06:23 PM, 17-Apr-2024
PSEB 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, 97% छात्र पास; ऐसे करें चेक
PSEB 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी को शुरू हुईं और 05 मार्च, 2024 को समाप्त हुईं। पीएसईबी 10वीं की परीक्षा रोजाना एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की जाती थी। पीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 3 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।