फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Result Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, शुभ चपरा बने इंटर में स्टेट टॉपर

Tue, 25 Apr 2023 03:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UPMSP UP Board Class 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट MY Result Plus Results.AmarUjala.Com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
up board 12th topper - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:32 PM, 25-Apr-2023

UPMSP Topper list मेरठ के छात्र भी रहे टॉपर

मेरठ के तीन छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा 481/500 अंकों के साथ यूपी में सातवें स्थान पर है। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव 480/500 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है। भगवानदास गेंदनलाल इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित गंगवार ने भी छठा स्थान प्राप्त किया है। करन साहनी की नौवीं रैंक आई है। आदेश गंगवार और अर्पित गंगवार ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह दोनों सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र हैं।

 

03:23 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छात्र सौरभ गंगवार ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इन्होंने 500 में 486 अंक प्राप्त किए हैं। अनिल बाबू कश्यप, रिषभा प्रजापति, सौरव गंगवार ने छठी रैंक प्राप्त की है।

03:18 PM, 25-Apr-2023

UPMSP Topper List 2023

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585 अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
03:07 PM, 25-Apr-2023

यूपी टॉप टेन में शामिल हुई मेरठ की इंटरमीडिएट की छात्रा

यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने दसवीं और बारहवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में 89.78 प्रतिशत परिणाम रहा। इसमें बालक 86.64 प्रतिशत और बालिका 93.34 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ फिर से बाजी मार गईं। वहीं इंटरमीडिएट में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट बालकों का 69.54 बालिकाओं का लगभग 83 परसेंट रहा है। मेरठ की इंटरमीडिएट की छात्रा अलीशा यूपी टॉप टेन में शामिल हुई है। जानकारी के अनुसार मवाना स्थित रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की छात्र अलीशा यूपी टॉपर 10 सूची में शामिल है।

02:46 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result यूपी बोर्ड के सचिव का बयान

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।अपेक्षानुरूप प्रदर्शन न कर पाने वाले परीक्षार्थियों को भी शुभाशीर्वाद कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम आप के लिए शुभ हो और भविष्य में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

 

विज्ञापन
02:38 PM, 25-Apr-2023

UP Board Topper टॉपर लिस्ट

हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका  कुल 500 अंक में से483 अंक हासिल किया। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिला है

 

01:45 PM, 25-Apr-2023

up board result 2023

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। शुभ छाबड़ा इंटर में स्टेट टॉपर बने हैं। सौरभ गंगवाल दूसरे तो अनामिका तीसरे स्थान पर रहे हैं।

01:33 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। चंद मिनटों में जारी हो जाएगा रिजल्ट

01:22 PM, 25-Apr-2023

upmsp result 2023 वेबसाइट क्रैश होने पर करें ये

इस साल यूपी बोर्ड को 58 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करना है। इसके लिए छात्र और अभिभावक परिणामों की अपडेट लेने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि परिणामों की घोषणा से पहले वेबसाइट क्रैश यानी ठप पड़ सकती है। इसलिए आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।

01:12 PM, 25-Apr-2023

UP Board Class 10th Result 2023 ऐसे करें चेक

सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।
जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
 

12:52 PM, 25-Apr-2023

यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। 

12:48 PM, 25-Apr-2023

UP Board Class 10th Result 2023 8752 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा हुई थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

11:34 AM, 25-Apr-2023

UP Board Class 10th 12th Result 2023 ऐसे मिलेगी मार्कशीट 

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद छात्रों को यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा। उपरोक्त विवरण प्राप्त करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी प्रवेश पत्र की जांच करने की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी और 27,69,258 छात्र उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। 

11:02 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023: डिजिलॉकर से ऐसे करें डाउनलोड

  • एप स्टोर से डिजिलॉकर डाउनलोड करें या अपने वेब ब्राउजर पर digilocker.gov.in को एक्सेस करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट टैब पर जाएं।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें, यदि कोई हो।
  • अपनी यूपी बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक्सेस करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

10:58 AM, 25-Apr-2023

UPMSP UP Board Result on DigiLocker डिजिलॉकर पर रिजल्ट

उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बैठने वाले 58 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और Results.AmarUjala.Com से यूपी बोर्ड की मार्कशीट 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।

09:47 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा

यूपी बोर्ड के गठन के बाद पहली बार बोर्ड ने 1923 में परीक्षा कराई थी। उसके बाद से अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा है। हालांकि, वर्ष 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया गया था।  

09:36 AM, 25-Apr-2023

UP Board 2023 Result 18 मार्च को शुरू हुई थी मूल्यांकन प्रक्रिया

छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

09:18 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 on Mobile: एसएमएस चेक करें परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। लेकिन बोर्ड की तरफ से मोबाइल पर भी परिणाम चेक करने की सुविधा भी दी गई है। 10वीं और 12वीं के छात्र इस सुविधा के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:07 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result Live: परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर मिले तो क्या?

यूपी बोर्ड के छात्रों को परीक्षा में मिले नंबर उम्मीद से कम लगते हैं, तो छात्र कॉपियों की फिर से री-चेकिंग करा सकते हैं। इसके बाद फिर नए तरीके से उनकी कॉपी चेक की जाती है। 

08:57 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result वेबसाइट क्रैश यानी ठप पड़ सकती है

ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि परिणामों की घोषणा से पहले वेबसाइट क्रैश यानी ठप पड़ सकती है। इसलिए आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।

08:55 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 Heavy Traffic on UPMSP Website

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड को 58 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करना है। इसके लिए छात्र और अभिभावक परिणामों की अपडेट लेने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं।

08:34 AM, 25-Apr-2023

UP Board 12th Result Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, शुभ चपरा बने इंटर में स्टेट टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार, 25 अप्रैल को कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। जिन छात्रों ने इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें