फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची ने मारी बाजी

Sat, 20 Apr 2024 03:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UPMSP UP Board Class 10th Result 2024 Live Updates: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रिजल्ट जारी हो चुका है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में इस साल करीब 29 लाख से भी ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म । छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल की मदद से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र माई रिजल्ट प्लस पोर्टल पर जाकर रिजल्ट चेक करें। 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:46 PM, 20-Apr-2024
यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर प्राचाी - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल का परिणाम जारी हो चुका है। हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत से बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 
ये रहे टॉपर

प्रथम स्थान - प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर
द्वितीय स्थान - दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर

तृतीय स्थान - नव्या सिंह- 98%, सीतापुर, स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर, दीपांशी सेंगर- 98%, अर्पित तिवारी- 98%

02:03 PM, 20-Apr-2024

UP Board Class 10th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड का  89.55  प्रतिशत रहा हाईस्कूल का परिणाम

 यूपी बोर्ड का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्र माई रिजल्ट प्लस पोर्टल पर जाकर रिजल्ट चेक करें। इस बार यूपी बोर्ड का हाईस्कूल का पास प्रतिशत 89.55  रहा। जबकि गत सत्र में हाईस्कूल का परिणाम 89.78 प्रतिशत रहा था। 

01:42 PM, 20-Apr-2024

UP Board Class 10th Result 2024 Live: कुछ पल का इंतजार और जल्द जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड का परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक करें। 

विज्ञापन
01:10 PM, 20-Apr-2024

UP Board Class 10th Result 2024 Live: 2 बजे बोर्ड जारी करेगा परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल का परिणाम बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। कुछ देर का इंतजार और 2 बजे बोर्ड प्रेस कांफ्रेस कर परिणाम घोषित करेंगें। परीक्षा अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक करें। 

12:50 PM, 20-Apr-2024

UP Board Class 10th Result 2024 Live: जिलावार भी जारी किया जाएगा परिणाम


यूपी बोर्ड का हाईस्कूल का परिणाम आज 20 अप्रैल को जारी किया जाना है। हालांकि परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट घोषित करेंगे। प्रदेशवार रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड जिलावार भी परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन
12:32 PM, 20-Apr-2024

UP Board Result: रिजल्ट में होंगे ये विवरण

  • छात्र का नाम
  • कक्षा 12
  • रोल नंबर
  • माता - पिता का नाम
  • जिला/स्कूल कोड
  • समूह कोड
  • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
  • विषयवार सिद्धांत अंक
  • कुल मार्क
  • अधिकतम अंक
  • परिणाम/डिविजन
कक्षा 12वीं के रिजल्ट में होंगे ये विवरण
  • छात्र का नाम
  • कक्षा 10
  • रोल नंबर
  • माता - पिता का नाम
  • जिला/स्कूल कोड
  • समूह कोड
  • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
  • विषयवार सिद्धांत अंक
  • कुल मार्क
  • अधिकतम अंक
  • परिणाम/विभाजन

12:11 PM, 20-Apr-2024

Up Board Result 2024: रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर सूची

ऑनलाइन परिणाम जारी होने के बाद, यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के टॉपर्स के नाम, रैंक और अंकों की भी घोषणा करता है।

11:57 AM, 20-Apr-2024

UP Board Class 10th Result 2024 Live: कब हुईं थी परीक्षाएं और मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित हुईं थी। वहीं मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से 31 मार्च तक हुआ था। बता दें कि हाईस्कूल में इस बार 29,47,324 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे थे। हाईस्कूल में प्रश्नपत्र में 20 अंकों की बहुविल्पीय परीक्षाएं हुई थीं। जो कि ओएमआर शीट पर हुई थी। ओएमआर शीट का मूल्यांकन अलग से करवाया गया था।  

11:30 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Class 10: रोल नंबर की मदद से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पर जाना होगा। रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम तक पहुंचने के लिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखना चाहिए।

10:57 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र

छात्रों को अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिखे विवरणों की आवश्यकता होगी:
  • रोल नंबर
  • स्कूल कोड

10:35 AM, 20-Apr-2024

UP Board High School Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कंपार्टमेंट परीक्षा

जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024, परिणाम घोषणा के कुछ सप्ताह बाद आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर 33 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को योग्य माना जाएगा। परीक्षा के आयोजन के कुछ दिनों के बाद, यूपी बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 घोषित किया जाएगा।

09:40 AM, 20-Apr-2024

UP Board Matric Result 2024 Live: एसएमएस के माध्यम से ऐसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

परिणाम घोषित होने पर भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट आमतौर पर क्रैश हो जाती है। इस स्थिति में, छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए एसएमएस सुविधा (UP Board Result by SMS on Mobile) का लाभ उठा सकते हैं। एसएमएस द्वारा रिजल्ट प्राप्त करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करें:
  • मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
  • अब, UP12 स्पेस> रोल_नंबर टाइप करें।
  • इसे 56263 पर भेजें।
  • यूपी बोर्ड परिणाम 2024 12वीं आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

08:57 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024 Live: डिजिलॉकर की मदद से ऐसे करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल छात्र डिजिलॉकर की मदद से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
  • आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन अप करें।
  • डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करें।
  • मार्कशीट प्राप्त करने के लिए कक्षा 10वीं में से चुनें।
  • उत्तर प्रदेश राज्य हाई स्कूल परीक्षा बोर्ड चुनें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण होने का वर्ष चुनें।
  • यूपी बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

07:38 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024 Live: पिछले 5 वर्षों में ऐसा रहा हाईस्कूल का रिजल्ट

साल कुल छात्र उत्तीर्ण %
2023 28,63,621 89.78
2022 25,20,634 88.18%
2021 29,82,055 99.53
2020 27,72,656 83
2019 31,95,602 80.06

07:14 AM, 20-Apr-2024

UP Board High School Result 2024 Live: पिछले साल किसने किया यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में टॉप?

पिछले वर्ष प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया था। प्रियांशी ने पिछले साल 98.33 फीसदी अंक हासिल कर दसवीं कक्षा में टॉप किया था।

04:31 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024: रिजल्ट में होंगे ये विवरण

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में ये विवरण होंगे:
  • छात्र का नाम
  • कक्षा - 10
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जिला/स्कूल कोड
  • समूह कोड
  • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
  • विषयवार थ्योरी अंक
  • कुल अंक
  • अधिकतम अंक
  • परिणाम/डिविजन

02:23 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ जारी होंगे आंकड़े

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 के साथ आंकड़े जारी करता है। परिणाम में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है; जैसे उत्तीर्ण प्रतिशत, उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण होने वाले छात्र, टॉपर्स लिस्ट आदि। इस बार भी बोर्ड के अध्यक्ष रिजल्ट के साथ इन आंकड़ो की घोषणा करेंगे।

01:17 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024 Live: दो पालियों में आयोजित हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी को हिन्दी, प्राथमिक हिन्दी और कॉमर्स की विषय की परीक्षा के साथ शुरू हुईं और 09 मार्च, 2024 को इलेक्ट्रीशियन/सोलर सिस्टम रिपेयर/प्लंबर/डिसास्टर मैनेजमेंट की परीक्षा के साथ समाप्त हुई थीं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक थी और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 02 बजे से शाम 05.15 बजे तक किया गया था।

12:26 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024 Live: 22 फरवरी को शुरू हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थीं। इस बार बोर्ड ने कुल 12 कार्य दिवसों में परीक्षा संपन्न करी ली थी। वहीं, उत्तरपुस्तिकाओं मूल्यांकन का काम भी 12 कार्यदिवसों में पूरा कर लिया गया था।

12:02 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची ने मारी बाजी

UP Board 10th Result 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, आज 20 अप्रैल को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल जारी हो चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें