फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम में किस जिले का प्रदर्शन रहा बेहतर? देखें टॉप-10 की सूची

Wed, 15 Apr 2026 03:40 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MP Board 10th District wise result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं के परिणामों में कुछ जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नियमित छात्रों के पास प्रतिशत में अनूपपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। यहां देखें टॉप 10 जिलों की लिस्ट और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत कैसा रहा।
 
विज्ञापन
MP Board Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Anooppur MP board topper district: एमपी बोर्ड 10वीं के इस साल के परिणामों में अनूपपुर जिला नियमित छात्रों के पास प्रतिशत के मामले में पूरे प्रदेश में शीर्ष पर है। जहां कुछ जिलों में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक का स्कोर हासिल किया है, वहीं प्राइवेट छात्रों के रिजल्ट में काफी अंतर देखने को मिला है। यहां  बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिलों की सूची बनाई गई है।

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट

टॉप पर कौन-कौन से जिलें?
विज्ञापन

इस साल अनूपपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 93.85% दर्ज किया गया। वहीं निजी छात्रों ने भी यहां 60.43% के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद अलीराजपुर में नियमित पास प्रतिशत 92.14% और निजी में 52.01% रहा। फिर नरसिंहपुर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.21% (नियमित) और 61.23% (निजी) हासिल किया।

यहां एक नजर में देखिए टॉप 10 जिलों की सूची
 
जिला  नियमित पास  प्रतिशत निजी पास प्रतिशत
अनूपपुर 93.85 60.43
अलीराजपुर 92.14 52.01
नरसिंहपुर 91.21 61.23
मंडला 89.85 55.03
झाबुआ 87.83 51.57
बालाघाट 87.18 36.18
बड़वानी 85.26 33.14
सीहोर 84.90 31.54
डिंडोरी 83.80 45.34
नीमच 83.40 27.02
विज्ञापन

इन आंकड़ों को देखते हुए नियमित और निजी छात्रों की तुलना करें तो निजी छात्रों का प्रदर्शन नियमित छात्रों की तुलना में काफी कम रहा है। बालाघाट, बड़वानी, सीहोर और नीमच जैसे जिलों में निजी छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में एक बड़ा गैप दिख रहा है। 

ऐसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड का चयन करें।
  • अब MP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
  • यहां अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।
यहां एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें