फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023 Live Updates: वेबसाइट क्रैश होने पर SMS के जरिए ऐसे मिलेगा रिजल्ट, जानें पूरी प्रकिया

Mon, 24 Apr 2023 04:59 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UP Board Result Kab Aayega, UP 10th 12th Result 2023 LIVE Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का लाखो छात्र इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक  शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सही तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।
 
विज्ञापन
UP Board Result 2023 Live Update - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 21-Apr-2023

UP Board Result Upcoming Soon

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। इतना ही Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।  

09:22 PM, 21-Apr-2023

UP Board Result 2023 Download उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। 

08:23 PM, 21-Apr-2023

UP Board Result 2023 Marksheet Download

यूपी बोर्ड परिणाम 2023 के जारी होने के बाद कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। 

विज्ञापन
07:22 PM, 21-Apr-2023

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं। 

06:41 PM, 21-Apr-2023

UP Board सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर भी देखें नतीजे

आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
06:07 PM, 21-Apr-2023

UP Board Exam Result: ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट 

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। 

05:36 PM, 21-Apr-2023

UP बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वायरल अधिसूचना में UPMSP द्वारा 27 अप्रैल, 2023 को UP बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम जारी किए जाने की बात कही जा रही है। 


 

04:00 PM, 21-Apr-2023

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम घोषित कर सकता है। 

03:34 PM, 21-Apr-2023

UPMSP UP Board Result to be Available Soon

लाखों छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटर मीडियट का रिजल्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम अप्रैल में ही घोषित करेगा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम सबसे पहले यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ-साथ अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे।

02:08 PM, 21-Apr-2023

UPMSP UP Board 8752 केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि 27,69,258 परीक्षार्थी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे।

01:31 PM, 21-Apr-2023

UP Board 10th-12th Result 2023: फोन पर कैसे मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?

  • उम्मीदवार अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकेंगे :- 

  • छात्र अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।

  • ऊपर की ओर टाइटल बार में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।

  • वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

  • फोन पर रिजल्ट पाने के लिए फॉर्म में अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।

  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, अब आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

  • यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट प्रकाशित होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।

01:23 PM, 21-Apr-2023

 UPMSP 10th-12th Result 2023

यूपी बोर्ड ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में इतिहास बनाते हुए तय समय से एक दिन पहले ही कार्य पूरा कर लिया। प्रदेश के 258 केंद्रों पर 3.19 करोड़ कॉपियों को 14 दिनों में जांचा गया। बीते वर्षों तक मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि के बाद भी होता रहता था।
 

01:20 PM, 21-Apr-2023

UP Board Results 2023 UPMSP Latest Update

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।
 

01:18 PM, 21-Apr-2023

UPMSP UP Board 2023 यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड परिणाम 2023 के जारी होने के बाद कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए।

12:46 PM, 21-Apr-2023

UP Board Exam Result: ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

12:08 PM, 21-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live Update

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हो चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य भी पूूर्ण हो चुका है। छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जा चुकी हैं। अब परीक्षार्थीयों को रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षार्थी रिजल्ट को लेकर एक दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। कुछ परीक्षार्थी आश्वस्त हैं कि परीक्षा अच्छी गई है इसलिए उनका रिजल्ट अच्छा आएगा। 
 

11:36 AM, 21-Apr-2023

UP Board result 2023 kab aayega

हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार प्रत्येक विषय में 20 अंक की परीक्षा OMR शीट पर कराई गई है। इस शीट का मूल्यांकन यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान ही शुरू करा दिया था। इसकी निगरानी का कार्य सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों को सौंपा गया था इसके पूर्व हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च और इंटरमीडिएट की चार मार्च को संपन्न हुई।

10:18 AM, 21-Apr-2023

UP Board 10th, 12th Result Date

18 मार्च से प्रदेश भर में 258 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया था। कुल 3.19 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अप्रैल तक कराया जाना था, लेकिन बोर्ड ने पहली बार परीक्षकों को प्रशिक्षण देकर मूल्यांकन शुरू कराया, जिसके चलते यह कार्य तय समय से एक दिन पहले यानी 31 मार्च को ही संपन्न हो गया। मूल्यांकन के लिए 1,43,933 परीक्षक लगाए थे।

09:55 AM, 21-Apr-2023

UP High School Result परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या

हाईस्कूल में कुल छात्रों की संख्या- 31,16,487
इंटरमीडिएट में कुल छात्रों की संख्या- 27,69,258
छात्रों की कुल संख्या- 58,85,745

09:19 AM, 21-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live Update 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपीएमएसपी) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 3 करोड़ 19 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 59 लाख छात्र छात्राओं का रिजल्ट जारी कर सकता है। 

08:45 AM, 21-Apr-2023

UP Board 10th, 12th Result Date

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण 10वीं-12वीं नतीजे 27 जून को घोषित किए गए थे। वहीं 2021 में सत्र के डिले हो जाने के कारण ये नतीजे 31 जुलाई को घोषित किए गए।

07:20 AM, 21-Apr-2023

UP Board 10th 12th Result date

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने 5 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों के घोषित होने वाली सूचना का खंडन किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि इस तरह की किसी प्रकार की सूचना का बोर्ड खंडन करता है।
 

07:19 AM, 21-Apr-2023

UP Board Result 2023 LIVE: कब-कहां जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

चरण 1: सबसे पहले परिणाम देखने के लिए इन वेबसाइट्स results.amarujala.com और upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: UP Board 12th Result 2023 या UP Board 10th Result 2023 पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक लॉग इन विवरण रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: परिणाम पीडीएफ में प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें।
चरण 5: अब परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

10:08 PM, 20-Apr-2023

Karnataka 2nd PUC Result 2023 at Sarkari Result in Hindi

उम्मीदवार कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट karresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। सभी स्ट्रीम के रिजल्ट लिंक उम्मीदवारों के लिए 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने स्कोर चेक करने के लिए उपलब्ध होंगे। 

09:36 PM, 20-Apr-2023

UP Board 2023 & Karnataka 2nd PUC Result Kab Aayega?

उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। 



इससे पहले शुक्रवार, 21 अप्रैल, 2023 को सुबह 10 बजे कर्नाटक बोर्ड सेकंड प्री यूनिर्वसिटी एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

09:25 PM, 20-Apr-2023

Sarkari Board Exam Result Karnataka 2nd PUC Result

उम्मीदवार कर्नाटक बोर्ड परीक्षा परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। सभी स्ट्रीम के रिजल्ट लिंक उम्मीदवारों के लिए 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने स्कोर चेक करने के लिए उपलब्ध होंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुसरण कर सकते हैं। 

08:24 PM, 20-Apr-2023

Karnataka 2nd PUC Result 2023 Tomorrow

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2023 की तारीख जारी कर दी है। कर्नाटक कक्षा 12वीं का परिणाम 21 अप्रैल, 2023 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। 

07:33 PM, 20-Apr-2023

Sarkari Result 2023 UP Board कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ

यूपीएमएसपी (UPMSP) के कार्यालय में पदस्थ विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानी 10वीं और इंटर मीडिएट (UP Board Inter) यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के लिए रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। 


07:13 PM, 20-Apr-2023

UP Board Result 2023 Updates in Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर अफसरों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम समय से जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी।

06:32 PM, 20-Apr-2023

UP Board Result Kab Aayega Upmsp Result 2023

यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सही तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

05:21 PM, 20-Apr-2023

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आने वाला है

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का लाखों छात्र इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक  शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है।

04:25 PM, 20-Apr-2023

UP Board Result 2023: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023 अप्रैल के अंत में घोषित होने की संभावना है। छात्र अपने मोबाइल फोन पर सीधे सबसे तेज परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां (results.amarujala.com/board/up-board) रजिस्टर कर सकते हैं।

04:20 PM, 20-Apr-2023

UP Board Exam 8752 केंद्रों पर हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

02:41 PM, 20-Apr-2023

UP Board Exam 8752 केंद्रों पर हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

02:00 PM, 20-Apr-2023

up board result 2023 class 12 in hindi

यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 04 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं 2023 के परिणाम तिथियों की घोषणा होने के बाद, इसे सबसे पहले अमर उजाला की माय रिजल्ट प्लस (MyResultPlus) वेबसाइट results.amarujala.com पर अपलोड किया जाएगा। हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के संपर्क में रहें।

12:46 PM, 20-Apr-2023

UPMSP UP Board Result on SMS

उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं 2023 के परिणाम की तारीख की घोषणा करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 सबसे पहले अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे। 
 

12:09 PM, 20-Apr-2023

 UP Board Result Kab Aayega

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ UP10 या UP12 टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा। रिजल्ट परिणाम आपके मोबाइल फोन पर पहुंच जाएगा।

11:42 AM, 20-Apr-2023

UP Board Result 2023 Class 12 In Hindi

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त होने पर और 1 अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष रिकॉर्ड समय में नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। यानी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर 27 अप्रैल से पहले ही परिषद 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित कर दे। 

11:26 AM, 20-Apr-2023

Upmsp Class 10th 12th Result Date

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक चली थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थियों  को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

11:15 AM, 20-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live Updates: वेबसाइट क्रैश होने पर SMS के जरिए ऐसे मिलेगा रिजल्ट, जानें पूरी प्रकिया

UP Board Result 2023 Live Update: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का लाखों छात्र इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक  शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सही तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें