राजस्थान बोर्ड कुछ ही मिनटों में 8वीं क्लास के रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र अपना रोल नंबर लेकर तैयार रहे हैं। इसकी मदद से ही परिणाम को चेक किया जा सकेगा।
छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त करने के बाद मार्कशीट पर सभी जानकारी को क्रॉस-चेक करें। छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, अंक, विषय का नाम आदि अच्छे से चेक कर लें। किसी भी त्रुटि पर बोर्ड से संपर्क करें।
राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम को छात्र आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in और rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकेंगे। परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्र अपनी पंजीकरण संख्या, रोल नंबर आदि का प्रयोग करें।
राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं का रिजल्ट छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकेंगे। छात्र वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
पांचवीं और आठवीं के परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 27 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। अगले कुछ दिनों ही दिनों में बच्चों को स्कूल से ऑरिजिनल मार्कशीट भी उपलब्ध हो जाएगी।
कक्षा 8वीं में किसी भी एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र को कंपार्टमेंट की परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। वहीं जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होंगे उन्हें उसी कक्षा में रह कर दोबारा पूरे साल पढ़ाई करनी होगी।
राजस्थान बोर्ड की 8वीं कक्षा की परीक्षा में कक्षा छात्रों को फेल करने का प्रावधान रखा गया है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। कक्षा 5वीं के किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया है कि कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थियों एवं कक्षा-5 के 14.53 लाख परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे डिजिटल माध्यम से घोषित किया जायेगा। समस्त छात्र-छात्राओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में देरी सामने आई है। परिणाम पहले सुबह 11 बजे जारी होने वाले थे। इसके बाद 11:30 बजे रिजल्ट की बात सामने आई। अब नतीजे दोपहर एक बजे जारी होंगे।
राजस्थान शिक्षा विभाग ने सूचना दी है कि 5वीं और आठवीं कक्षा के रिजल्ट एक्सेस की सुविधा को देखते हुए दिनांक: 8 जून को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक rajshaladarpan.nic.in पोर्टल पर लॉगइन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी |
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक 11.30 बजे एक्टिव होगा। इसके बाद से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in एवं राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in डाउन हो गई है। छात्र धीरज बनाए रखें उन्हें जल्द ही परिणाम देखने को मिलेगा।
राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं के नतीजे बस कुछ ही देर में घोषित होने वाले हैं। प्रेस कांफ्रेंस बस शुरू होने वाली है। इसके बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की मेरिट सूची नहीं जारी की जाएगी। 12वीं के परिणाम में भी बोर्ड ने मेरिट सूची नहीं जारी की है।
राजस्थान बोर्ड बस कुछ देर में 5th और 8th का परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। सभी छात्र अपना-अपना रोल नंबर तैयार रखें।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम अब से कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। परिणाम 11 बजे जारी होंगे।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित हुई थी।
रिजल्ट घोषित होने के बाद, राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
डॉ कल्ला ने लिखा, कक्षा-8 के 12.63 लाख और कक्षा-5 के 14.53 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा आरबीएसई पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम जाने करने की तारीख की घोषणा की गई है। कल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर पुष्टि की है कि कक्षा पांचवीं और आठवीं के परिणाम आठ जून, 2022 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट बुधवार सुबह 11 बजे तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
RBSE 5th 8th Result 2022 Live: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, RBSE की ओर से बुधवार 8 जून को कक्षा 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। परिणाम डिजीटल रूप से जारी होने के बाद छात्र इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।