फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025 Class 10th Live: दसवीं के नतीजों में लड़कियों का कमाल! लड़कों से 7.2% ज्यादा लड़कियां सफल

Fri, 25 Apr 2025 02:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UPMSP up board result Class 10th 2025 check online live updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए गए है। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज समाप्त हो गया। 

नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की गई। अब छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स


सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें।
सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
UP Board Class 10th Topper - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:52 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: हाईस्कूल में जालौन जिले के टॉप-10 में चार विद्यार्थी  शामिल

  • यश प्रताप सिंह - जालौन- 97.83%
  • सिमरन गुप्ता, जालौन- 97.50% 
  • शिवानी देवी, जालौन- 97%
  • रिया, जालौन- 96.33%

01:42 PM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Topper List: 10वीं की टॉपर लिस्ट में 55 विद्यार्थी

हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में टॉप-10 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। टॉप-10 की सूची में कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर दो, रैंक-3 पर तीन, रैंक-4 पर छह, रैंक-5 पर एक विद्यार्थी है।

01:28 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा।  बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है।

विज्ञापन
01:23 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं परिणाम का विवरण

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 25,36,104 संस्थागत और 9,711 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,27,024 बालक और 12,18,791 बालिकाएं थीं। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। कुल 22,94,122 परीक्षार्थी पास घोषित हुए, जिनमें 22,87,431 संस्थागत और 6,691 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का प्रतिशत 68.9% रहा। कुल सफल छात्रों में 11,49,984 बालक और 11,44,138 बालिकाएं शामिल रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है। वहीं, संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की तुलना में 21.29% बेहतर रहा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92,594 परीक्षकों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत 3,682 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

12:44 PM, 25-Apr-2025

UP Board Topper List 2025: यहां देखें टॉप-3 में किसने किया कब्जा 

  • यश प्रताप सिंह (जालौन)97.83%
  • अंशी (इटावा) 97.67%
  • अभिषेक कुमार यादव (बाराबंकी) 97.67 %
  • ऋतु गर्ग (मुरादाबाद) 97.50%
  • अर्पित वर्मा (सीतापुर) 97.50 %
  • सिमरन गुप्ता (जालौन) 97.50%

विज्ञापन
12:31 PM, 25-Apr-2025
UP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला

UP Board 12th Result: कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी 

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 10वीं का रिजल्ट जारी दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है।

12:16 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025 Date: परिणाम में होंगे ये विवरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण:

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रोल कोड (Roll Code)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)

11:54 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल में जारी होने वाला है, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 47 दिन का अंतर रहा। वहीं, साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा।

11:51 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 10th: फेल होने पर भी मिलेगा मौका

एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास परीक्षा उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है।

11:40 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। वहीं, 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिससे कुल 52 दिन का अंतर देखने को मिला।

11:32 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result 2025: पिछले साल 10वीं कक्षा के टॉपर्स

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह, और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त किए। 

11:26 AM, 25-Apr-2025

Up Board Class 10th Result: ऑनलाइन जारी किए जाएंगे नतीजे

यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा  10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी।

11:13 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा को लेकर अधिकारी कार्यालय पहुंचे

यूपी बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचना शुरू कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और सचिव भगवती सिंह बोर्ड मुख्यालय से दोपहर 12:30 बजे परिणाम जारी करेंगे। इसी के साथ आप amarujala.com/results पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
 

10:57 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड निकाल लें

यूपी बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच लगभग तैयार हो चुका है। जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड निकाल कर रख लें।
 

10:47 AM, 25-Apr-2025

UP Board Class 10th Result: 10वीं का रिजल्ट कहां जारी होगा

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर दोपहर 12:30 बजे देख सकेंगे। 

10:44 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 क्लास 10 कब तक आएगा

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा।

10:39 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:

  • सबसे पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

10:29 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: बोर्ड ने तारीख और समय का किया एलान

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, "वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 25-04-2025 को अपराह्न 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।"

10:21 AM, 25-Apr-2025

UP Board Class 10th Result: पिछले साल 20 अप्रैल को आया था रिजल्ट

पिछले साल यूपी बोर्ड की रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55 फीसदी रहा था।

09:54 AM, 25-Apr-2025

Up Board Class 10th Result: ऑनलाइन जारी किए जाएंगे नतीजे

यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा  10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी।

09:28 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: 15 दिनों में पूरा हुआ कक्षा 10वीं का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 261 केंद्रों पर किया गया था। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे आज 25 अप्रैल को जारी होंगे।
 

09:19 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result Update: यूपी बोर्ड ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

UP Board Result Update: यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला हैं। यह सिर्फ परिणाम नहीं, मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव है!

09:11 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: कब और कहां देखें नतीजे

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

09:02 AM, 25-Apr-2025

UP Board Class 10th Result: पिछले साल प्राची ने किया टॉप

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त किए।  

08:58 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Result 10th : यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां चेक करें?

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंग।
  • सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब कक्षा 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।

08:47 AM, 25-Apr-2025

UP Board Class 10th Result: पिछले साल 20 अप्रैल को आया था रिजल्ट


UP Board Class 10th Result: पिछले साल यूपी बोर्ड की रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55 फीसदी रहा था।

08:40 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board 10th Result 2025: कहां चेक करना होगा रिजल्ट?

 
UP Board Class 10th Result: रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

08:11 AM, 25-Apr-2025

UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड के छात्रों को मिलेगी हाईटेक मार्कशीट

इस बार परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को जो मार्कशीट दी जाएगी, वह विशेष रूप से अधिक टिकाऊ होगी। इस नई मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव में इसे लेकर कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी। इस सुधार के साथ, छात्रों को अपनी मार्कशीट के रखरखाव के लिए कोई अतिरिक्त चिंता नहीं करनी होगी। यहां पढ़ें...

07:51 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं के लिए पिछले वर्षों के आंकड़े

वर्ष कुल छात्र उत्तीर्ण %
2023 28,63,621 89.78%
2022 25,20,634 88.18%
2021 29,82,055 99.53%
2020 27,72,656 83%
2019 32,95,602 80.06%
2018 36,55,691 75.16%
2017 34,05,571 81.18%
2016 37,49,977 87.66%
2015 34,98,430 89.19%

07:29 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा की जाएगी। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार 25 अप्रैल, यानी आज समाप्त हो जाएगा। 

 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

07:10 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Topper: 10वीं में टॉपर देने क्या सीतापुर की होगी हैट्रिक?

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में पिछले दो वर्षों से यूपी का सीतापुर आगे रहा है। 2023 और 2024 में यहीं से हाईस्कूल टॉपर निकले हैं। ऐसे में इस बार इस जिले पर नजर रहेगी। पिछले साल सीतापुर की प्राची निगम ने 10वीं में टॉप किया था।

 

06:54 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां चेक करें?

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंग।
  • सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब कक्षा 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।

 

06:44 AM, 25-Apr-2025

UP Board High School Result 2025: पिछले साल सीतापुर की प्राची निगम ने किया था टॉप

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर के परीक्षार्थी लगातार दो वर्षों से टॉप कर रहे हैं। 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं, 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।

 

06:34 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result Kab Aayega: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से हाईस्कूल की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। 10वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिना किसी असुविधा के सबसे तेज परिणाम चेक करने के लिए ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।

 

06:26 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result 2025: पिछले साल 89.55% बच्चे हुए थे पास

पिछले वर्ष कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% रहा। परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए गए और उसके बाद पूरक परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

05:55 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: फेल होने पर भी मिलेगा मौका

एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास परीक्षा उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है।

05:42 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: 15 दिनों में पूरा हुआ कक्षा 10वीं का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 261 केंद्रों पर किया गया था। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे आज 25 अप्रैल को जारी होंगे।

05:33 AM, 25-Apr-2025

UP Board Class 10th Result 2025: परिणाम में ये विवरण होंगे शामिल

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में छात्रों की जानकारी और प्रदर्शन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। इनमें रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से छात्र की पहचान की जाएगी। साथ ही, पिता का नाम और माता का नाम भी परिणाम पत्र में दर्ज रहेगा। हर विषय का नाम अलग-अलग दर्शाया जाएगा, जिसमें उस विषय में प्राप्त सैद्धांतिक परीक्षा के अंक और प्रैक्टिकल में प्राप्तांक का उल्लेख होगा। इन अंकों को मिलाकर विषयवार कुल प्राप्तांक बताए जाएंगे। सभी विषयों के जोड़ से कुल अंक निकाले जाएंगे। इसके आधार पर छात्र का रिजल्ट स्टेटस (जैसे पास या फेल) और डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय) भी परिणाम में दर्ज होगा।

05:20 AM, 25-Apr-2025

up 10th result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होंगे परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करेगा।

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं प्रयागराज को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते भीषण जाम की स्थिति बनी थी। इसलिए 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा 9 मार्च को कराई गई थी। बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54,32,519 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 27,32,216 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 14,49,736 छात्र और 12,82,458 छात्राएं शामिल हुई थी। परीक्षा के आयोजन के लिए कुल 8,140 केंद्रों की स्थापना की गई।

05:10 AM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Result 2025: पिछले साल 10वीं कक्षा के टॉपर्स

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त किए।  

04:49 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025 Class 10th Live: दसवीं के नतीजों में लड़कियों का कमाल! लड़कों से 7.2% ज्यादा लड़कियां सफल

UPMSP UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा की जाएगी। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार 25 अप्रैल, यानी आज समाप्त हो जाएगा। 

नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की जाएगी। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें