फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, लवप्रीत कौर बनीं टॉपर; 98.01 पास प्रतिशत

Fri, 28 Apr 2023 03:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

PSEB 8th Result 2023 Out, Punjab Board 8th Topper List Live Update: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:23 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result 2023 

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2023 में शीर्ष 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले पठानकोट - 99.33%, कपूरथला - 99.10% और गुरदासपुर- 99.08% हैं। पंजाब बोर्ड की 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी किया गया है और लिंक कल सक्रिय हो जाएगा।

03:14 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result

पीएसईबी 8वीं रिजल्ट 2023 आज दोपहर 2.30 बजे जारी कर दिया गया है। हालांकि, छात्र आज परिणाम की जांच नहीं कर पाएंगे, क्योंकि लिंक कल यानी 29 अप्रैल 2023 को सक्रिय हो जाएगा।

02:55 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result Topper

पीएसईबी 8वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। राजकीय कन्या विद्यालय मानसा की लवप्रीत कौर ने प्रथम, राजकीय कन्या विद्यालय मानसा की गुरनकीत कौर ने द्वितीय और गुरू नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की समरप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
02:50 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result 2023 टॉपर लवप्रीत कौर 

मानसा की लवप्रीत कौर ने आठवीं कक्षा में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 600 अंक मिले हैं।
 

02:46 PM, 28-Apr-2023

pseb 8th result 2023

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किया गया। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
02:43 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result 2023

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। 

02:39 PM, 28-Apr-2023

punjab board result 2023 login प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। कुछ ही देर में आठवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
 

02:35 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th Class Result 2023 Roll Number

पीएसईबी कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए हर विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे और दो से अधिक विषयों में असफल होंगे, उन्हें दोबारा पेपर देने होंगे।

02:20 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result 2023 ऐसे करें चेक

सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'परिणाम' पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
PSEB 8वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

02:08 PM, 28-Apr-2023

punjab board result 2023 login

पंजाब बोर्ड ने 25 फरवरी से 22 मार्च, 2023 तक कक्षा 8वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इस साल लगभग 3 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

01:42 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result 2023

बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की जाएगी। दोपहर 2.30 बजे शुरू होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स, पास प्रतिशत और अन्य विवरण भी साझा किए जाएंगे।

01:40 PM, 28-Apr-2023

PSEB 8th class result live

पिछले साल 8वीं का पास प्रतिशत 98.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.70 प्रतिशत और लड़कों का 97.86 प्रतिशत दर्ज किया गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज ही नतीजे जारी करेगा। इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

01:23 PM, 28-Apr-2023

Punjab Board 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, लवप्रीत कौर बनीं टॉपर; 98.01 पास प्रतिशत

PSEB 8th class result 2023: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम आज 28 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे pseb.ac.in  पर जारी किया जाएगा। इस वर्ष 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें