उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर जल्द ही यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने वाले हैं।
इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
रिजल्ट तैयार होते ही तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। यूपी माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने भी जानकारी दी है कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। इसे जारी करने को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए, आप यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी। यह जानकारी छात्रों के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध है।
51 लाख छात्रों में से 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री के ओएसडी ने बताया कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को इसी माह जारी किया जाना है। हालांकि, अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन रिजल्ट 15 जून के बाद ही जारी किया जाएगा।
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने का बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्र भ्रामक खबरों से दूर रहे। परिणाम से जुड़ा कोई भी अपडेट पाने के लिए यूपीएमएसपी और अमर उजाला की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी किया जा सकता है।
यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जून के बाद जारी किया जाएगा। परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित और संभाल कर रखें। इसपर दिए गए रोल नंबर से आप अपना प्रवेश पत्र इसकी मदद से चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड द्वारा बीते साल दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए तैयार किया गया था। जो विद्यार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें फिर से परीक्षा देने का मौका दिया गया था।
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय और कक्षा 12वीं के गणित और हिंदी के पेपर में छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया जा रहा है। नीचे पेपर कोड और अंकों का पूरा ब्यौरा दिया गया है।
वहीं, मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com क्लिक करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रतिशत जानने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में से जितने अंक मिले हैं, तो उसे कुल अंकों से विभाजित करना होगा और फिर 100 से गुणा करना होगा। फॉर्मूले को ऐसे समझें - {(प्राप्तांक / कुल अंक) × 100}।
इस मामले पर अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें- UP Board Result 2022: छात्रों के लिए खुशखबरी, यूपी बोर्ड अभ्यर्थियों को इन विषयों में देगा बोनस अंक
यूपी बोर्ड के अच्छी लिखावट वाले छात्रों को भी बोर्ड की ओर से एक अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान किया गया है।
बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से कोरोना महामारी के कारण शिक्षा क्षेत्र को नुकसान को देखते हुए छात्रों के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती कर दी गई थी। हालांकि, कई विषयों में इसके बावजूद सिलेबस के बाहर से प्रश्न पूछे गए थे। इसी कारण से बोर्ड ने छात्रों को आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक देने का एलान किया है।
दसवीं का परिणाम चेक करने के लिए इस खबर को पढ़ें- कैसे डाउनलोड कर सकेंगे यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम, जानें सबसे सरल तरीका
12वीं का परिणाम डाउनलोड करने की जानकारी के लिए यह पढ़ें- यूपी बोर्ड बारहवीं का परिणाम जल्द होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे
यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री के ओएसडी ने बताया कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को इसी माह जारी किया जाना है। हालांकि, अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन रिजल्ट 15 जून के बाद ही जारी किया जाएगा।
इस साल बोर्ड की परीक्षाओं में 47 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसलिए, रिजल्ट को लेकर तैयारियों में समय लग रहा है। मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
अमर उजाला एजुकेशन से इस बारे में बातचीत के दौरान सूबे की शिक्षा मंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
बता दें कि सवा लाख से ज्यादा शिक्षकों ने राज्य के 271 परीक्षा केंद्रों पर करीब दो करोड़ 60 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है।
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से लेकर 7 मई, 2022 तक किया गया था।
यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित किए जाने के बाद छात्र मार्कशीट पर अपना नाम और बाकी की जरूरी जानकारी को जरूर चेक कर लें।
10वीं के परिणाम मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें - UP Board 10th Result
12वीं के परिणाम मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें - UP Board 12th Result
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे। छात्र किसी भी अपडेट के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कोरोना महामारी के कारण बीते साल यूपी बोर्ड ने सबी परीक्षाएं रद्द कर दी थी। इस साल बोर्ड ने सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की है। ऑफलाइन एग्जाम आयोजित किए गए हैं
आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की संभावना से बचने के लिए छात्र अमर उजाला की माय रिजल्ट प्लस वेबसइट पर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 47 से 48 लाख छात्रों ने भाग लिया है इतनी बड़ी संख्या में छात्र परिणाम को एक साथ चेक करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के क्रैश होने का खतरा है।
यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के संबंध में छात्र केवल विश्ववसनीय वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें। परिणाम के बारे में कोई भी पक्की अपडेट यूपीसएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर प्राप्त करें।
इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 47,75,749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्डज परीक्षा परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी इसके कुछ ही दिनों बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड ने करीब 1 लाख छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक प्रायोगिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई थी। ये छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच किया था। बोर्ड परिणाम 15 जून के बाद रिजल्ट जारी कर सकता है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
यूपीएमएसपी की ओर से छात्रों को जो भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे।
यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जून, 2022 के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि करीब 47 लाख छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
जिला 10वीं 12वीं
आगरा 65,370 52,395
फिरोजाबाद 42,048 35,069
मैनपुरी 32,771 26,873
एटा 30,650 24,749
यूपीएमएसपी ने घोषणा की थी कि वह उन विषयों में बोनस अंक देगा जहां बोर्ड के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे। उदाहरण के लिए, इंटरमीडिएट इतिहास परीक्षा में पेपर कोड 321EP प्राप्त करने वाले छात्रों को बोनस अंक के रूप में 100 में से 44 अंक मिलेंगे। तो अगर किसी उम्मीदवार ने पेपर खाली छोड़ दिया है, तो उन्हें 44 अंक दिए जाएंगे और परीक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी का कहना है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, UP Board Result 2022 संभवतया 15 जून के बाद तक जारी किया जाएगा।
बीते साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 31 जुलाई, 2021 को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। बीते साल दसवीं कक्षा में 99.52 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं, बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 97.88 फीसदी रहा था।
खैर, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का पर्सेंटेज निकालने का फॉर्मूला यहां इस खबर के जरिये आसानी से समझ सकते हैं।
कब आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। हालांकि, जानकारी यही मिल रही है कि रिजल्ट 15 जून तक जारी किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर जल्द ही यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने वाले हैं। सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट UP Board Result 2022
इतना ही Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।