ताजा अपडेट यहां पढ़ें- UP Board Exam Result Live
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पर पाने के लिए यहां पर क्लिक कर के अपना पंजीयन करें- UP Board Result
यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे।
यूपी बोर्ड द्वारा साझा किए गए अनुमानित आकड़ो के अनुसार कुल 47,75,749 छात्र हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे। यूपी बोर्ड द्वारा कुल 2.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
यूपीएमएसपी ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों को अच्छी लिखावट के लिए परीक्षा में 1 अतिरिक्त अंक देने का निर्देश दिया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं अंकों को भी बोर्ड को भेज दिया गया है। बता दें कि बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल, 2022 को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था।
बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है।
यूपी बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल, 2022 के बीच किया था।
UPMSP ने छात्रों को परिणाम के सिलसिले में आगाह करते हुए नोटिस भी जारी किया है। बोर्ड ने छात्रों को पास या फेल कराने वाले असामाजिक तत्वों से फोन कॉल को लेकर चेतावनी दी है।
अपना परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि को दर्ज करना होगा। इसके बाद वे परिणाम को चेक कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और बारहवीं के परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही यह कार्य खत्म होगा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में जो परिणाम घोषणा की तारीख चल रही है, वह अधिकारिक नहीं है। अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी यह नहीं बता पा रहे हैं कि रिजल्ट किस दिन घोषित होगा। परिणाम तैयार होते ही इसकी सूचना दी जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तारीख अभी तक नहीं हो सकी है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट तैयार होते ही तारीख की घोषणा की जाएगी।
छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 47 लाख छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। इसके बाद इनका इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें।
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के जारी होने के बाद कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए।
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।
लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे।
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
यूपीएमएसपी की ओर से अब तक परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही जा रही है कि परिणाम गुरुवार 9 जून, 2022 को जारी कर दिए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख आज जारी की जा सकती है। बता दें कि बोर्ड की ओर से तारीख के एक से दो दिन के भीतर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। राज्य में करीब 47 लाख छात्रों ने इस बार यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी है। अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
ताजा अपडेट यहां पढ़ें- UP Board Exam Result Live