इस साल गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में शत प्रतिशत अंक के साथ सर्वोच्च अंक हासिल किया है। प्रियांशी ने पांच सौ में से उल्लेखनीय पांच सौ अंक प्राप्त किए हैं।
प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। यह पिथौरागढ़ की छात्रा है।
यूके बोर्ड 10वीं में इस वर्ष 89.14% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
जैसे ही उत्तराखंड बोर्ड नतीजे घोषित करेगा, 10वीं-12वीं के छात्र तुरंत नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के तीन लाख से अधिक छात्रों का आखिरकार आज इंतजार खत्म ही होने वाला है। बस कुछ समय बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यूके बोर्ड हाई स्कूल और यूके बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। परिणाम की घोषणा बोर्ड टॉपर्स के नाम, उनके कुल अंक और उनके द्वारा प्राप्त प्रतिशत का खुलासा करेगा।
पिछले साल यूके बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 85.17 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें से कुल 88.94 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की और लड़कों का कुल 81.48 उत्तीर्ण प्रतिशत रहा। इस बार रिजल्ट पिछले साल से और बेहतर होने की उम्मीद है।
रिजल्ट की तिथि सामने आते ही कई छात्र सुबह से बार-बार वेबसाइट चेक करने लगते हैं, जिसके कारण कई बार वेबसाइट काम नहीं करती है। इसके अलावा कई बार तकनीकी खराबी की वजह से भी वेबसाइट काम नहीं करता है। ऐसे में में छात्रों का सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वे, उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कि रिजल्ट अमर उजाला के वेबसाइट की वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से सबसे पहले और बिना किसी समस्या के अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस बार यूके बोर्ड का रिजल्ट खास है, क्योंकि बोर्ड के इतिहास में रिजल्ट इस साल पहली बार एक माह पहले अप्रैल में घोषित किया जा रहा है। अन्य सालों में रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। इससे एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।
UK Board Result 2024 Live: क्या 10वीं-12वीं नतीजे के एक साथ जारी होंगे?
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जाएंगे। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही रहने वाला है।