RBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates Rajasthan Board Result RBSE Class 10th 12 result Date time direct link live update: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों की नजरें अब आरबीएसई की घोषणा पर टिकी हैं। गौरतलब है कि पिछले साल बोर्ड ने 20 मई को ही परिणाम जारी किए थे। इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले और सबसे तेज़ तरीके से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इन विवरणों के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी।
RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
- अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Rajasthan Board Result 2025: पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट
जिन विद्यार्थियों ने इस साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थी, उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। बोर्ड प्रशासन मई माह के अंतिम सप्ताह में नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा, इसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
RBSE Result 2025: 25 से 28 मई के बीच जारी होंगे 12वीं के नतीजे
राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं के परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा, शिक्षामंत्री की मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख तय होगी। हालांकि अभी कक्षा 10वीं के नतीजों पर बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Rajasthan Board Result 2025: पिछसे साल कैसा रहा प्रदर्शन?
पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। वहीं कक्षा 12वीं के परिणामों में भी सभी स्ट्रीम्स में बेहतरीन सफलता देखने को मिली थी। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73%, और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.95% छात्र पास हुए थे।
RBSE Result 2025: पिछले कुछ वर्षों का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के बीते वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2023 में कुल 10,41,373 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9,42,360 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 2022 में 10,36,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इनमें से 8,77,849 छात्र पास हुए थे। 2021 में सबसे अधिक 11,52,201 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनमें से 9,29,045 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
RBSE Results 2025: रोल नंबर रखें तैयार
आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड का विवरण परिणाम देखने के लिए तैयार रखे।
RBSE Results 2025: मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
बोर्ड के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। सभी कॉपियों को पहले कलेक्शन सेंटर, फिर बोर्ड द्वारा कोडिंग के लिए भेजा गया। इसके बाद, इन्हें मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया गया, जहां उनका मूल्यांकन किया गया।
RBSE Results 2025: पास होन के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।
RBSE Result 2025: 25 से 28 मई के बीच जारी होंगे 12वीं के नतीजे
राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं के परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा, शिक्षामंत्री की मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख तय होगी। हालांकि अभी कक्षा 10वीं के नतीजों पर बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
RBSE Exam 2025: मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा
आधिकारिक डेटशीट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुईं और अप्रैल के पहले सप्ताह तक समाप्त हो गईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच कुल 6,187 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गईं।
इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 10,16,963 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 12वीं में 11 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
Rajasthan Board Result 2025: सबसे पहले परिणाम देखने के लिए पंजीकरण करें
रिजल्ट की घोषणा के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद, छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी और ताजगी से अपडेट सीधे नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेंगी। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उन्हें तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
RBSE 10th result 2025 register and check here
RBSE 12th result 2025 register and check here
RBSE Exam 2025: पिछले साल का पास प्रतिशत
कक्षा 10वीं
कुल पास प्रतिशत: 93.03%
कक्षा 12वीं
- आर्ट्स स्ट्रीम: 96.88% पास
- साइंस स्ट्रीम: 97.73% पास
RBSE Results 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए एक छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी। पासिंग क्राइटेरिया को पूरा करने के लिए छात्रों को थ्योरी परीक्षा में कम से कम 26 अंक और प्रैक्टिकल/इंटर्नल असिस्मेंट में न्यूनतम सात अंक प्राप्त करने होंगे।
RBSE Results 2025: रिजल्ट देखने के लिए करें पंजीकरण
राजस्थान बोर्ड बहुत जल्द नतीजों की घोषणा करने वाला है। ऐसे में बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देखने के छात्रों को पंजीकरण कर लेना चाहिए।
RBSE Results 2025: कब आयोजित हुई परीक्षा?
इस साल राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं।
RBSE Results 2025: पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत
पिछले साल RBSE ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 29 मई को घोषित किया था। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, पिछले साल का पास प्रतिशत 93.03 प्रतिशत था।
RBSE Results 2025: जल्द जारी हो सकती है रिजल्ट डेट
राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम की तारीख और समय को लेकर जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद रिजल्ट जारी करने की तारीख तय होगी।
RBSE 12th Results 2025: पिछले साल इस दिन जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट
पिछले साल राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं के परिणाम 20 मई को जारी किए थे। रिजल्ट में सभी स्ट्रीम्स का प्रदर्शन शानदार रहा था। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में सबसे ज्यादा 98.95% छात्र सफल हुए थे।
RBSE 10th Results 2025: 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन
पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% और लड़कों का 92.64% दर्ज किया गया था।
RBSE Results 2025: रिजल्ट देखने के लिए यहां करें पंजीकरण
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर अहम जानकारी और ताजा अपडेट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलते रहेंगे। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उन्हें तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकें।
RBSE 10th result 2025 Register and Check Here
RBSE Results 2025: 6 मार्च से शुरू हुई थीं 12वीं की परीक्षाएं
इस साल, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की थी।
Rajasthan Board 2025: राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा/ पुनर्मूल्यांकन
परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
RBSE Results 2025: पास होन के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।
RBSE Results 2025: रोल नंबर रखें तैयार
आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड का विवरण परिणाम देखने के लिए तैयार रखे।
RBSE Rajasthan 12th Result 2025: कल शाम पांच बजे तीनों संकायों के नतीजे एक साथ होंगे जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम गुरुवार, 22 मई यानी कल घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष छात्रों के लिए एक खास बात यह है कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
RBSE Rajasthan 12th Result 2025: शाम को जारी होंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे गुरुवार, 22 मई को घोषित होंगे। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।
RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
- अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
RBSE 12th Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देखें नतीजे
छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले और सबसे तेज तरीके से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इन विवरणों के माध्यम से कक्षा 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकेगी।