यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय और कक्षा 12वीं के गणित और हिंदी के पेपर में छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया जा रहा है। नीचे पेपर कोड और अंकों का पूरा ब्यौरा दिया गया है।
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
कोरोना महामारी के कारण बीते साल यूपी बोर्ड ने सबी परीक्षाएं रद्द कर दी थी। इस साल बोर्ड ने सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की है। ऑफलाइन एग्जाम आयोजित किए गए हैं
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे। छात्र किसी भी अपडेट के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के संबंध में छात्र केवल विश्ववसनीय वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें। परिणाम के बारे में कोई भी पक्की अपडेट यूपीसएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर प्राप्त करें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्डज परीक्षा परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी इसके कुछ ही दिनों बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सामाजिक विज्ञान में बोनस अंक मिलेंगे। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों को हिंदी और गणित के पेपर में बोनस अंक दिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड ने करीब 1 लाख छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक प्रायोगिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई थी। ये छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच किया था। बोर्ड परिणाम 15 जून के बाद रिजल्ट जारी कर सकता है।
जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित और संभाल कर रखें। इसपर दिए गए रोल नंबर से आप अपना प्रवेश पत्र इसकी मदद से चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
यूपीएमएसपी की ओर से छात्रों को जो भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे।
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी।
यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जून, 2022 के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि करीब 47 लाख छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
वहीं, मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com क्लिक करें।
UP Board रिजल्ट 2022 संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
वहीं, मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com क्लिक करें।
आगरा जिले के 1.17 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून तक जारी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2022: खत्म होगा यूपी बोर्ड के छात्रों इंतजार, इस तारीख तक जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें।
अगर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो अभ्यर्थी अमर उजाला के जरिए बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कक्षा बारहवीं का परिणाम चेक करने का सबसे सरल तरीका यहां जानें- यूपी बोर्ड बारहवीं का परिणाम जल्द होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे
कक्षा दसवीं का परिणाम चेक करने का सबसे सरल तरीका यहां जानें- कैसे डाउनलोड कर सकेंगे यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम, जानें सबसे सरल तरीका
यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। इसके बाद करीब 47 लाख छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। छात्र यूपी बोर्ड का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पूरा करा लिया है और परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दे रहा है। जल्द ही परिणाम के तारीख की घोषणा की जा सकती है।
इस बार हाई स्कूल परीक्षा में 27,81,654 और इंटरमीडिएट में 24,11,035 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से हाई स्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50, 742 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसी खबर है कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जून तक जारी होगा।
अपना परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा। इसके बाद वे अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला के माई रिजल्ट प्लस वेबसाइट के माध्यम से भी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए results.amarujala.com पर पंजीकरण कराना होगा।
बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
साल 2019 के यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में 80.07 फीसदी छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी और 70.06 फीसदी छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.69 फीसदी लड़कियां और 68.88 फीसदी लड़के पास हुए थे।
साल 2021 में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 56,03,813 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें 29,94,312 कक्षा 10वीं के छात्र और 26,09,501 कक्षा 12वीं के छात्र थे।
2021 में यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट को आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार किया गया था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परिणाम तैयार करने के लिए छात्रों के कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के आंतरिक अंकों को आधार बनाया था।
ऐसी संभावना है कि बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों के ही परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परिणाम से जुड़ी तारीखों का एलान अब तक नहीं किया है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसके पूरा होते ही परिणाम के तारीख और इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें 47 लाख के करीब छात्र शामिल हुए थे। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में आयोजित की गई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक थी।
अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम आज जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड ने अभी ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा ऑनलाइन रूप से की जाएगी। जिन छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से राज्य में आयोजित की गई 10वीं और 12वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के लिए यहां क्लिक करें