09:00 AM, 17-Jun-2025
UP BEd Exam 2025: एक जून को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून को राज्य के 69 जिलों में बनाए गए 751 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष शामिल थे। परीक्षा में कुल 3,05,099 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।