Results 2023 UPMSP Latest Update

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।

07:04 PM, 18-Apr-2023

UP Board Exam रिजल्ट जारी होने के बाद जरूर करें यह काम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें। अन्यथा बाद में देरी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाने वाली है। 

04:53 PM, 18-Apr-2023

UP Board Result 2022 Class 10-12th Result

परिषद की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर संभावित तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, जानकारी मिली है कि रिजल्ट की घोषणा इस माह में कर दी जाएगी। 
 

 

04:03 PM, 18-Apr-2023

UP Board Result Kab Aayega News in Hindi

उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। 

03:22 PM, 18-Apr-2023

UP Board 10th-12th Result की तारीख

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा 27 अप्रैल, 2023 को होने की संभावना है। छात्र अपने मोबाइल फोन पर सीधे सबसे तेज परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया यहां विस्तार से बताई जा रही है। 

02:29 PM, 18-Apr-2023

UPMSP UP Board 8752 केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि 27,69,258 परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे।

02:05 PM, 18-Apr-2023

UP Board 2023 परीक्षा 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच आयोजित हुई

यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा 16 फरवरी और 04 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम तिथियों की घोषणा होने के बाद, इसे अमर उजाला परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और MyResultPlus, यानी results.amarujala.com पर अपडेट किया जाएगा। हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के संपर्क में रहें।

01:49 PM, 18-Apr-2023

UP Board 10th result 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वायरल अधिसूचना में UPMSP द्वारा 27 अप्रैल, 2023 को UP बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम जारी किए जाने की बात कही जा रही है। जबकि आधिकारिक तौर पर अभी इस वायरल अधिसूचना की पुष्टि भी नहीं की गई तो खंडन भी नहीं किया गया। 

 

01:01 PM, 18-Apr-2023

UPMSP UP Board Result to be Available Soon

लाखों छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटर मीडियट का रिजल्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम अप्रैल में ही घोषित करेगा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम सबसे पहले यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ-साथ अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे।

11:19 AM, 18-Apr-2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने की तैयारी में है। यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाओं में करीब 58 लाख छात्र शामिल थे। 

10:16 AM, 18-Apr-2023

UP Board result 2023

इस साल, 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया एक अप्रैल 2023 को समाप्त हो गई थी।

09:21 AM, 18-Apr-2023

UPMSP Result 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Uttar Pradesh Board of Secondary Education) अगर 27 अप्रैल 2023 से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करता है तो पिछले 10 सालों में यह एक रिकॉर्ड होगा कि बोर्ड ने तय समय से पहले इसकी घोषणा कर दी।

 

09:19 AM, 18-Apr-2023

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट

कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपीएमएसपी का परिणाम पिछले साल 18 जून को घोषित किया गया था। क्योंकि कोविड-19 के कारण शैक्षणिक सत्र में देरी हुई थी, इसलिए 2021 और 2020 में भी परिणाम जून और जुलाई में जारी किया गया था।

 

12:08 AM, 18-Apr-2023

UP Board Exam Result : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। परिषद की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर संभावित तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, जानकारी मिली है कि रिजल्ट की घोषणा इस सप्ताह में कर दी जाएगी। 

11:17 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result 2023 Kab Aayega News in Hindi

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम (UP Board Result) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। करीब 58 लाख छात्र अब जल्द से जल्द अपने परिणाम के जारी होने की राह देख रहे हैं। बोर्ड की ओर से भी यह जानकारी सामने आ चुकी है कि परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे।

10:49 PM, 17-Apr-2023

UP Board Results यहां देख सकेंगे अपने परिणाम

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.up.nic.in 
  • results.upmsp.edu.in
  • results.amarujala.com

10:09 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जल्द की जाने वाली है। इस साल 58 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा दी है। 

09:14 PM, 17-Apr-2023

UPMSP UP Board Result 2022 यहां देख सकेंगे नतीजे

10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के उपरांत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए। इन वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं। 

08:24 PM, 17-Apr-2023

UP Board 10th, 12th Result 2023: छह चरणों में ऐसे देख सकेंगे परिणाम

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:

  • चरण 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • चरण 2: अब यहां 10वीं या 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • चरण 4: यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • चरण 5: अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • चरण 6: आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

07:30 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result 2023 UPMSP Update

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके उम्मीदवार अभी से ही MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

 

07:10 PM, 17-Apr-2023

UPMSP UP Board Result 2023 Soon 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 
 

06:03 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result इस सप्ताह में ही आने के आसार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रिजल्ट जारी करने की लेकर तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस सप्ताह में ही आने के आसार हैं। 

05:08 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result 2023 Class 10th 12th Out Soon

उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबर है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।

04:34 PM, 17-Apr-2023

up board 12th result 2023

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का कोई भी छात्र जो एक या दो विषय में फेल है, वह कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकता है। लेकिन दो से ज्यादा विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम की सुविधा नहीं मिलती है।

03:38 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result 2023 class 12

एक बार यूपीएमएसपी कक्षा 10th, 12th 2023 के परिणाम की तारीखों की घोषणा हो जाने के बाद, इसे अमर उजाला परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, यानी माई रिजल्ट प्लस पर अपडेट किया जाएगा। हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों से संबंधित सभी संबंधित अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के संपर्क में रहें। 

03:12 PM, 17-Apr-2023

UPMSP 10th Result 2023

यूपी बोर्ड ने इस बार परीक्षा की कापियों को चार रंगों में छपवाई थी। ये कापियां नीली, पीली, हरी और गुलाबी रंगों में थीं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा की कापियों में क्रमांक भी दर्ज किए गए थे। इसका उद्देश्य परीक्षा को नकल विहीन बनाना था। उत्तर पुस्तिकाओं में क्रमांक दर्ज होने से इन्हें बाहरी कापियों से बदला नहीं जा सकेगा।
 

02:24 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result 2023 LIVE Updates

यूपी बोर्ड की मार्कशीट में इस साल से एक बार कोड दिया जा रहा है, साथ ही डिजिटल सिग्नेचर भी किए गए हैं।  इसके साथ ही इस साल से स्टूडेंट और उसके पैरेंट्स का नाम भी मार्कशीट में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिया होगा।
 

01:31 PM, 17-Apr-2023

UP Board 10th and 12th Result Date

यूपीएसएमपी बोर्ड परिणाम की तारीखों की घोषणा यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 16 फरवरी से 04 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। 
 

12:47 PM, 17-Apr-2023

UP Board Result Date 2023

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हो चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य भी पूर्ण हो चुका है। छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जा चुकी हैं। अब परीक्षार्थीयों को रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षार्थी रिजल्ट को लेकर एक दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। कुछ परीक्षार्थी आश्वस्त हैं कि परीक्षा अच्छी गई है इसलिए उनका रिजल्ट अच्छा आएगा। 

 

11:44 AM, 17-Apr-2023

UP Board Result 2023: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023 अप्रैल के अंत में घोषित होने की संभावना है। छात्र अपने मोबाइल फोन पर सीधे सबसे तेज परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां (results.amarujala.com/board/up-board) रजिस्टर कर सकते हैं।

11:05 AM, 17-Apr-2023

UP Board Exam 8752 केंद्रों पर हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।
 

10:54 AM, 17-Apr-2023

UPMSP UP Board Result on SMS

उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम की तारीख की घोषणा करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 सबसे पहले अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे। 

08:59 AM, 17-Apr-2023

UP Board 10th-12th result 2023

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित होने वाले हैं। छात्र-छात्राएं बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 

05:53 PM, 16-Apr-2023

UPMSP Result 2023

हाईस्कूल एवं इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था परीक्षकों की तत्परता से यह कार्य एक दिन पहले पूरा करा लिया गया। गौरतलब है कि इस बार बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। हाई स्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन को 89,698 एवं इंटर के लिए 54,235 समेत कुल 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे।
 

05:32 PM, 16-Apr-2023

UP Board 10th-12th Result 2023: फोन पर कैसे मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?

उम्मीदवार अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकेंगे :- 
छात्र अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
ऊपर की ओर टाइटल बार में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
फोन पर रिजल्ट पाने के लिए फॉर्म में अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, अब आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट प्रकाशित होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।




 

05:31 PM, 16-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live Update

31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि 27,69,258 परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे।

02:23 PM, 16-Apr-2023

UP Board 10th-12th Result की तारीख

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा 27 अप्रैल, 2023 को होने की संभावना है। छात्र अपने मोबाइल फोन पर सीधे सबसे तेज परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया यहां विस्तार से बताई जा रही है। 

01:37 PM, 16-Apr-2023

UP Board 10th 12th Result 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था

01:06 PM, 16-Apr-2023

UP Board 10th 12th Result 2023 Live

यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा 16 फरवरी और 04 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम तिथियों की घोषणा होने के बाद, इसे अमर उजाला परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और MyResultPlus, यानी results.amarujala.com पर अपडेट किया जाएगा। हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के संपर्क में रहें।

12:52 PM, 16-Apr-2023

PMSP High School Inter Result Date

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वायरल अधिसूचना में UPMSP द्वारा 27 अप्रैल, 2023 को UP बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम जारी किए जाने की बात कही जा रही है। जबकि आधिकारिक तौर पर अभी इस वायरल अधिसूचना की पुष्टि भी नहीं की गई तो खंडन भी नहीं किया गया।

12:50 PM, 16-Apr-2023

UP Board Exam Result 2023

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम अप्रैल में ही घोषित करेगा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम सबसे पहले यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ-साथ अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे।

12:35 PM, 16-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट, यहां पढ़ें कब-कहां होगा जारी

UPMSP UP Board Result 2023: लाखों छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटर मीडियट का रिजल्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम अप्रैल में ही घोषित करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें