यूपी बोर्ड का परिणाम कल 18 जून, 2022 को जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर आज तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट 18 जून तक घोषित किए जा सकते हैं।
यूपी बोर्ड के रिजल्ट संभवतया 18 जून से पहले जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे।
| परीक्षा परिणाम वर्ष | ओवरऑल पास प्रतिशत | छात्रों का पास प्रतिशत | छात्राओं का पास प्रतिशत |
| 2021 | 97.88 | 97.47 | 98.4 |
| 2020 | 74 | 68.88 | 81.96 |
| 2019 | 70.06 | 64.4 | 76.46 |
| 2018 | 72.43 | 67.36 | 78.44 |
| 2017 | 82.5 | 77.16 | 88.8 |
| 2016 | 87.99 | 82.23 | 81.91 |
| 2015 | 83.5 | 78.55 | 77.87 |
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय के निम्नलिखित पेपर कोड वाले पेपर में निम्नानुसार बोनस अंक दिए जाएंगे
825BY- 9 अंक
825CA- 6 अंक
825CD- 4 अंक
कक्षा 12वीं के हिंदी विषय के निम्नलिखित पेपर कोड वाले पेपर में निम्नानुसार बोनस अंक दिए जाएंगे
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां UP Board 10th High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां UP Board 12th Intermediate Result पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में इस बार 131 केंद्रों पर 93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें इंटरमीडिएट के 47,508 (छात्राएं- 23,714) और हाईस्कूल के 46,489 (छात्राएं- 23,162) परीक्षार्थी शामिल हैं।
हाई स्कूल में 96]625 व इंटरमीडिएट में 81,210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले के 279 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। छात्र जानना चाहते हैं कि उनका परिणाम कब घोषित किया जाएगा।
बता दें कि करीब 47 लाख छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जून, 2022 के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा।
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी।
यूपीएमएसपी की ओर से छात्रों को जो भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित और संभाल कर रखें। इसपर दिए गए रोल नंबर से आप अपना प्रवेश पत्र इसकी मदद से चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने करीब 1 लाख छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक प्रायोगिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई थी। ये छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सामाजिक विज्ञान में बोनस अंक मिलेंगे। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों को हिंदी और गणित के पेपर में बोनस अंक दिए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ ही जारी किए जाएंगे। छात्र किसी भी अपडेट के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के संबंध में छात्र केवल विश्ववसनीय वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें। परिणाम के बारे में कोई भी पक्की अपडेट यूपीसएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर प्राप्त करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
ऐसी खबरें है कि बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की तारीख का ऐलान आज कर दिया जाएगा। इसके बाद एक या दो दिनों के भीतर परिणामों की भी घोषषा कर दी जाएगी।
यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए 14 जून, 2022 की तिथि महत्वपूर्ण हो सकती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान आज किया जा सकता है।
बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के माता-पिता भी इस बात पर ध्यान दें कि परीक्षा का परिणाम उनके बच्चे के करियर का अंत नहीं बल्कि एक शुरुआत है। परीक्षा का परिणाम ही सबकुछ नहीं
है। छात्रों को पॉजिटिव रखें, उनसे बेहतर व्यवहार करें चाहे उनका परिणाम कैसा भी आए। परीक्षा में विफलता या कम अंक छात्रों के करियर का फैसला नहीं कर सकते।
परीक्षा परिणाम की अधिक टेंशन हो तो सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़ें। जरूरी नहीं कि जो परीक्षा में टॉप करेगा या बंपर अंक लाएगा, वही आगे चलकर बेहतर बन पाएगा। हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस बात को साबित भी किया है।
छात्रों को परीक्षा परिणाम के तनाव से दूर रहने के लिए योग और मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। बता दें कि तनावमुक्ति के लिए योग और मेडिटेशन से बेहतर उपाय कुछ हो ही नहीं सकता। सुबह उठकर नहाकर ये काम जरूर करें। योग और मेडिटेशन से तनाव तो कम होगा ही साथ ही साथ आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
छात्र यह बात अच्छे से समझ लें कि परीक्षा के बाद का खाली समय काफी महत्वपूर्ण है। यही समय है जब आप अपना मनपसंद काम कर सकते हैं। छात्र अपना मनपसंद सिनेमा देखें, गानें सुनें, गेम खेलें। इसके साथ ही अपने परिवार के साथ समय भी व्यतीत करें।
छात्र परीक्षा के परिणाम की टेंशन में अपनी नींद से समझौता न करें। तनाव को कम रखने के लिए बेहतर नींद लेना जरूरी है। नींद न लेने से मन में उदासीनता, नकारात्मकता और तनाव में वृद्धि होती है। इसलिए इससे बचें।
बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र सबसे पहले नकारात्मक विचारों और नकारात्मक लोगों दोनों से ही दूर रहें। रिजल्ट को लेकर नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। नकारात्मक विचार किसी भी तरह से अच्छे नहीं होते। ऐसे लोगों से भी दूर रहें जो परिणाम को लेकर आपके मन में सवाल या नकारात्मकता का भाव पैदा करें।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
यूपीएमएसपी ने घोषणा की थी कि वह उन विषयों में बोनस अंक देगा जहां बोर्ड के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे।
बारहवीं कक्षा का रिजल्ट साल 2021 में 97.88 फीसदी रहा था। बोर्ड ने बीते साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची जारी नहीं की थी।
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 27 लाख से अधिक छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रतिशत की गणना करने के लिए सबसे पहले छात्रों को मार्कशीट में दिए गए प्राप्तांकों को जोड़कर उनका योग यानी सम या टोटल करना है।
ऐसा करने के बाद आपको कुल अंकों का पता लगाना है। इसका आसान तरीका है कि सभी विषयों के अधिकतम अंक जोड़ कर कुल अंकों का पता कर लें।
यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी ने सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी तो कोई पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा था अपील। शादी का हवाला देकर भी मांगे गए थे नंबर।
छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 51 लाख 92 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं।
अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शीघ्र ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
RBSE की ओर से Rajasthan Board कक्षा 10वीं का Result सोमवार, 13 जून को घोषित कर दिया गया है। अब यूपी बोर्ड के रिजल्ट की बारी है।
UP Board Result 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं और इसे 15 जून के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा।