सार
UPMSP UP Board 10th 12th Result kab aayega: उत्तर प्रदेश बोर्ड 2026 के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल शाम करीब 4 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 52 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का कार्य तेजी से पूरा किया गया है और अब बोर्ड की ओर से प्राप्त अंकों को ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है, जो कि रिजल्ट तैयार करने का अंतिम चरण है। पिछले वर्ष बोर्ड ने 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से
अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए आपको पहले पंजीकरण करना होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
UPMSP UP Board 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। इस वर्ष लाखों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र
अमर उजाला की वेबसाइट पर अपने रोल नंबर की मदद से सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।