04:37 PM, 30-Jul-2021
आरबीएसई की वेबसाइट बहाल हुई, अब देख सकेंगे 10वीं का परिणाम
राजस्थान बोर्ड ने शुक्रवार, 30 जुलाई को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। हालांकि, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक काफी देर डाउन रहे हैं। हालांकि, वेबसाइट दोबारा लाइव हो चुकी है। ऐसे में विद्यार्थी अपना परिणाम वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिये भी देख सकते हैं। छात्रों को RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।