RBSE 10th Result 2026 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम अब संभावित रूप से आज घोषित किया जा सकता है। शुरू में बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन कार्य में हुई देरी के कारण तारीख 23 मार्च तक आगे बढ़ा दी गई। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी होने से संबंधित कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आज रिजल्ट टल सकता है।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार
रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास आवश्यक क्रेडेंशियल होना आवश्यक है। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।
RBSE 10th Result 2026 Date and Time: अमर उजाला वेबसाइट पर पंजीकरण करें
रिजल्ट जल्दी और आसानी से देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें। इससे नतीजे जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा और आप आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में अमर उजाला के रिजल्ट पेज को पहले से ओपन या बुकमार्क कर लें ताकि आप सीधे लिंक के जरिए जल्दी परिणाम देख सकें।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: पिछले वर्ष कैसा था रिजल्ट?
पिछले वर्ष RBSE 10वीं का कुल पास प्रतिशत लगभग 90% के आसपास रहा था। इस बार भी अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: इंटरनेट और डिवाइस चेक करें
आपका मोबाइल/लैपटॉप सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। खराब नेटवर्क की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी आ सकती है।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। कुल मिलाकर एग्रीगेट मार्क्स भी 33% से कम नहीं होना चाहिए। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में अंक 33% से कम आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
पिछले वर्ष RBSE 10वीं का परिणाम 28 मई को जारी किया गया था। इस बार बोर्ड जल्दी रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, ऐसे में मार्च के तीसरे सप्ताह में नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित होने के समय की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट आते ही आपको अपडेट मिल जाएगी, नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट को अपने डिवीजन, रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. इसलिए अपने रोल नंबर को तैयार रखें।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: मार्कशीट ऑनलाइन कर पाएंगे डाउनलोड
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: कितने परीक्षा केंद्र बने थे?
इस वर्ष परीक्षा प्रदेशभर के 6194 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी जानकारी
बाेर्ड की ओर से दसवीं के नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ इस साल का पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स का नाम और टॉप परफॉर्मेंस करने वाले जिलों का नाम बताया जाएगा।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: शिक्षा मंत्री कर सकते हैं संबोधन
संभावना है कि राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी परिणाम जारी होने के दौरान छात्रों को संबोधित करें।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: रिजल्ट के बाद क्या करें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें और किसी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: मार्कशीट में गलती हो तो क्या करें
अगर नाम, अंक या अन्य विवरण में त्रुटि हो, तो तुरंत बोर्ड या स्कूल को सूचित करें।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
- अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
RBSE 10th Result 2026: अधिकारिक बयान आया सामने
राजस्थान बोर्ड पर अभी काम चल रहे हैं। ऐसे में बच्चें अभी धैर्य बनाएं और वेबसाइट न खोलें। सही होते ही अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना मिल जाएगी।
RBSE 10th Result 2026: अधिकारिक ट्विट
RBSE 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी होना था रिजल्ट
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पहले 20 मार्च को की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे जारी नहीं किया जा सका। अब उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड कभी भी नतीजे घोषित कर सकता है, ऐसे में छात्रों को अपने जरूरी विवरण तैयार रखने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan Board RBSE Class 10th Result: यहां मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट
रिजल्ट जल्दी और आसानी से पाने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए यहां पहले से रजिस्ट्रेशन कर लेना फायदेमंद है। इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी और आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख पाएंगे। साथ ही, आपको बार-बार वेबसाइट खोजने की जरूरत नहीं पड़ती और अपडेट समय पर मिल जाते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आसानी से देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
Rajasthan Board 10th Result: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। साथ ही, कुल (एग्रीगेट) अंक भी न्यूनतम 33% होने चाहिए। यदि किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी (मार्क्स री-वेरिफिकेशन) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, अगर किसी छात्र के दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो उसे फेल माना जाएगा।
RBSE Class 10th: अमर उजाला पर अभी करें रजिस्ट्रेशन
रिजल्ट जल्दी और आसान तरीके से देखने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। यहां पहले से पंजीकरण करने पर रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि आपको बार-बार वेबसाइट खोजने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आप बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकेंगे।
RBSE 10th Result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
- अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
Rajasthan Board 10th Result: यहां देखें सबसे पहले अपना रिजल्ट
नतीजों की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही राज्य के करीब 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र
अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे कल जारी करेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड 5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे एक साथ जारी कर सकता है।
RBSE Class 10th Result 2026: यहां मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट
रिजल्ट जल्दी और आसान तरीके से देखने के लिए आप
अमर उजाला की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कर लेना फायदेमंद रहता है। इससे जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा और आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख पाएंगे। साथ ही, बार-बार वेबसाइट खोजने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
अभी पंजीकरण करें...
RBSE 10th Result Date: रिजल्ट जारी करने की तिथि
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल, 24 मार्च 2026, को 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट 2026 जारी करेगा। फिलहाल रिजल्ट के ठीक समय की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आमतौर पर बोर्ड शाम 4 से 5 बजे तक रिजल्ट जारी करता है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और रोल नंबर पहले से तैयार रखें। रिजल्ट के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना रहती है, इसलिए सीधे आधिकारिक लिंक से रिजल्ट चेक करना आसान रहेगा।
RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट पर ये विवरण होंगे शामिल
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जब आप अपना रिजल्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड करेंगे, तो सबसे पहले इसमें स्टूडेंट का नाम, पिता और माता का नाम, रोल नंबर, रिजल्ट सर्टिफिकेट नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, पास या फेल का स्टेटस, स्कूल का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी ध्यान से चेक करें, ताकि आगे एडमिशन या दस्तावेजी कार्यों में कोई परेशानी न आए।
RBSE 12th Result 2026: मार्च में ही घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का रिजल्ट 2026 की तारीख का एलान कर दिया है। इस साल भी रिजल्ट मार्च 2026 में ही जारी होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आने पर आसानी से चेक किया जा सके।
RBSE 10th Result 2026: एडमिट कार्ड खो जाने पर रिजल्ट कैसे देखें?
अगर आपका RBSE 10वीं एडमिट कार्ड खो गया है, तो भी आप रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने स्कूल से संपर्क करें, वे आपको आवश्यक विवरण देंगे ताकि आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन या स्कूल के माध्यम से देख सकें।
RBSE 10th Result 2026: स्क्रूटनी के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
रिजल्ट आने के बाद अगर किसी छात्र को किसी विषय के अंक से संतोष नहीं है, तो वह स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) में बैठने का मौका मिलेगा। इससे उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होगा और वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
RBSE: कल जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) मंगलवार, 24 मार्च 2026 को 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार यह पहला मौका है जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया जा रहा है। साथ ही, बोर्ड के इतिहास में यह पहला अवसर है कि रिजल्ट मार्च महीने में घोषित हो रहा है।
RBSE 10th Result 2026 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी का कारण
बोर्ड का प्रयास था कि सभी प्रक्रियाएं पूरी करके 20 मार्च तक रिजल्ट घोषित किया जाए, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी कॉपियों का मूल्यांकन तो पूरा कर लिया है, लेकिन लगातार छुट्टियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण रिजल्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।
RBSE 10th Result 2026: 28 फरवरी तक हुई परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पूरे राज्य में 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं। यह परीक्षाएं विभिन्न प्रशासनिक केंद्रों और मॉडल परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गईं, ताकि छात्रों को समान और व्यवस्थित परीक्षा व्यवस्था मिल सके।
RBSE 10th Result 2026: कितने नंबर पर कौन सा ग्रेड मिलेगा?
| ग्रेड |
प्रतिशत (%) |
अनुमानित मार्क्स (कुल 500) |
| A1 |
91 - 100 |
455 - 500 |
| A2 |
81 - 90 |
405 - 454 |
| B1 |
71 - 80 |
355 - 404 |
| B2 |
61 - 70 |
305 - 354 |
| C1 |
51 - 60 |
255 - 304 |
| C2 |
41 - 50 |
205 - 254 |
| D |
33 - 40 |
165 - 204 |
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के 10 लाख विद्यार्थियों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। बोर्ड कल, 24 मार्च को दोपहर 1 बजे नतीजे जारी करेगा। यह पहली बार होगा जब बोर्ड मार्च में नतीजे जारी करेगा।
RBSE Result 2026: 12वीं के नतीजे भी मार्च में ही होंगे जारी
राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि आरबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल की मार्च में ही प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे 31 मार्च (संभावित) को जारी करने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख भी आई सामने, मार्च में ही होगा घोषित
RBSE 10th Result 2026: पहले मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड के 10वीं के छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद प्रोविजनल डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी।
RBSE 10th Result 2026: क्रेडेंशियल रखें तैयार
चूंकि अब रिजल्ट जारी होने की तिथि और समय की घोषणा हो चुकी है। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आने पर आसानी से चेक किया जा सके।
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। इन आसान चरणों का पालन करके विद्यार्थी अपनी मार्कशीट देख सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब Results वाले सेक्शन में जाएं।
- राजस्थान बोर्ड चुनें।
- 10वीं कक्षा के रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।
या फिर आप
यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।
RBSE Result 2026: कल 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल, 24 मार्च 2026, को 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट 2026 जारी करेगा। 10वीं के नतीजे दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कल ही शाम 4 बजे बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे भी जारी करेगा।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में मार्च महीने के भीतर ही परिणाम जारी कर रहा है। आज दोपहर करीब 1 बजे नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
RBSE 10th result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने आधिकारिक पुष्टि की है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर 1:00 बजे घोषित किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE class 10th result 2026: शिक्षा मंत्री ने दीं अग्रिम शुभकामनाएं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस त्वरित परिणाम को विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया कि मार्च में ही नतीजे जारी करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समय पर अगली कक्षाओं में प्रवेश और भविष्य की शैक्षणिक प्रक्रियाओं का लाभ दिलाना है।
मंत्री जी ने प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए लिखा कि सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
RBSE class 10th result 2026: शिक्षा मंत्री का ट्विट
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: शिक्षा मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर और बोर्ड के अन्य अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम जारी किए जाने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट की परीक्षा फल देख सकते हैं।
बिना रुकावट सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...
RBSE class 10th result 2026: 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 24 मार्च 2026 यानी कि आज कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इसके लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए
पंजीकरण करें...
RBSE class 10th result 2026: परीक्षार्थियों के लिए जरूरी बातें
- रोल नंबर तैयार रखें: दोपहर 1:00 बजे लिंक एक्टिव होते ही आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- धैर्य बनाए रखें: लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करेंगे, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में पेज को बार-बार रिफ्रेश न करें।
- शुभकामनाएं: बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन कर छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता दी है।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे जारी
10वीं में 94.23% बच्चे पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए। छात्रों का पास प्रतिशत 93.63% रहा और छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20% रहा।
प्रवेशिका का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% रहा
प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7,864 ने पंजीकरण किया, जिसमें से 7,570 ने परीक्षा दी। इनमें से 499 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए, वहीं 460 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं। इस प्रकार 85.77% छात्र पास हुए और 85.33% छात्राएं पास हुईं। प्रवेशिका परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% रहा।
5वीं में 97.75 फीसदी बच्चे पास
5वीं की परीक्षा कुल 13,68,847 विद्यार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने आज 13,64,576 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया। इनमें छात्रों की संख्या 7,13,284 है और छात्राओं की संख्या 6,51,292 है। बोर्ड ने 4,371 (0.31%) विद्यार्थियों का परिणाम रोक लिया है। 5वीं की परीक्षा में कुल 13,33,936 (97.75%) विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
राजस्थान बोर्ड 8वीं में 97.01% बच्चे पास
8वीं कक्षा में कुल 12,86,220 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुल 12,84,011 का परिणाम जारी किया गया है। वहीं, 2,209 परीक्षार्थियों का परिणाम रोक लिया गया है। इस प्रकार कुल 6,70,195 छात्र और 6,13,816 छात्राओं का परिणाम जारी किया गया है। 8वीं की परीक्षा 12,95,733 विद्यार्थियों ने पास की, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 97.01% रहा। 8वीं में 38,276 (2.98%) विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई है। आठवीं में 6,46,842 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं और 5,98,893 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।