फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th, 12th Result 2021: यहां देखें कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम, यह है डायरेक्ट लिंक

Sat, 31 Jul 2021 05:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UP Board 10th, 12th Result 2021 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम की लिंक 3:30 बजे और हाईस्कूल के परिणाम की लिंक 2 घंटे बाद यानी 5:30 बजे एक्टिव की जाएगी। विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं। परिणाम का अलर्ट पाने के लिए विद्यार्थी यहां दी गई लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं-

परिणाम देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन


विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:53 PM, 31-Jul-2021

वेबसाइट ठप पड़ने पर यहां देखें परिणाम

तकनीकी गड़बड़ियों से बचने के लिए, छात्र नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से अपना यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम देख सकते हैं।

04:49 PM, 31-Jul-2021

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

2019 में कक्षा 10वीं के टॉपर गौतम रघुवंशी को 12वीं में मिले मात्र 92 फीसदी अंक।

04:31 PM, 31-Jul-2021

उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के छात्र बहुत प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में ये छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल के दम पर दुनिया में देश और अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
04:23 PM, 31-Jul-2021

बारहवीं में भी लड़कियों ने लड़को को पछाड़ा

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.47
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.40
सभी अभ्यर्थियों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.93 अधिक है।

04:20 PM, 31-Jul-2021

इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने 99.55 के पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशम 99.52 फीसद रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 0.03% अधिक है।

विज्ञापन
04:18 PM, 31-Jul-2021

यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2021

  • पंजीकृत कुल छात्र - 26,10,247
  • उत्तीर्ण हुए कुल छात्र- 25,54,813
  • कुल लड़कों की संख्या - 14,37,033
  • कुल लड़कियों की - 11,17,780
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 97.47
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 98.40
पूरा परिणाम इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

04:17 PM, 31-Jul-2021

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2021

  • पंजीकृत कुल छात्र - 29,96,031
  • उत्तीर्ण हुए कुल छात्र- 29,82,055
  • कुल लड़कों की संख्या - 16,76,916
  • कुल लड़कियों की संख्या - 13,19,115
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 99.52
  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 99.55
पूरा परिणाम इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

04:15 PM, 31-Jul-2021

बारहवीं में इतनों को मिलेगा प्रमोशन

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट में 62,506 उम्मीदवारों को जनरल प्रमोशन दिया गया है।

04:12 PM, 31-Jul-2021

कक्षा दसवीं के इतने विद्यार्थियों को मिला प्रमोशन

उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं के 82,238 अभ्यर्थियों को जनरल प्रमोशन दिया गया है।

04:07 PM, 31-Jul-2021

97.88 ने पास की परीक्षा

इस बार यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं का पास प्रतिशत 97.88 फीसद रहा।

04:04 PM, 31-Jul-2021

ऐसा रहा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम

कक्षा 12वीं के कुल 26,09,501 छात्रों में से 25,54,813 छात्रों ने यूपी बोर्ड 2021 की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है।

99.53 फीसदी रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम में इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 फीसद रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें

ऐसा रहा हाईस्कूल का परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

दोनों का परिणाम जारी

कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों का परिणाम जारी हो गया है। कक्षा 12वीं का परिणाम देखने की लिंक एक्टिव हो गई है। वहीं 10वीं का परिणाम देखने की लिंक 5.30 बजे एक्टिव होगी। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया है। 

परिणाम देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

UP Board: उपमुख्यमंत्री जारी करेंगे परिणाम

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित करने वाले हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे वेबसाइट upmsp.edu.in और  results.amarujala.com पर उपलब्ध होंगे।

उत्तर प्रदेश: दो घंटे के बाद जारी होगा हाईस्कूल का परिणाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम 3:30 बजे और हाईस्कूल का परिणाम 2 घंटे बाद यानी 5:30 बजे वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश बोर्ड: यहां जारी होगा परिणाम

UP Board: जल्द जारी होने वाला है परिणाम

इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 56,03,813 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 29,94,312 छात्रों को उनका हाई स्कूल रिजल्ट 2021 और 26,09,501 छात्रों को इंटर रिजल्ट 2021 मिलेने वाला है।

उत्तर प्रदेश: अगले साल मई में जारी हो सकता है परिणाम

पिछले रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एक ही दिन यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2021 घोषित किए थे। अगले साल की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2022 के महीने में प्रस्तावित की गई हैं। जबकि उसी के लिए परिणाम मई 2022 में घोषित होने की उम्मीद है।

Board 10th, 12th Result 2021: स्पैम वेबसाइट से खराब हो सकता है डिजिटल डिवाइस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज दोपहर 3.30 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2021 की घोषणा करने वाली है। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करते समय ज्यादातर छात्र स्पैम वेबसाइटों पर पहुंच जाते हैं। स्पैम वेबसाइटों में मैलवेयर होते हैं जो आपके डिजिटल डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके द्वारा छात्रों को स्पैम वेबसाइटों से बचने की चेतावनी दी जा रही है। स्कोर की जांच करने के लिए upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in और results.amarujala.com पर जाएं।

Uttar Pradesh 10th, 12th Result: डिजिलॉकर में ऐसे बनाएं अपना अकाउंट

चरण 1: डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
चरण 2: 'डिजिलॉकर के लिए पंजीकरण करें' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें।
चरण 4: पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, उस ओटीपी का उपयोग अपने नंबर को सत्यापित करने के लिए करें।
चरण 5: साइन अप करने के लिए अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड सेट करें। उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड को बाद के लॉगिन के लिए सुरक्षित रखें।
चरण 6: अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
चरण 7: साइनअप विकल्पों में से कोई भी चुनें।
चरण 8: डिजिलॉकर में अपने दस्तावेज़ों को सहेजने के लिए अपने पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।

Uttar Pradesh Board: क्या है डिजिलॉकर?

डिजिलॉकर एक सरकारी पहल है। छात्र अपना परिणाम सीधे डिजीलॉकर पर प्राप्त कर सकते हैं। 15 मार्च तक, 58.66 मिलियन से अधिक लोगों ने डिजिलॉकर के साथ पंजीकरण कराया है। यह दस्तावेजों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने की जगह है, कोई भी इसे डाउनलोड कर सकता है और प्रिंटआउट ले सकता है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को डिजीलॉकर में खाता बनाना होगा।

यूपी बोर्ड: परिणाम जारी होने के बाद ऐसे देख सकेंगे

  • यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां पर आपको 10वीं व 12वीं कक्षा परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आजाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
  • इसके अलावा यहां भी देख सकेंगे परिणाम।

Up Board: कुछ ही देर में आने वाला है यूपी बोर्ड का परिणाम

यूपीएमएसपी ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है। नतीजे आने में अभी एक घंटे का समय है। परिणाम की आधिकारिक घोषणा दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाली है। बोर्ड के अधिकारी मीडिया ब्रीफिंग या प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करेंगे।

UP Board 10th 12th Result: ऐसे डाउनलोड करें अपना रोल नंबर

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: 'अपना रोल नंबर जानें' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: सर्च रोल नंबर पर क्लिक करें।
चरण 5: रोल नंबर जेनरेट होगा, डाउनलोड करें।

Uttar Pradesh Board 10th 12th Result: एसएमएस के जरिए आएगा परिणाम

चरण 1: अपने एसएमएस कंपोज़िंग बॉक्स में UP10ROLL NUMBER टाइप करें।
चरण 2: संदेश को 56263 पर भेजें।
चरण 3: उसी फोन नंबर पर कक्षा 10वीं का परिणाम एसएमएस भेजा जाएगा।

UP Board Result: परिणाम जारी होने में हो सकती है देरी

बोर्ड के अधिकारी जहां दोपहर 3:30 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे, वहीं मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। यह पहले से ही माना जा रहा है कि परिणाम घोषित करने में देरी हो सकती है। पिछले कुछ सालों में वेबसाइट स्लो होने के कारण रिजल्ट में करीब एक घंटे की देरी हुई है।

12वीं का पिछले साल का परिणाम

  • पहला स्थान - अनुराग मलिक - 97%
  • दूसरा स्थान - प्रांजल सिंह - 96%
  • तीसरा स्थान - उत्कर्ष शुक्ल - 94.80%
  • चौथा स्थान - वैभव द्विवेदी - 94.40%
  • पांचवा स्थान - आकांक्षा - 94%
  • छठवां स्थान - गरिमा कौशिक - 93.80%
  • सातवां स्थान - पूजा मौर्य 93.60%
  • आठवां स्थान - अंकुश राठौर - 93%
  • आठवां स्थान - मनु मिश्रा - 93%

दसवीं 2020 का परिणाम

  • प्रथम - रिया जैन - 96.67%
  • दूसरा - अभिमन्यु वर्मा - 95.83%
  • तीसरा - योगेश प्रताप सिंह - 95.33%
  • चौथा - गौरव - 94.83%
  • चौथा - शोभित कुमार - 94.83%
  • चौथा - शिवानी वर्मा - 94.83%
  • 5वां - नितेश कुमार - 94.67%
  • 5वां - अंशिका बघेल - 94.67%
  • 5वां - हिमांशी विश्वकर्मा - 94.67%

UP 12th Board Result: ऐसा था पिछले साल का परिणाम

  • कुल संख्या उपस्थित हुए छात्रों की संख्या - 24,84,479
  • कुल संख्या उत्तीर्ण छात्रों की संख्या - 18,54,099
  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 74%
  • कुल संख्या लड़कों की संख्या - 13,92,675
  • कुल संख्या उत्तीर्ण लड़कों की संख्या -  9,59,223
  • लड़कों का पास प्रतिशत - 68.88%
  • कुल संख्या लड़कियों की उपस्थिति - 10,91,804
  • कुल संख्या उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या - 8,94,876
  • लड़कियों का पास प्रतिशत - 81.96%

UP 10th Board Result: ऐसा था पिछले साल का परिणाम

कुल संख्या उपस्थित हुए छात्रों की संख्या - 27,72,656
कुल संख्या उत्तीर्ण छात्रों की संख्या - 24,72,730
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 83%
 
कुल संख्या लड़कों की संख्या - 14,90,814
कुल संख्या उत्तीर्ण लड़कों की संख्या - 11,90,888
लड़कों का पास प्रतिशत - 79.88 प्रतिशत
 
कुल संख्या लड़कियों की उपस्थिति - 12,81,842
कुल संख्या उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या - 11,18,914
लड़कियों का पास प्रतिशत - 87.29%

UPMSP Result 2021: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

  • यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • 'यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम लिंक' पर क्लिक करें, या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021
  • अपना रोल नंबर दर्ज कर, सबमिट करें।
  • परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • विवरण को क्रॉस-चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट रख लें।

UP 10th, 12th Board Result 2021: 2019 में इन्होंने किया था टॉप

80.07 फीसदी छात्रों ने यूपी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी और 70.06 फीसदी छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 2019 में उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया था। तनु तोमर 12वीं कक्षा में 97.8 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था।

यूपी बोर्ड 2019 परिणाम: 7 लाख विद्यार्थी गणित में हुए थे फेल

2019 में, 10 लाख के करीब छात्र हिंदी परीक्षा में फेल हो गए थे और 7 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं में गणित की परीक्षा में फेल हो गए थे।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा: पिछले वर्ष लड़कियाें का पास प्रतिशत रहा अधिक

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में 81.69 फीसदी लड़कियां और 68.88 फीसदी लड़के बोर्ड परीक्षा में पास हुए थे।

यूपी बोर्ड 10वी 12वीं परिणाम 2020: 285 थे कुल केंद्र अधीक्षक

  • कुल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन - 3,09,61,577
  • कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाएं - 1,80,19,863
  • कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं - 1,29,41,714
  • कुल निरीक्षक - 13,072
  • कुल केंद्र अधीक्षक - 285

यूपीएमएसपी: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम

UP Board: असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक परीक्षा की व्यवस्था

यूपी बोर्ड परिणाम 2021 से असंतुष्ट छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यूपी बोर्ड परिणाम 2021 की घोषणा के बाद उम्मीदवार संबंधित स्कूल के माध्यम से वैकल्पिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोविड की स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परिणाम 2021: ऐसे देखें अपना रोल नंबर

यूपी बोर्ड रोल नंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर से देखा जा सकता है। यूपी बोर्ड के रोल नंबर को नाम से देखने के लिए यह चरण अपनाएं:

  1. upmsp.edu.in पर जाएं
  2. अधिसूचना अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें
  3. रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
  4. निम्नलिखित का चयन करें:
  • जिला
  • 4 अंकों का स्कूल कोड दर्ज करें
  • नाम
  • जन्म की तारीख
  • अपना रोल नंबर खोजें

उत्तर प्रदेश बोर्ड: यूपी बोर्ड परिणाम पत्र पर उल्लिखित विवरण निम्नलिखित हैं:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषय के नाम
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • टिप्पणियों
  • और अन्य विवरण।

UPMSP: परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 35 अंक जरूरी

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। बोर्ड परीक्षा पास नहीं करने वालों के पास इम्प्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने का विकल्प होगा।

Uttar Pradesh Board: यह है रोल नंबर डाउनलोड करने का तरीका

परिणाम से पहले, छात्रों को अपना रोल नंबर यूपीएमएसपी की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। रोल नंबर प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।
  • upmsp.edu.in पर जाएं
  • नीचे स्क्रॉल करें और हाई स्कूल रोल नंबर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें और रोल नंबर खोजें।

UP Board Result 2021: 56.03 लाख विद्यार्थियों का परिणाम होगा जारी

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 29,94,312 कक्षा 10वीं के छात्र और 26,09,501 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल हैं।

UP Board 10th Result 2021: नौवीं और दसवीं के आधार पर तैयार हुआ परिणाम

यूपी 10वीं रिजल्ट 2021 को आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार किया गया है। पहले घोषित मानदंडों के अनुसार, कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा और कक्षा 10वीं की आंतरिक परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर कक्षा दसवीं का अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। 

UP Board 12th Result 2021: ऐसे तैयार किया गया कक्षा बारहवीं का परिणाम

यूपी 12वीं रिजल्ट 2021 को आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने परिणाम तैयार करने के लिए छात्रों के कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के आंतरिक अंकों को आधार बनाया है। कक्षा 10वीं के अंकों का 50 फीसद, जबकि कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के आंतरिक अंकों का क्रमशः 40 और 10 फीसद वेटेज लिया गया है।

UP Board: ऐसे देखें अपना परिणाम

  • यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां पर आपको 10वीं व 12वीं कक्षा परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आजाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
  • इसके अलावा यहां भी देख सकेंगे परिणाम।

UP Board 10th, 12th Result 2021: यहां देखें कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम, यह है डायरेक्ट लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने बहुप्रतीक्षित यूपी बोर्ड परिणामों की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। यूपीएमएसपी आज यानी 31 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के दोनों छात्रों के नतीजे घोषित करेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें